सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: National Commission for Women holds public hearing, hears 50 cases; wife says husband has relatio

Bhopal News: राष्ट्रीय महिला आयोग की 50 मामलों जनसुनवाई, पत्नी बोली- सगी बहन से संबंध बनाता है पति

न्यूज डेस्क,अमर उजाला भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Wed, 11 Mar 2026 07:36 PM IST
विज्ञापन
सार

भोपाल के एमएलबी कॉलेज में आयोजित राष्ट्रीय महिला आयोग की जनसुनवाई में घरेलू हिंसा, उत्पीड़न और साइबर अपराध से जुड़े करीब 50 मामलों पर सुनवाई हुई। कई महिलाओं ने अपनी शिकायतें रखीं, जिनमें एक महिला ने पति पर सगी बहन से संबंध बनाने का आरोप भी लगाया। आयोग की अध्यक्ष ने अधिकारियों को जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए।

Bhopal News: National Commission for Women holds public hearing, hears 50 cases; wife says husband has relatio
भोपाल में राष्ट्रीय महिला आयोग की जनसुनवाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राजधानी भोपाल में बुधवार को राष्ट्रीय महिला आयोग की जनसुनवाई में महिलाओं से जुड़े कई गंभीर मामलों की सुनवाई की गई। महारानी लक्ष्मीबाई कॉलेज परिसर में आयोजित इस जनसुनवाई में आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर की अध्यक्षता में करीब 50 शिकायतों पर सुनवाई हुई। कार्यक्रम में कलेक्टर, पुलिस कमिश्नर समेत संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे। जनसुनवाई के दौरान घरेलू हिंसा, यौन उत्पीड़न, साइबर क्राइम और पारिवारिक विवाद से जुड़े कई मामले सामने आए। आयोग की अध्यक्ष ने कई मामलों में मौके पर ही अधिकारियों को जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए।
Trending Videos

विज्ञापन
विज्ञापन

पति पर सगी बहन से संबंध का आरोप
जनसुनवाई में पहुंची एक महिला ने बेहद गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उसका पति उसके सामने ही अपनी सगी बहन के साथ संबंध बनाता है और उसे उसी कमरे में रखता है। महिला का कहना था कि उसने इस मामले की शिकायत ससुराल पक्ष और पुलिस से भी की, लेकिन कहीं सुनवाई नहीं हुई। महिला ने बताया कि पुलिस ने उसकी शिकायत तक दर्ज नहीं की। मामला सुनने के बाद आयोग की अध्यक्ष ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए और पीड़िता को न्याय दिलाने का भरोसा दिया।

9 साल से प्रताड़ना का आरोप, आयोग ने मांगी रिपोर्ट
जनसुनवाई में मध्यप्रदेश राज्य सहकारी विपणन संघ में पदस्थ एक महिला कर्मचारी ने भी शिकायत दर्ज कराई। महिला ने आरोप लगाया कि संघ में पदस्थ उपयंत्री प्रवीण माथुर पिछले नौ वर्षों से उसे प्रताड़ित कर रहे हैं। महिला का कहना है कि उसने पुलिस में शिकायत दी, विभागीय जांच भी हुई और आंतरिक शिकायत समिति ने भी आरोपी को दोषी पाया, लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं की गई। आयोग ने मामले में अधिकारियों से विस्तृत रिपोर्ट तलब कर कार्रवाई के निर्देश दिए।

पीछा करने की शिकायत लेकर पहुंची महिला
एक अन्य महिला अपने एक साल के बच्चे के साथ जनसुनवाई में पहुंची और आरोप लगाया कि 2025 से एक व्यक्ति उसका पीछा कर रहा है और परेशान कर रहा है। उसने पुलिस में शिकायत भी की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। आयोग ने इस मामले में भी पुलिस को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें-एमपी में बढ़ने लगी गर्मी की रफ्तार, कई जिलों में पारा 38 पार, ग्वालियर-चंबल में ज्यादा असर

कुछ मामलों का मौके पर हुआ समाधान
जनसुनवाई के दौरान करोंद क्षेत्र की एक महिला ने बताया कि उसका पारिवारिक विवाद पहले ही सुलझ चुका है, लेकिन आयोग में की गई शिकायत वापस नहीं हुई थी, इसलिए उसे उपस्थित होना पड़ा। इस पर आयोग की अध्यक्ष ने दोनों पक्षों की सहमति से मामला समाप्त कराते हुए औपचारिक रूप से विवाद खत्म कराया।

यह भी पढ़ें-जीतू पटवारी बोले-जल संसाधन विभाग में कुछ कंपनियों को बार-बार मिल रहा टेंडर, CBI में करेंगे शिकायत

महिलाओं के बीच पहुंच रहा आयोग
राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने कहा कि कई महिलाएं अपनी समस्याएं लेकर दिल्ली स्थित आयोग कार्यालय तक नहीं पहुंच पातीं। इसी कारण आयोग देश के अलग-अलग राज्यों में जाकर जनसुनवाई आयोजित कर रहा है, ताकि पीड़ित महिलाओं को न्याय मिल सके। उन्होंने बताया कि भोपाल में करीब 50 मामलों की सुनवाई की गई, जिनमें कई मामलों में मौके पर ही अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए गए।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed