सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Attempt to Board Moving Train in Bhopal Proves Costly: Youth Dragged Repeatedly Between Train and Platform in

भोपाल में चलती ट्रेन पकड़ना पड़ा भारी: 5 सेकंड में कई बार प्लेटफॉर्म के बीच घिसटा युवक, CCTV में कैद हुआ हादसा

न्यूज डेस्क,अमर उजाला भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Fri, 03 Apr 2026 04:57 PM IST
विज्ञापन
सार

भोपाल रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश के दौरान युवक ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंसकर बुरी तरह घिसट गया। CCTV में कैद इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हुआ है। जीआरपी के अनुसार मामला लापरवाही का है और युवक की हालत नाजुक बनी हुई है।
 

Attempt to Board Moving Train in Bhopal Proves Costly: Youth Dragged Repeatedly Between Train and Platform in
युवक द्वारा चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश - फोटो : भोपाल रेलवे
विज्ञापन

विस्तार

राजधानी के रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश एक युवक के लिए जानलेवा साबित हो गई। 31 मार्च की रात हुए इस हादसे का 14 सेकंड का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें युवक ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंसकर बुरी तरह घिसटता नजर आ रहा है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
Trending Videos


सेकंडों में हुआ खौफनाक हादसा
फुटेज में दिखता है कि युवक प्लेटफॉर्म नंबर 6 पर ट्रेन के साथ दौड़ रहा था। अगले ही पल वह कोच के गेट से टकराया और देखते ही देखते ट्रेन व प्लेटफॉर्म के बीच फंस गया। महज 5 सेकंड के भीतर वह 4-5 बार दोनों के बीच घूमता रहा और फिर ट्रेन के नीचे की ओर खिंचता चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भोपाल-इंदौर एक्सप्रेस से हुआ हादसा
जीआरपी के मुताबिक, घटना रात करीब 11:31 बजे की है, जब 19304 भोपाल-इंदौर एक्सप्रेस स्टेशन से गुजर रही थी। ट्रेन की रफ्तार करीब 40 किमी प्रति घंटा बताई जा रही है, जिससे युवक को गंभीर चोटें आईं।

यह भी पढ़ें-लोधी केस की तरह क्या भारती मामले में भी पलटेगा फैसला? देररात सदस्यता खत्म होने पर उठे सवाल


गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
हादसे के तुरंत बाद 108 एंबुलेंस की मदद से युवक को हमीदिया अस्पताल पहुंचाया गया। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है और वह बयान देने की स्थिति में नहीं है। युवक के पास कोई पहचान पत्र नहीं मिला है। जेब में रखा मोबाइल फोन भी पूरी तरह टूट चुका है, जिससे उसकी पहचान नहीं हो पाई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वह करीब 25-26 साल का है और बिहार का रहने वाला हो सकता है।

यह भी पढ़ें-MP बोर्ड रिजल्ट की उलटी गिनती शुरू, 15 अप्रैल के पहले नतीजे संभव, 16 लाख छात्रों को इंतजार


एक हाथ टूटा, सिर में गंभीर चोट
घटना के चश्मदीद हल्के भाई लोधी ने बताया कि युवक का एक हाथ टूट गया है और सिर में गंभीर चोट आई है। हादसे के बाद प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी मच गई थी। जीआरपी एसपी राहुल लोढ़ा के अनुसार, शुरुआती जांच में किसी साजिश के संकेत नहीं मिले हैं। मामला युवक की लापरवाही का लग रहा है। उसके होश में आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed