सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: Relief on Holi, 3 pairs of special trains will run from Bhopal division, additional facility on U

Bhopal News: होली पर राहत, भोपाल मंडल से चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, यूपी-महाराष्ट्र रूट पर अतिरिक्त सुविधा

न्यूज डेस्क,अमर उजाला भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Fri, 20 Feb 2026 06:13 PM IST
विज्ञापन
सार

होली और बढ़ती यात्रा मांग को देखते हुए पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल से होकर एलटीटी-बनारस, पुणे-गोरखपुर और छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-गोरखपुर के बीच तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। ये ट्रेनें फरवरी अंत और मार्च की शुरुआत में निर्धारित तिथियों पर चलेंगी और इटारसी, भोपाल, रानी कमलापति व बीना जैसे स्टेशनों से होकर गुजरेंगी।

Bhopal News: Relief on Holi, 3 pairs of special trains will run from Bhopal division, additional facility on U
रेलवे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

होली और बढ़ती यात्रा मांग को देखते हुए पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल से होकर तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। ये ट्रेनें विशेष किराये पर चलाई जाएंगी और महाराष्ट्र से उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों के बीच यात्रियों को राहत देंगी।  ये ट्रेनें फरवरी अंत और मार्च की शुरुआत में निर्धारित तिथियों पर चलेंगी और इटारसी, भोपाल, रानी कमलापति व बीना जैसे स्टेशनों से होकर गुजरेंगी।
Trending Videos


 एलटीटी-बनारस स्पेशल (01073/01074) -4-4 ट्रिप- लोकमान्य तिलक टर्मिनस से बनारस के बीच यह स्पेशल ट्रेन 25-26 फरवरी और 4-5 मार्च को चलेगी। वापसी में 27-28 फरवरी और 6-7 मार्च को बनारस से रवाना होगी। यह ट्रेन इटारसी, रानी कमलापति और बीना स्टेशन से होकर गुजरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोच संरचना: 22 कोच (एसी-2, एसी-3, स्लीपर, जनरल सहित)
 पुणे–गोरखपुर स्पेशल (01415/01416) - 16-16 ट्रिप- 21 से 28 फरवरी और 1 से 8 मार्च तक प्रतिदिन पुणे से गोरखपुर के लिए चलेगी। वापसी 22 फरवरी से 1 मार्च और 2 से 9 मार्च तक होगी। यह ट्रेन भी भोपाल मंडल के इटारसी, रानी कमलापति और बीना स्टेशनों से होकर गुजरेगी।
कोच संरचना: 18 कोच (एसी, स्लीपर और जनरल)

यह भी पढ़ें-नेता प्रतिपक्ष बोले-अभी तक नहीं उतरा भागीरथपुरा का भूत, विधानसभा में औकात वाले बयान पर विवाद जारी


 सीएसएमटी-गोरखपुर स्पेशल (01079/01080) - 16-16 ट्रिप-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से गोरखपुर के बीच 21 से 28 फरवरी और 1 से 8 मार्च तक प्रतिदिन चलेगी। वापसी 23 फरवरी से 2 मार्च और 3 से 10 मार्च तक होगी। यह ट्रेन इटारसी, भोपाल और बीना स्टेशन से होकर गुजरेगी।
कोच संरचना: 22 कोच

यह भी पढ़ें-भोपाल का 26 टन गोमांस मामला पीएम तक पहुंचा, हिंदू संगठन ने खून से लिखा पत्र, CBI जांच की मांग


यात्रियों को बड़ी राहत
तीनों स्पेशल ट्रेनें होली के दौरान यूपी–महाराष्ट्र रूट पर बढ़ती भीड़ को देखते हुए चलाई जा रही हैं। विस्तृत समय, ठहराव और टिकट संबंधी जानकारी यात्री एनटीईएस, रेलवे वेबसाइट या रेल मदद 139 से प्राप्त कर सकते हैं। रेलवे के इस फैसले से त्योहार के समय यात्रियों को अतिरिक्त सीटें मिलेंगी और लंबी वेटिंग की समस्या में राहत मिलने की उम्मीद है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed