फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   bhopal school van hit electric pole near kohefiza flyover six children safe woman staff injured

MP: भोपाल में स्कूल वैन का भीषण एक्सीडेंट, छह बच्चे बाल-बाल बचे, महिला स्टाफ गंभीर रूप से घायल

Thu, 09 Jul 2026 03:03 PM IST
भोपाल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: भोपाल ब्यूरो Updated Thu, 09 Jul 2026 03:03 PM IST
सार

भोपाल के कोहेफिजा इलाके में गुरुवार सुबह बच्चों से भरी भोपाल गर्ल्स स्कूल की वैन फ्लाईओवर पर बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे के समय वैन में छह बच्चे सवार थे, जिन्हें राहगीरों और पुलिस की मदद से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

विज्ञापन
bhopal school van hit electric pole near kohefiza flyover six children safe woman staff injured
बच्चों से भरी स्कूल वैन फ्लाईओवर पर बिजली के खंभे से टकराई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल के कोहेफिजा इलाके में गुरुवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। भोपाल गर्ल्स स्कूल के बच्चों को लेकर जा रही तेज रफ्तार स्कूल वैन अचानक अनियंत्रित होकर फ्लाईओवर पर बिजली के खंभे से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वैन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के समय वैन में छह मासूम बच्चे सवार थे, जिनकी जान बाल-बाल बच गई। हालांकि वैन में आगे बैठी स्कूल की महिला स्टाफ सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया।
विज्ञापन


फ्लाईओवर पर बिजली के खंभे से टकराई स्कूल वैन

हादसा कोहेफिजा थाना क्षेत्र में थाने के ठीक सामने बने फ्लाईओवर पर हुआ। जानकारी के अनुसार, स्कूल वैन पंचवटी इलाके से बच्चों को लेकर भोपाल गर्ल्स स्कूल जा रही थी। इसी दौरान वैन अचानक अनियंत्रित होकर फ्लाईओवर पर लगे बिजली के खंभे से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वैन का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंच गए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Umaria News: भरौला हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक से टकराई आर्टिका, दो महिलाओं समेत पांच की मौत, कई घायल
विज्ञापन
विज्ञापन


राहगीरों ने दिखाई इंसानियत, बच्चों को सुरक्षित निकाला

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और राहगीरों ने बिना देर किए राहत कार्य शुरू किया। वैन में फंसे छह बच्चों को एक-एक कर सुरक्षित बाहर निकाला गया। हादसे में घायल स्कूल की महिला स्टाफ सदस्य के सिर में गंभीर चोट आई, जिन्हें तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया।

पुलिस ने संभाला मोर्चा

सूचना मिलते ही कोहेफिजा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने डरे-सहमे बच्चों को सुरक्षित बाहर निकालकर उन्हें संभाला। बाद में दूसरी गाड़ी की व्यवस्था कर बच्चों को सुरक्षित स्कूल और घर के लिए रवाना किया गया।


बड़े वाहन को बचाने की कोशिश में हुआ हादसा

कोहेफिजा थाना प्रभारी केजी शुक्ला ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वैन के सामने अचानक तेज रफ्तार से एक बड़ा वाहन आ गया था। उसे बचाने के प्रयास में चालक वैन से नियंत्रण खो बैठा। आशंका यह भी जताई जा रही है कि उसी दौरान वैन के ब्रेक फेल हो गए या कोई तकनीकी खराबी आ गई।
बताया जा रहा है कि चालक ने सामने वाले वाहन से सीधी टक्कर टालने के लिए वैन को जानबूझकर बिजली के खंभे की ओर मोड़ दिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

हादसे की जांच जारी

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। तकनीकी खराबी, ब्रेक फेल होने की आशंका और चालक के बयान के आधार पर दुर्घटना के वास्तविक कारणों की पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed