{"_id":"6a7c836bd4831ba1d1021770","slug":"bhopal-news-the-tricolour-will-light-up-the-upper-lake-tomorrow-as-a-boat-tiranga-yatra-sets-out-featuring-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal News: बड़े तालाब में कल दिखेगी तिरंगे की छटा, सैकड़ों नावों के साथ निकलेगी नौका तिरंगा यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal News: बड़े तालाब में कल दिखेगी तिरंगे की छटा, सैकड़ों नावों के साथ निकलेगी नौका तिरंगा यात्रा
Wed, 12 Aug 2026 08:02 PM IST
Anand Pawar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Anand Pawar
Updated Wed, 12 Aug 2026 08:02 PM IST
सार
भोपाल के बड़े तालाब में गुरुवार को अनोखी नौका तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में होने वाली यात्रा में सैकड़ों नावों पर तिरंगा लहराएगा और पानी के बीच ‘फ्लोटिंग तिरंगा’ खास आकर्षण रहेगा।
विज्ञापन
तिरंगा झंडा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देशभर में निकाली जा रही तिरंगा यात्राओं के तहत भोपाल में गुरुवार को अनोखी नौका तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में सुबह 11 बजे बोट क्लब, बड़े तालाब से यात्रा शुरू होगी। सैकड़ों नावों पर तिरंगा लहराते हुए प्रतिभागी यात्रा में शामिल होंगे। सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग ने बताया कि यात्रा में हजारों नागरिकों के शामिल होने की उम्मीद है। बड़े तालाब के बीच तिरंगे से सजी सैकड़ों नावों का नजारा देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव का संदेश देगा। उन्होंने कहा कि भोपाल की बड़ी झील के प्राकृतिक सौंदर्य के बीच होने वाला यह आयोजन शहर के लिए खास आकर्षण रहेगा।
ये भी पढ़ें- MP में ऊर्जा-टेक्सटाइल निवेश को रफ्तार, टोरेंट ग्रुप 43 हजार करोड़ और अरविंद लिमिटेड 1200 करोड़ लगाएगा
पानी के बीच बनेगा ‘फ्लोटिंग तिरंगा’
आयोजन का सबसे बड़ा आकर्षण बड़े तालाब के बीच तैयार किया जाने वाला ‘फ्लोटिंग तिरंगा’ होगा। आयोजकों के मुताबिक, देश में पहली बार किसी तालाब के बीच नावों की विशेष फॉर्मेशन के जरिए जल सतह पर विशाल तिरंगे का स्वरूप प्रदर्शित किया जाएगा। इसका उद्देश्य देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रभक्ति का संदेश देना है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- MP News: पदोन्नति में सीपीसीटी परीक्षा नहीं बनेगी बाधा, सीएम ने दिए जल्द निर्णय के निर्देश
सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष जोर
यात्रा की तैयारियों को लेकर मंत्री विश्वास सारंग ने जिला प्रशासन, खेल विभाग, पुलिस और एसडीआरएफ के अधिकारियों के साथ बोट क्लब एवं बड़े तालाब क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने नावों के संचालन, यातायात, पार्किंग, गोताखोरों और एसडीआरएफ की तैनाती, साफ-सफाई सहित अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आयोजन में शामिल नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहे और सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी की जाएं। यात्रा में युवा, खिलाड़ी, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में आम नागरिक शामिल होंगे।