सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   BJP Foundation Day: Groundbreaking ceremony for offices in 14 districts, leaders to reach out to public throug

भाजपा स्थापना दिवस: 14 जिलों में कार्यालय का भूमिपूजन, गांव-बस्ती चलो अभियान से जनता के बीच पहुचेंगे नेता

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Sun, 05 Apr 2026 07:27 PM IST
विज्ञापन
सार

भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस 6 अप्रैल को प्रदेशभर में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष व क्षेत्रीय संगठन महामंत्री प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।  

BJP Foundation Day: Groundbreaking ceremony for offices in 14 districts, leaders to reach out to public throug
भाजपा का झंडा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस 6 अप्रैल को प्रदेशभर में बूथ स्तर पर मनाया जाएगा। पार्टी कार्यालयों तथा कार्यकर्ताओं के निवास पर पार्टी का झंडा फहराया जाएगा एवं कार्यालयों की सजावट कर मिठाई बांटी जाएगी। मुख्यमंत्री मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल एवं क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश कार्यालय में सुबह 11ः15 बजे ध्वजारोहण करेंगे। इसके बाद प्रदेश के 14 जिलों में पार्टी के जिला कार्यालयों का भूमिपूजन एवं तीन जिलों में कार्यारंभ समारोह में वर्चुअली सहभागिता कर संबोधित करेंगे। स्थापना दिवस समारोह में वरिष्ठजनों का सम्मान भी किया जायेगा। पूरे प्रदेश में मंडल स्तर पर होने वाले स्थापना दिवस समारोह में प्रदेश कार्यालय में होने वाले भूमिपूजन एवं कार्यरंभ समारोह का लाइव प्रसारण होगा। 
Trending Videos


ये भी पढ़ें-  MP News: आंधी-बारिश से नुकसान का तुरंत आकलन करें; सीएम यादव बोले- किसानों को तुरंत उपलब्ध कराएंगे सहायता
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला कार्यालयों को सजाया जाएगा 
भाजपा के स्थापना दिवस पर 5, 6 एवं 7 अप्रैल को प्रदेश कार्यालय सहित प्रदेश के सभी मंडल, जिला कार्यालयों पर विद्युत साज-सज्जा, पुष्पमाला सजावट, दीपमालिका और रंगोली का आयोजन होगा। 6 अप्रैल को प्रदेश के बूथों पर पार्टी का झंडा फहराकर मिष्ठान वितरण किया जाएगा। इसके बाद पार्टी के इतिहास और विकास यात्रा पर उदबोधन होगा। साथ ही प्राथमिक एवं सक्रिय सदस्य सम्मेलन आयोजित होंगे। इसी दिन प्रत्येक कार्यकर्ता अपने घर पर भाजपा का झंडा फहराएंगे। 8 व 9 अप्रैल को सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, जिसमें 1 वक्ता प्रदेश से और 2 वक्ता जिले से होंगे।  

ये भी पढ़ें- MP News: प्रदेश के 126 निजी अस्पताल आयुष्मान योजना की सूची से बाहर, नहीं थी एनएबीएच की मान्यता

7 से 12 अप्रैल तक गांव-बस्ती चलो अभियान
7 से 12 अप्रैल तक गांव-बस्ती चलो अभियान के तहत पार्टी पदाधिकारी, सांसद, विधायक, जिला पंचायत, जनपद पंचायत अध्यक्ष, महापौर, नगर पालिका अध्यक्ष, नगर परिषद अध्यक्ष, सभी पार्षद और पार्टी के सभी कार्यकर्ता अभियान में भाग लेंगे। इस अभियान के अंतर्गत एक विधानसभा में 50 बड़े गांवों में कार्यक्रम होंगे। इन कार्यक्रमों में सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता अभियान, पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान, समाज के विभिन्न वर्गों के बुद्धिजीवियों एवं गणमान्य व्यक्तियों से संपर्क और उनका सम्मान, केन्द्र सरकार एवं एनडीए शासित प्रदेश सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों पर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed