सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   bhopal social media fraud case fake identity marriage promise gwalior investigation

Bhopal News: शशांक बनकर शादाब ने बनाए युवती से संबंध, सच्चाई सामने आते ही मचा बवाल, केस दर्ज

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Ashutosh Pratap Singh Updated Sun, 29 Mar 2026 09:41 AM IST
विज्ञापन
सार

भोपाल में एक युवती ने युवक पर नाम बदलकर दोस्ती करने, शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और बाद में मुकरने का आरोप लगाया है। युवती के अनुसार, आरोपी ने खुद को शशांक बताकर भरोसा जीता और ग्वालियर बुलाकर उसके साथ गलत काम किया। बाद में असली नाम शादाब होने का पता चला और उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव भी बनाया गया।

bhopal social media fraud case fake identity marriage promise gwalior investigation
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

भोपाल में एक युवती के साथ धोखे से संबंध बनाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवक ने सोशल मीडिया पर दोस्ती कर अपना नाम बदलकर युवती को शादी का झांसा दिया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। बाद में सच्चाई सामने आने पर युवती ने अशोका गार्डन थाने में शिकायत दर्ज कराई।
Trending Videos


पुलिस के अनुसार, 24 वर्षीय युवती बैतूल जिले की रहने वाली है और भोपाल के अशोका गार्डन इलाके में किराए के मकान में रहकर प्राइवेट नौकरी करती है। पिछले साल सोशल मीडिया के जरिए उसकी एक युवक से दोस्ती हुई। शुरू में युवक ने अपना नाम शशांक बताया और बातचीत बढ़ने पर उसने और भी हिंदू नाम बताए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ें:  भोपाल में युवा विधायकों का दो दिवसीय सम्मेलन 30 मार्च से, तीन राज्यों के 55 MLA होंगे शामिल

ग्वालियर बुलाकर किया गलत काम

युवती ने बताया कि युवक ने उसे झांसा देकर ग्वालियर बुलाया। वहां पहुंचने पर युवक ने उसके साथ जबरदस्ती की। इसके बाद उसने शादी का वादा किया और इसी बहाने बाद में भी उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। कुछ समय बाद जब युवती ने शादी करने की बात कही तो युवक टालमटोल करने लगा। इसी दौरान युवती को पता चला कि युवक का असली नाम शशांक नहीं बल्कि शादाब है। सच्चाई सामने आने के बाद आरोपी युवक ने युवती पर धर्म बदलने का दबाव भी बनाया। इससे परेशान होकर युवती ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने बताया कि घटना ग्वालियर में हुई थी, इसलिए अशोका गार्डन थाने में जीरो पर मामला दर्ज कर डायरी ग्वालियर भेज दी गई है। अब इस मामले की आगे की जांच ग्वालियर पुलिस करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed