{"_id":"693819aded23f5adb50f46ac","slug":"bhopal-news-strong-protest-in-bhopal-against-the-laying-of-the-foundation-stone-for-the-babri-masjid-in-benga-2025-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal News: बंगाल में बाबरी मस्जिद की नींव का भोपाल में तीखा विरोध, सार्वजनिक शौचालय का नाम बाबर रखने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal News: बंगाल में बाबरी मस्जिद की नींव का भोपाल में तीखा विरोध, सार्वजनिक शौचालय का नाम बाबर रखने की मांग
Tue, 09 Dec 2025 06:16 PM IST
संदीप तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: संदीप तिवारी
Updated Tue, 09 Dec 2025 06:16 PM IST
सार
पश्चिम बंगाल में बाबरी मस्जिद की तर्ज पर मस्जिद की नींव रखे जाने के विरोध में भोपाल के सैकेंड स्टॉप स्थित सुलभ शौचालय पर हिंदू संगठनों ने प्रदर्शन किया। शौचालय का नाम बाबर रखने और बाबर समर्थकों पर देशद्रोह का मामला दर्ज करने की मांग को लेकर पहुंचे।
विज्ञापन
हिंदू संगठनों का प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल में बाबरी मस्जिद की तर्ज पर मस्जिद की नींव रखे जाने की घटना को लेकर भोपाल में सियासत और सामाजिक संगठनों का विरोध सड़कों पर दिखा। हिन्दू उत्सव समिति भोपाल और संस्कृति बचाओ मंच के नेतृत्व में सैकेंड स्टॉप स्थित सुलभ शौचालय पर जोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने सार्वजनिक शौचालय का नाम बाबर रखने और बाबर समर्थकों पर देशद्रोह का प्रकरण दर्ज करने की मांग उठाई।
कार्यकर्ता बाबर नामकरण से जुड़े पोस्टर और फ्लेक्स लेकर पहुंचे
प्रदर्शन से पहले ही पुलिस ने सुलभ शौचालय क्षेत्र को छावनी में तब्दील कर दिया। संगठन के कार्यकर्ता बाबर नामकरण से जुड़े पोस्टर और फ्लेक्स लेकर मौके पर पहुंचे थे, जिन्हें पुलिस ने जब्त कर लिया। इसी दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति भी बनी। मौके पर क्विक रिस्पांस फोर्स के 40 से अधिक जवान और 25–30 पुलिसकर्मी तैनात रहे।
देश में दोबारा बाबर के नाम को स्थापित करने का प्रयास
हिन्दू उत्सव समिति और संस्कृति बचाओ मंच के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने कहा कि अयोध्या में 500 वर्षों के संघर्ष और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद बाबर नाम से जुड़ा अध्याय समाप्त हो चुका है और श्रीराम मंदिर का निर्माण हो गया है। इसके बावजूद कुछ लोग देश में दोबारा बाबर के नाम को स्थापित करने का प्रयास कर रहे हैं, जो समाज में तनाव फैलाने की कोशिश है। उन्होंने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में बाबरी मस्जिद के नाम पर धन संग्रह किया जा रहा है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें-वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल,10.5% मतदाता नो मेपिंग में, 50 दिन में नहीं मिले रिकॉर्ड तो नाम कटेंगे
सांप्रदायिकता फैलाने की कोशिश करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए
तिवारी ने कहा कि यदि कोई मस्जिद बनाना चाहता है तो देशभक्त और प्रेरणास्पद व्यक्तित्वों डॉ. एपीजे. अब्दुल कलाम, अशफाक उल्ला खां या बिस्मिल्लाह खां के नाम पर बनाए, लेकिन बाबर के नाम से किसी भी प्रकार का निर्माण स्वीकार नहीं किया जाएगा। संगठन के प्रवक्ता बालिस्ता रावत ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मांग की कि बाबरी मस्जिद के नाम पर आह्वान करने और सांप्रदायिकता फैलाने की कोशिश करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। वहीं भोजपुरी भाषा विकास मंच के प्रदेश प्रवक्ता छोटेलाल गिरी और रामस्वरूप राजपूत ने कहा कि पुलिस द्वारा पोस्टर न लगाने देना आश्चर्यजनक है, लेकिन उन्होंने दो टूक कहा कि बाबर के नाम का कोई भी निर्माण “हिन्दुस्तान स्वीकार नहीं करेगा।
यह भी पढ़ें-धर्मांतरण के बाद वापसी,भोपाल के युवक ने सनातन में लौटने का लिया संकल्प,गुफा मंदिर में हुए संस्कार
इस लिए किया प्रदर्शन
उल्लेखनीय है कि पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के बेलडांगा में टीएमसी से निलंबित विधायक हुमायूं कबीर ने बाबरी मस्जिद की तर्ज पर बनने वाली मस्जिद की आधारशिला रखी थी, जिसे लेकर देश के विभिन्न हिस्सों में विरोध के स्वर उठ रहे हैं। भोपाल में हुआ यह प्रदर्शन उसी क्रम की एक कड़ी माना जा रहा है।