{"_id":"6a82afe1bde797fb8b0fe317","slug":"mp-news-1-500-and-250-to-be-credited-to-ladli-behna-accounts-on-august-19-a-major-gift-from-the-governme-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: 19 अगस्त को लाड़ली बहनों के खातों में आएंगे 1,500 रुपए और 250 रुपए, रक्षाबंधन पर सरकार का बड़ा तोहफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: 19 अगस्त को लाड़ली बहनों के खातों में आएंगे 1,500 रुपए और 250 रुपए, रक्षाबंधन पर सरकार का बड़ा तोहफा
Mon, 17 Aug 2026 12:23 PM IST
Anand Pawar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Anand Pawar
Updated Mon, 17 Aug 2026 12:23 PM IST
सार
मध्य प्रदेश की सवा करोड़ से अधिक लाड़ली बहनों को 19 अगस्त को बड़ी सौगात मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री मोहन यादव मैहर से 39वीं किस्त जारी करेंगे, जिसमें महिलाओं के खातों में 1,500 रुपए के साथ 250 रुपए रक्षाबंधन उपहार के रूप में भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
लाड़ली बहना योजना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश की सवा करोड़ से अधिक लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन का तोहफा देने जा रही हैं। मुख्यमंत्री मोहन यादव 19 अगस्त को मैहर से मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 39वीं किस्त जारी करेंगे। इस दौरान प्रत्येक हितग्राही महिला के खाते में 1,500 रुपए की मासिक सहायता राशि और 250 रुपए रक्षाबंधन उपहार के रूप में भेजे जाएंगे। सरकार के इस फैसले से प्रदेश की सवा करोड़ से अधिक महिलाओं को सीधे लाभ मिलेगा।
ये भी पढ़ें- MP News: वंदे मातरम् के सम्मान में भाजपा का कैंडल मार्च, सीएम ने कहा-माफी मांगें सोनिया और राहुल
मुख्यमंत्री मैहर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एक क्लिक के जरिए राशि जारी करेंगे। सरकार का कहना है कि लाड़ली बहना योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। रक्षाबंधन के अवसर पर 250 रुपए की अतिरिक्त राशि को महिलाओं के लिए विशेष उपहार के रूप में देखा जा रहा है। त्योहार के समय मिलने वाली यह सहायता महिलाओं को घरेलू जरूरतों और अन्य खर्चों को पूरा करने में मदद करेगी। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की शुरुआत जून 2023 में की गई थी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- MP News: एमपी खेलों में बना रहा नई पहचान, सीएम यादव बोले-भोपाल को खेलों की राजधानी बनाने की तैयारी
योजना के तहत नवंबर 2025 से सहायता राशि में 250 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। वर्तमान में पात्र महिलाओं को हर माह 1500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है। योजना के अंतर्गत जून 2023 से जुलाई 2026 तक कुल 38 किश्तों का नियमित रूप से भुगतान किया जा चुका है। अगस्त 2026 में योजना की 39वीं किश्त बहनों के खातों में भेजी जाएगी।