सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   BJP's foundation day: Chief Minister Yadav said - it's the era of Dhurandhar-2, India is now the third country

भाजपा का स्थापना दिवस: मुख्यमंत्री यादव बोले- धुरंधर-2 का दौर, भारत अब घर में घुसकर मारने वाला तीसरा देश

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Mon, 06 Apr 2026 09:16 PM IST
विज्ञापन
सार

भाजपा के 47वें स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि पार्टी राष्ट्रसेवा और विचारधारा के साथ काम कर रही है, वहीं 14 जिलों में नए कार्यालयों का भूमिपूजन और तीन जिलों में निर्माण कार्य शुरू किया गया। उन्होंने किसानों के लिए 10 अप्रैल से 2625 रुपये प्रति क्विंटल पर गेहूं खरीदी शुरू करने की बात कही।

BJP's foundation day: Chief Minister Yadav said - it's the era of Dhurandhar-2, India is now the third country
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

भाजपा के 47वें स्थापना दिवस पर सोमवार को प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देश की ताकत और पार्टी की विचारधारा पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आज धुरंधर-2 का जमाना चल रहा है और भारत दुनिया का तीसरा ऐसा देश बन गया है, जो दुश्मनों को उनके घर में घुसकर जवाब देता है। कार्यक्रम में ध्वजारोहण के साथ 14 जिलों में नए पार्टी कार्यालयों का भूमिपूजन और तीन जिलों आगर, मंदसौर और रतलाम में निर्माण कार्य शुरू किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा की यात्रा केवल राजनीति नहीं, बल्कि विचार और राष्ट्रसेवा की साधना है। पार्टी का लक्ष्य अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के हित में लगातार काम कर रही है। वर्ष 2003 से पहले मध्यप्रदेश में कांग्रेस के शासनकाल में समर्थन मूल्य पर गेहूं की नाम मात्र की खरीदी की जाती थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार 10 अप्रैल से 2625 रुपये क्विंटल में गेहूं खरीदी शुरू कर रही है। इसमें छोटे किसानों को प्राथमिकता दी जाएगी। 
Trending Videos


ये भी पढ़ें- गैस-पेट्रोल का भरपूर स्टॉक: प्रदेश में रोज 2.20 लाख सिलिंडर वितरण, कंपनियों ने किया अफवाहों से सावधान
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसे न्यायालय ने अयोग्य घोषित किया, उसे पद पर रहने का अधिकार नहीं
यादव ने कहा कि हम सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मूल मंत्र के साथ आगे बढ़ रहे हैं। एक समय ऐसा भी आया जब न्यायपालिका के निर्णय पर प्रश्न खड़े हुए, विशेषकर इंदिरा गांधी को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले के बाद उनकी अयोग्यता के मामले पर हमारे दल ने सभी को साथ लेकर स्पष्ट कहा कि जिसे न्यायालय ने अयोग्य घोषित किया है, उसे पद पर बने रहने का अधिकार नहीं है। इसी संघर्ष ने लोकतंत्र की रक्षा की एक लंबी लड़ाई का इतिहास रचा। लोकतंत्र की रक्षा के लिए हमारे हजारों कार्यकर्ता ‘लोकतंत्र सेनानी’ बनकर जेलों में गए और उन्होंने अपना सर्वस्व बलिदान कर दिया। उन्हें यह भी ज्ञात नहीं था कि आने वाला कल क्या होगा, फिर भी वे लोकतंत्र, न्याय और राष्ट्रहित की लड़ाई में डटे रहे। 

ये भी पढ़ें-  Bhopal News: भोपाल में पाइप से गैस का विस्तार तेज, 3 महीने में 70-75 हजार घरों तक PNG पहुंचाने का टारगेट

हम जो कहते है वो करके दिखाते हैं 
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की स्थापना कर हमने अपनी मूल वैचारिक धारा को बनाए रखते हुए आगे बढ़ने का संकल्प लिया, यही हमारी पहचान है। फीनिक्स पक्षी की कथा हम सुनते आए हैं, जो राख से पुनः जन्म लेता है। वह केवल एक कहानी हो सकती है, लेकिन जनसंघ से भारतीय जनता पार्टी का पुनर्जन्म हमने साकार रूप में देखा है, एक अमर पक्षी की तरह, जो हर चुनौती के बाद और अधिक सशक्त होकर उभरा है। हम जो कहते हैं, वह करके दिखाते हैं। 

ये भी पढ़ें- Samrat Vikramaditya Mahanatya: वाराणसी में 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य'

हर व्यक्ति कार्यकर्ता है, आज किसी के पास दायित्व है कल किसी के पास रहेगा 
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि 6 अप्रैल पार्टी का केवल स्थापना दिवस नहीं है, बल्कि कार्यकर्ताओं के तप, त्याग और संकल्प का उत्सव है। भारतीय जनता पार्टी सत्ता की पार्टी नहीं है, बल्कि विचार और विश्वास की यात्रा का एक संगठन है। हमारे कार्यकर्ताओं की ताकत हर कार्यकर्ता होता है। भाजपा का कार्यकर्ता ही उसकी पूंजी होती है। हर व्यक्ति कार्यकर्ता है, आज किसी के पास दायित्व है कल किसी के पास रहेगा, लेकिन हममे कार्यकर्ता का भाव हमेशा बना रहना चाहिए। इसलिए हमने प्रयास किया है कि हमारे संभाग प्रभारी, हमारे जिला प्रभारी हर महीने 10 तारीख से पूर्व एक बार जिलों का दौरा करें। मोर्चो सहित, जिला अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष बूथों तक जाएं ताकि हर कार्यकर्ता हमारी विचारधारा के साथ नीचे तक और सक्रिय हो सकें। 

ये भी पढ़ें-  MP: प्रदेश में BJP के 62 जिलों में अगले वर्ष अप्रैल तक अत्याधुनिक कार्यालय होंगे, VC से जुड़ सकेंगे सभी दफ्तर

पीएम मोदी के नेतृत्व में नई ऊंचाइयां हासिल की 
क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने कहा कि भाजपा की 47 वर्षों की यात्रा आज देश-दुनिया के लिए प्रेरणा बन चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास और सुरक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां हासिल की हैं। कार्यक्रम के अंत में दिवंगत वरिष्ठ नेताओं के परिवारों का सम्मान किया गया और पूरे प्रदेश में उत्साह के साथ स्थापना दिवस मनाते हुए मिठाइयां बांटी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed