सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: Uproar at GMC Nursing College—Classes Being Held in Hostel Recreation Room; Complaint Reaches CM

Bhopal News: जीएमसी नर्सिंग कॉलेज में बवाल, हॉस्टल के मनोरंजन कक्ष में लग रहीं कक्षाएं, सीएम तक पहुंची शिकायत

न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Thu, 21 May 2026 06:57 PM IST
विज्ञापन
सार

भोपाल के गांधी मेडिकल कॉलेज नर्सिंग कॉलेज में अव्यवस्थाओं को लेकर एनएसयूआई ने बड़ा आरोप लगाया है। संगठन का कहना है कि कॉलेज के दो कमरों पर कथित अवैध कब्जे के कारण छात्राओं की कक्षाएं हॉस्टल के मनोरंजन कक्ष में लगाई जा रही हैं। मामले में मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।

Bhopal News: Uproar at GMC Nursing College—Classes Being Held in Hostel Recreation Room; Complaint Reaches CM
जीएमसी भोपाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

भोपाल के गांधी मेडिकल कॉलेज के नर्सिंग कॉलेज में अव्यवस्थाओं और छात्राओं की परेशानी को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। एनएसयूआई ने कॉलेज प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव और चिकित्सा शिक्षा विभाग के अधिकारियों से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। एनएसयूआई का आरोप है कि कॉलेज के दो महत्वपूर्ण कमरों पर लंबे समय से अवैध कब्जा किया गया है, जिसके कारण छात्राओं के लिए कक्षाओं की व्यवस्था तक नहीं बची। हालात ऐसे हैं कि पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग प्रथम वर्ष की कक्षाएं अब कॉलेज में नहीं, बल्कि छात्रावास के मनोरंजन कक्ष में लगाई जा रही हैं।


ढ़ाई प्रभावित, मनोरंजन कक्ष भी छिना
एनएसआई ने शिकायत पत्र में लिखा है कि छात्राओं का कहना है कि जिस कक्ष को तनाव कम करने और आराम के लिए बनाया गया था, अब वहीं पढ़ाई कराई जा रही है। इससे न सिर्फ पढ़ाई प्रभावित हो रही है, बल्कि छात्रावास में रहने वाली छात्राओं को मानसिक दबाव भी झेलना पड़ रहा है। एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष रवि परमार ने आरोप लगाया कि कॉलेज में मौजूद दो अहम कक्षों का उपयोग शैक्षणिक काम के बजाय निजी उपयोग के लिए किया जा रहा है। इससे नियमित कक्षाओं के संचालन में दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



यह भी पढ़ें-गिरिबाला सिंह पर शिकंजा? सास की जमानत रद्द कराने परिजनों ने खटखटाया कोर्ट का दरवाजा; जानें
विज्ञापन
Trending Videos



शिकायत करने पर फेल करने की धमकी
एनएसयूआई जिला अध्यक्ष अक्षय तोमर ने आरोप लगाया कि छात्राओं ने पहले भी कई बार कॉलेज प्रबंधन से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उल्टा शिकायत करने वाली छात्राओं को आंतरिक परीक्षा में फेल करने और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने की धमकियां दी जा रही हैं। संगठन का कहना है कि इससे छात्राओं में डर और असुरक्षा का माहौल बन गया है।

यह भी पढ़ें-समय रहते सुन लेते माता-पिता तो बच जाती जान, निष्पक्ष जांच की मांग


महिला सुरक्षा और छात्रहित का मामला बताया
एनएसयूआई ने पूरे मामले को छात्रहित और महिला सुरक्षा से जुड़ा गंभीर मुद्दा बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। संगठन ने मांग की है कि कब्जा किए गए कमरे तुरंत खाली कराए जाएं, छात्राओं को सुरक्षित माहौल दिया जाए और दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो। संगठन ने यह भी कहा कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो छात्रहित में बड़ा आंदोलन किया जाएगा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed