भोपाल में मानवता शर्मसार: दो नाबालिग बच्चियों से सामूहिक दुष्कर्म, आरोपियों ने इंस्टाग्राम पर डाला वीडियो
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के कटारा हिल्स और बिलखिरिया इलाके में दो नाबालिग बच्चियों से सामूहिक दुष्कर्म के सनसनीखेज मामले सामने आए हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि वारदातों को अंजाम देने वाले आरोपी भी नाबालिग हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मानवता को तार-तार कर देने वाले दो सनसनीखेज मामले सामने आए हैं, जहां दो मासूम नाबालिग बच्चियों को हवस का शिकार बनाया गया। दिल दहला देने वाली बात यह है कि इन जघन्य वारदातों को अंजाम देने वाले आरोपी भी नाबालिग (बाल अपचारी) हैं। कटारा हिल्स और बिलखिरिया थाना क्षेत्रों में हुई इन घटनाओं ने न सिर्फ सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं, बल्कि सोशल मीडिया के खौफनाक दुरुपयोग की रोंगटे खड़े कर देने वाली हकीकत भी सामने ला दी है।
स्कूल के पास झाड़ियों में ले जाकर की दरिंदगी, बनाया वीडियो
पहला मामला कटारा हिल्स थाना क्षेत्र का है, जहां 16 साल की एक स्कूली छात्रा के साथ उसके ही साथ पढ़ने वाले दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। वारदात 1 जुलाई की दोपहर स्कूल के पास की है। दोनों आरोपी छात्रा को बहला-फुसलाकर पास की झाड़ियों में ले गए और बारी-बारी से उसके साथ दरिंदगी की। आरोपियों ने इस घिनौनी वारदात का वीडियो भी बना लिया। वे पीड़िता पर दोबारा संबंध बनाने का दबाव डाल रहे थे और उसे उकसा रहे थे। अपनी बात मनवाने के लिए उन्होंने इस संवेदनशील वीडियो को इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया।
भाभी ने देखा वीडियो, तब खुला राज
इस खौफनाक वारदात का खुलासा तब हुआ जब पीड़िता की भाभी की नजर इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे वीडियो पर पड़ी। वीडियो देखते ही परिवार के होश उड़ गए। बुधवार शाम को मामला थाने पहुंचा, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों बाल अपचारियों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने सोशल मीडिया से वीडियो को जब्त कर जांच के लिए भेज दिया है।
ये भी पढ़ें- Umaria News: भरौला हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक से टकराई आर्टिका, दो महिलाओं समेत पांच की मौत, कई घायल
सालभर तक पुराना वीडियो दिखाकर मासूम से ज्यादती
दूसरा मामला बिलखिरिया इलाके का है, जहां 14 साल की एक मासूम को पिछले एक साल से नरक भोगना पड़ रहा था। मुख्य आरोपी (नाबालिग) के पास पीड़िता का एक पुराना वीडियो था। इसी वीडियो को सार्वजनिक करने की धमकी देकर वह पिछले एक साल से लगातार बच्ची का यौन शोषण कर रहा था।
होटल कर्मी दोस्त के सर्वेंट क्वार्टर में देते थे वारदात को अंजाम
इस घिनौने अपराध में मुख्य आरोपी का एक दोस्त भी शामिल था, जो शामियाना होटल में काम करता है। वह अपने दोस्त के खाली सर्वेंट क्वार्टर की चाबी लेकर पीड़िता को वहां ले जाता था और डरा-धमकाकर वारदात को अंजाम देता था। बिलखिरिया पुलिस ने इस मामले में भी केस दर्ज कर जांच तेज कर दी है। दोनों ही मामलों में पुलिस आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई में जुटी है।
