सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: Road Blockade on Ayodhya Bypass in Protest Against Slum Demolitions; People Rush Out Wielding Sti

Bhopal News: अयोध्या बायपास पर झुग्गियां हटाने के विरोध में सड़क जाम, लट्ठ लेकर दौड़े लोग, घंटेभर थमा ट्रैफिक

न्यूज डेस्क,अमर उजाला भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Thu, 19 Mar 2026 08:59 PM IST
विज्ञापन
सार

अयोध्या बायपास पर झुग्गियां हटाने की कार्रवाई ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया। विरोध में उतरे लोगों ने सड़क जाम कर हालात बिगाड़ दिए, हालांकि पुलिस की समझाइश के बाद स्थिति काबू में आई लेकिन मुआवजा और पुनर्वास का मुद्दा अब भी बना हुआ है।

Bhopal News: Road Blockade on Ayodhya Bypass in Protest Against Slum Demolitions; People Rush Out Wielding Sti
लट्ठ लेकर उतरीं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राजधानी भोपाल के अयोध्या बायपास इलाके में झुग्गियां हटाने की कार्रवाई को लेकर गुरुवार को जमकर हंगामा हो गया। नाराज बस्तीवासियों ने सड़क पर उतरकर चक्का जाम कर दिया, जिससे पूरे इलाके में यातायात व्यवस्था ठप हो गई और लंबा जाम लग गया। वाइन शॉप के पास बनी झुग्गियों को हटाने की कार्रवाई के विरोध में बड़ी संख्या में लोग सड़क पर आ गए। गुस्साए लोगों ने बीच सड़क पर पत्थर रखकर रास्ता रोक दिया और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
Trending Videos


 लट्ठ लेकर राहगीरों के पीछे दौड़े, बढ़ा तनाव
प्रदर्शन के दौरान हालात उस वक्त और बिगड़ गए जब कुछ लोग लट्ठ लेकर राहगीरों के पीछे दौड़ते नजर आए। महिलाओं समेत कई प्रदर्शनकारी हाथों में डंडे लिए सड़क पर खड़े रहे, जिससे माहौल पूरी तरह तनावपूर्ण हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-गोमांस केस में आरोपी को जमानत मिलते ही बवाल, भोपाल में बजरंग दल का प्रदर्शन, निगम की निकाली अर्थी

 एक घंटे तक जाम, बसें और वाहन फंसे
करीब एक घंटे तक चले इस हंगामे के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। कई बसें और निजी वाहन जाम में फंस गए, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को समझाइश देकर सड़क खाली कराई, जिसके बाद धीरे-धीरे यातायात सामान्य हो सका।

यह भी पढ़ें-भोपाल के हमीदिया अस्पताल में लापरवाही, मृत घोषित नवजात में दिखी हरकत, परिजनों ने उठाए गंभीर सवाल

10 लेन रोड प्रोजेक्ट बना विवाद की वजह
दरअसल, इस इलाके में नेशनल हाईवे-146 पर सड़क को 10 लेन में बदलने का काम चल रहा है। इसी प्रोजेक्ट के तहत कई दुकानें, मकान और झुग्गियां हटाई जा रही हैं। केसर बस्ती की करीब 90 झुग्गियां भी इसी कार्रवाई की जद में हैं। प्रभावित परिवारों का कहना है कि उन्हें न तो पर्याप्त मुआवजा मिला है और न ही पुनर्वास की कोई ठोस व्यवस्था की गई है। इसी नाराजगी के चलते लोगों ने सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed