{"_id":"6a5e20ae31dee210cf002ef4","slug":"congress-mlas-oppose-ucc-arif-masood-calls-it-a-bill-introduced-surreptitiously-aqeel-demands-exemption-for-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"UCC पर कांग्रेस विधायकों का विरोधः आरिफ मसूद बोले-चोरी-छिपे लाया गया बिल, अकील ने की मुस्लिमों को छूट की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UCC पर कांग्रेस विधायकों का विरोधः आरिफ मसूद बोले-चोरी-छिपे लाया गया बिल, अकील ने की मुस्लिमों को छूट की मांग
Mon, 20 Jul 2026 06:53 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
Published by: Sandeep Kumar Tiwari
Updated Mon, 20 Jul 2026 06:53 PM IST
सार
यूसीसी विधेयक पेश होने के बाद कांग्रेस के विधायक लगातार सरकार पर हमलावर हैं। आरिफ मसूद ने विधेयक को चोरी-छिपे सदन में लाने का आरोप लगाया, जबकि आतिफ अकील ने मुस्लिम समुदाय को यूसीसी से छूट देने और गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग दोहराई।
विज्ञापन
कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद और आतिफ अकील
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश विधानसभा में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) विधेयक-2026 पेश होने के बाद कांग्रेस के विधायकों ने सरकार पर तीखा हमला बोला। कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद और आतिफ अकील ने विधेयक को लेकर अलग-अलग मुद्दों पर सरकार को घेरा। कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने आरोप लगाया कि सरकार ने यूसीसी विधेयक को तय प्रक्रिया के तहत नहीं, बल्कि अचानक सदन में पेश किया।
अनुपूरक कार्यसूची में भी शामिल नहीं था
उन्होंने कहा कि यह विधेयक अनुपूरक कार्यसूची में भी शामिल नहीं था, फिर इसे अचानक लाने की क्या जरूरत थी। उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस तरह सरकार बनी, उसी तरह यह विधेयक भी चोरी-छिपे लाया गया।
यह भी पढ़ें-UCC पर विधानसभा में छिड़ा सियासी संग्राम: कांग्रेस बोली- यूसीसी की जल्दबाजी, ओबीसी और पिछड़ों पर चुप क्यों?
विज्ञापन
आतिफ अकील ने मुस्लिमों को यूसीसी से बाहर रखने की मांग की
वहीं कांग्रेस विधायक आतिफ अकील ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर और संविधान ने सभी नागरिकों को स्वतंत्रता का अधिकार दिया है। उन्होंने कहा कि जिस तरह अनुसूचित जनजाति (एसटी) समुदाय को यूसीसी से छूट दी गई है, उसी तरह मुस्लिम समुदाय को भी इससे बाहर रखा जाना चाहिए। अकील ने यह भी कहा कि उन्होंने पहले भी गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग उठाई थी और इस बार भी वही मांग दोहराई है। उनका कहना था कि दोनों मांगों को लागू किया जाना चाहिए।