{"_id":"69bea6769ad7a2a9420a7d00","slug":"cm-yadav-invites-investors-in-jaipur-invest-fully-in-madhya-pradesh-the-government-will-provide-full-suppor-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP: बाबई-मोहासा औद्योगिक प्रक्षेत्र में 1650 करोड़ की परियोजना से 1000 नौकरियां, सीएम ने गिनाए फायदे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP: बाबई-मोहासा औद्योगिक प्रक्षेत्र में 1650 करोड़ की परियोजना से 1000 नौकरियां, सीएम ने गिनाए फायदे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Anand Pawar
Updated Sat, 21 Mar 2026 07:49 PM IST
विज्ञापन
सार
जयपुर में आयोजित निवेश सम्मेलन में डॉ. मोहन यादव ने राजस्थान के निवेशकों को मध्यप्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बेहतर नीतियां, सस्ती बिजली और मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ निवेश के बड़े अवसर मौजूद हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को जयपुर में आयोजित इंटरेक्टिव सेशन ऑन इन्वेस्टमेंट अपॉर्च्युनिटीज इन मध्य प्रदेश में राजस्थान के निवेशकों को एमपी में निवेश के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश देश का दिल ही नहीं, बल्कि असीम विकास संभावनाओं का केंद्र है, जहां निवेशकों को बेहतर नीतियां, मजबूत इकोसिस्टम और हर कदम पर सरकारी सहयोग मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश और राजस्थान 'जुड़वा राज्यों' और भाई भाई जैसे हैं। दोनों मिलकर देश के औद्योगिक विकास को नई दिशा दे सकते हैं।
ये भी पढ़ें- भोपाल में ईद पर दो तस्वीरें: नमाज में उमड़ा जनसैलाब, शिया समुदाय का विरोध, अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे
सीएम डॉ. यादव ने राजस्थान की उद्यमशीलता और मध्य प्रदेश की संसाधन क्षमता को सेंट्रल इंडिया को इंडस्ट्रियल पावर सेंटर बनाने में अहम बताया। पार्वती-कालीसिंध-चंबल नदी जोड़ो परियोजना का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि यह दोनों राज्यों की तस्वीर और तकदीर बदलने वाली परियोजना साबित होगी। डॉ. यादव ने बताया कि राज्य सरकार राज्य सरकार की नई नीतियों और सुविधा की जानकारी दी। साथ ही कहा कि नर्मदापुरम में देश का पहला ‘मैन्युफैक्चरिंग जोन फॉर पावर एंड रिन्यूएबल एनर्जी इक्विपमेंट’ विकसित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि निवेशकों को आकर्षित करते हुए बताया कि राज्य में उद्योगों के लिए 6,104 करोड़ रुपये का प्रावधान और इंफ्रास्ट्रक्चर विकास के लिए 1 लाख करोड़ रुपये की योजना बनाई गई है। ‘इन्वेस्ट एमपी 3.0’ सिंगल विंडो सिस्टम को देश के बेहतरीन डिजिटल प्लेटफॉर्म में गिना जाता है। साथ ही, टेक्सटाइल, फूड प्रोसेसिंग, डेयरी, माइनिंग और मेडिकल टूरिज्म जैसे क्षेत्रों में निवेश की व्यापक संभावनाएं हैं।
ये भी पढ़ें- MP News: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल में 60% पद खाली, 187 में से सिर्फ 73 कर्मचारी ही कार्यरत
मध्य प्रदेश निवेश के अनुकूल : चौधरी
कार्यक्रम में राजस्थान सरकार के मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने भी मध्य प्रदेश को निवेश के लिए अनुकूल राज्य बताया और दोनों राज्यों के बीच सहयोग को और मजबूत करने की बात कही। उद्योगपतियों ने भी मध्यप्रदेश की नीतियों और इंफ्रास्ट्रक्चर की सराहना की।
ये भी पढ़ें- Bhopal News: एमपी में साइबर ठगी का जाल गहरा, 4 साल में 1054 करोड़ साफ, नेता प्रतिपक्ष ने सिस्टम पर उठाए सवाल
बाबई-मोहासा औद्योगिक प्रक्षेत्र में 1650 करोड़ रुपये का निवेश
इंसुलेशन एनर्जीज के चेयरमेन मनीष गुप्ता ने बताया कि उन्होंने नर्मदापुरम जिले के बाबई-मोहासा औद्योगिक प्रक्षेत्र में करीब 1650 करोड़ रुपये का निवेश किया है, जिससे 1000 लोगों को रोजगार मिलेगा। यहां 45 एकड़ में औद्योगिक इकाई स्थापित करने में कोई बाधा नहीं आई। सड़क, बिजली और पानी जैसी सभी बुनियादी सुविधाएं यहां पहले से उपलब्ध हैं। अक्टूबर 2025 में परियोजना का कार्य प्रारंभ हो चुका है और नवंबर-दिसंबर 2026 तक यूनिट पूरी तरह तैयार हो जाएगी।
ये भी पढ़ें- MP News: जयपुर में उद्योगपतियों से निवेश पर संवाद करेंगे सीएम, एमपी की औद्योगिक ताकत का करेंगे प्रेजेंटेशन
स्टार्टअप्स में आएगा बड़ा निवेश
राजस्थान एंजल्स ग्रुप के चेयरमैन महावीर प्रताप शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव को बधाई देता हूं। हमारी कंपनी ने टायर रीसाइक्लिंग के लिए देश का पहला प्लांट सेटअप किया है। एआई के दौर में डेटा सेंटर स्थापित करने के लिए सस्ती बिजली की जरूरत है। इसके लिए आबुधाबी फंड्स रूचि दिखा रहा है। मध्य प्रदेश ऐसा राज्य है, जहां 4 रुपये प्रति यूनिट औद्योगिक दर पर बिजली उपलब्ध है।
ये भी पढ़ें- Bhopal News: भोपाल के युवक को म्यांमार में बंधक बनाकर साइबर ठगी कराने वाले रैकेट का खुलासा, दो एजेंट गिरफ्तार
उद्योगपतियों के साथ की वन-टू-वन चर्चा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जयपुर में आयोजित 'इंटरैक्टिव सेशन ऑन इन्वेस्टमेंट अपॉर्च्युनिटीज इन मध्यप्रदेश' सत्र में विभिन्न उद्योगपतियों के साथ वन-टू-वन मीटिंग भी की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राजस्थान एंजल्स के अध्यक्ष महावीर प्रताप शर्मा, महिंद्रा लाइफ साइंसेज के हेड अनुज बिंदल, इन्सोलेशन एनर्जी के चेयरमैन मनीष गुप्ता, फेडरेशन ऑफ राजस्थान ट्रेड एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल, प्रताप ग्रुप के मैनेजिंग डॉयरेक्टर देवेंद्र सिंह शेखावत, डीजीएस ट्रांस लॉजिस्टिक्स के डायरेक्टर सौरभ खंडेलवाल, अक्षय इंफ्रासिस इंडस्ट्रीज के मैनेजिंग डॉयरेक्टर अक्षय हाड़ा, प्लास्टिक मेन्युफैक्चर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष श्रवण शर्मा, हॉस्पिटेलिटी एवं टूरिज्म एसोसिएशन के अध्यक्ष कैलाश खंडेलवाल और मैजेस्टिक बासमती राइस प्रा.लि. के डायरेक्टर विज्ञान लोढ़ा से वन-टू-वन चर्चा कर उन्हें मध्य प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित किया।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X