फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bloody game: After a liquor party, a drunk friend attacked his friend, his condition is critical.

Bhopal News: शराब पार्टी के बाद नशे में धुत दोस्त ने साथी पर किया जानलेवा हमला, हालत नाजुक

Fri, 29 May 2026 10:33 PM IST
भोपाल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: भोपाल ब्यूरो Updated Fri, 29 May 2026 10:33 PM IST
सार

मामले की जांच कर रहे सहायक उप निरीक्षक राकेश गुर्जर ने बताया कि घायल युवक अब तक बेहोश है, इसलिए उसकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले हैं

विज्ञापन
Bloody game: After a liquor party, a drunk friend attacked his friend, his condition is critical.
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल। राजधानी के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित ट्रांसपोर्ट नगर में बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात करीब 3 बजे एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। यहां साथ बैठकर शराब पी रहे दो दोस्तों के बीच मामूली बात पर विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक ने दूसरे पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में घायल युवक की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है और वह जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है।

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक ट्रांसपोर्ट नगर इलाके में देर रात दो युवक साथ बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर एक युवक ने जेब से चाकू निकाला और अपने ही साथी के सीने, पेट और पीठ पर कई वार कर दिए।

विज्ञापन


पढे़ं:  'शहर बूंद-बूंद के लिए नहीं तरस रहा, इमेज खराब न करें', इंदौर जल संवाद में मेयर भार्गव बोले

विज्ञापन
विज्ञापन

खून से लथपथ हालत में पीछा, फिर सड़क पर गिरा

हमले के बाद गंभीर रूप से घायल युवक ने हिम्मत दिखाते हुए आरोपी का पीछा करने की कोशिश की। आरोपी मंगलवारा थाना क्षेत्र की ओर भागा और एक अंधेरी गली में छिपकर फरार हो गया। अत्यधिक खून बह जाने के कारण घायल युवक ज्यादा दूर तक नहीं जा सका और सड़क पर ही गिर पड़ा। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे तुरंत हमीदिया अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। फिलहाल वह वेंटिलेटर पर है।

फुटेज खंगाल रही पुलिस
मामले की जांच कर रहे सहायक उप निरीक्षक राकेश गुर्जर ने बताया कि घायल युवक अब तक बेहोश है, इसलिए उसकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले हैं, जिसमें पूरी वारदात कैद हुई है। पुलिस का कहना है कि आरोपी और घायल युवक पहले से एक-दूसरे को जानते थे। फिलहाल अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed