सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Congress Attacks Rising Fuel Prices: Highest Taxes Being Levied on Public in MP; Demands ₹10 Relief

पेट्रोल-डीजल की महंगाई पर कांग्रेस का हमला: MP में जनता से वसूला जा रहा सबसे ज्यादा टैक्स,10 रुपए राहत की मांग

न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Tue, 19 May 2026 06:05 PM IST
विज्ञापन
सार

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर कांग्रेस ने मध्यप्रदेश सरकार पर हमला बोला है। उमंग सिंघार और कमल नाथ ने आरोप लगाया कि प्रदेश में सबसे ज्यादा वैट और सेस वसूला जा रहा है, जिसके कारण भोपाल में पेट्रोल दिल्ली से करीब 12 रुपए महंगा बिक रहा है। कांग्रेस ने सरकार से टैक्स घटाकर पेट्रोल-डीजल के दाम 10 से 15 रुपए प्रति लीटर कम करने की मांग की है।

Congress Attacks Rising Fuel Prices: Highest Taxes Being Levied on Public in MP; Demands ₹10 Relief
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मध्यप्रदेश में पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर बड़ा हमला बोला है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने राज्य सरकार से पेट्रोल-डीजल पर लगने वाले वैट और सेस में तत्काल कटौती करने की मांग की है। दोनों नेताओं का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार के बजाय मध्यप्रदेश में ज्यादा टैक्स ही महंगे पेट्रोल-डीजल की सबसे बड़ी वजह है। कांग्रेस नेताओं ने दावा किया कि यदि राज्य सरकार टैक्स कम करे तो जनता को 10 से 15 रुपए प्रति लीटर तक राहत मिल सकती है।
Trending Videos


भोपाल में दिल्ली से 12 रुपए महंगा पेट्रोल
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि भोपाल देश के सबसे महंगे पेट्रोल वाले शहरों में शामिल हो गया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में पेट्रोल करीब 98.67 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है, जबकि भोपाल में इसकी कीमत 110.70 रुपए प्रति लीटर पहुंच चुकी है। यानी मध्यप्रदेश की जनता हर लीटर पर दिल्ली की तुलना में लगभग 12 रुपए ज्यादा चुका रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि मध्यप्रदेश सरकार पेट्रोल पर 29 प्रतिशत वैट, 2.5 रुपए अतिरिक्त वैट और 1 प्रतिशत सेस वसूल रही है। वहीं डीजल पर 19 प्रतिशत वैट, 1.5 रुपए अतिरिक्त वैट और 1 प्रतिशत सेस लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महंगा ईंधन पूरी अर्थव्यवस्था पर बोझ
उमंग सिंघार ने कहा कि पेट्रोल-डीजल महंगा होने का असर सिर्फ वाहन चालकों पर नहीं पड़ता, बल्कि ट्रांसपोर्ट, खेती, सब्जी, दूध, राशन और निर्माण सामग्री समेत रोजमर्रा की हर चीज महंगी हो जाती है। उन्होंने मांग की कि राज्य सरकार तुरंत टैक्स कम कर जनता को राहत दे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-भोपाल में कल बंद रहेंगे मेडिकल स्टोर, पहले खरीद लें जरूरी दवाएं


कमलनाथ बोले- सरकार को भी हो रहा राजस्व नुकसान

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी बयान जारी कर कहा कि मध्यप्रदेश में पेट्रोल और डीजल पर सबसे ज्यादा टैक्स वसूला जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में पेट्रोल पर 30 रुपए से अधिक और डीजल पर 20 रुपए से ज्यादा टैक्स लिया जा रहा है। कमलनाथ ने कहा कि डीजल महंगा होने की वजह से ट्रक और भारी वाहन दूसरे राज्यों से ईंधन भरवाना बेहतर समझ रहे हैं। सीमावर्ती जिलों के लोग भी दूसरे राज्यों से पेट्रोल-डीजल खरीद रहे हैं, जिससे मध्यप्रदेश सरकार को राजस्व नुकसान हो रहा है।

यह भी पढ़ें-भोपाल में बैक लेन,नाले और बाजारों की गंदगी पर BMC का फोकस, महापौर ने संभाला मोर्चा


तुरंत 10 रुपए कम करे सरकार
कांग्रेस नेताओं ने मांग की है कि राज्य सरकार तत्काल वैट और सेस में कटौती कर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कम से कम 10 रुपए प्रति लीटर की राहत दे। उनका कहना है कि जनता लगातार बढ़ती महंगाई से परेशान है और अब सरकार को टैक्स कम कर राहत देनी चाहिए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed