फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Congress's 200-km protest ride: Jitu Patwari to cycle for two days and interact with the youth along the way

एमपी कांग्रेस का 200 KM का पैडल प्रोटेस्ट: पेपर लीक व भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी पर जीतू पटवारी करेंगे संवाद

Mon, 13 Jul 2026 09:09 AM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Mon, 13 Jul 2026 09:09 AM IST
सार

पेपर लीक, भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी और बेरोजगारी को लेकर मध्य प्रदेश कांग्रेस अब सड़क पर बड़ा अभियान शुरू करने जा रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी 14 जुलाई को इंदौर से भोपाल तक 200 किलोमीटर की साइकिल यात्रा शुरू करेंगे। दो दिन की इस यात्रा में रास्ते के हर जिले से 500 साइकिल यात्री जुड़ेंगे। पढें पूरी खबर

विज्ञापन
Congress's 200-km protest ride: Jitu Patwari to cycle for two days and interact with the youth along the way
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में युवाओं और छात्रों से जुड़े मुद्दों को लेकर कांग्रेस अब साइकिल के जरिए सरकार को घेरने की तैयारी में है। नीट यूजी, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी, पेपर लीक और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी इंदौर से भोपाल तक करीब 200 किलोमीटर साइकिल चलाएंगे। दो दिन की इस साइक्लोथॉन का नेतृत्व खुद पटवारी करेंगे। यात्रा के दौरान अलग-अलग स्थानों पर छात्रों और युवाओं से संवाद किया जाएगा। कांग्रेस इसे केवल राजनीतिक यात्रा के बजाय युवाओं की समस्याओं को सामने लाने का अभियान बता रही है।
विज्ञापन


इंदौर के शिक्षा केंद्र से शुरू होगा अभियान
साइकिल यात्रा 14 जुलाई को सुबह करीब 8 बजे इंदौर में देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के पास रवीन्द्रनाथ टैगोर मार्ग से शुरू होगी। यह इलाका शहर के प्रमुख शैक्षणिक केंद्रों में शामिल है। कांग्रेस ने यात्रा की शुरुआत के लिए इस स्थान को चुनकर छात्र और परीक्षा से जुड़े मुद्दों को केंद्र में रखने की रणनीति बनाई है। यात्रा शुरू होने से पहले पटवारी छात्रों से संवाद करेंगे। इसके बाद साइकिल से भोपाल के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन


हर जिले से 500 साइकिल सवार जोड़ने की तैयारी
इंदौर से भोपाल के बीच पड़ने वाले जिलों में यात्रा का दायरा बढ़ाया जाएगा। कांग्रेस की योजना के मुताबिक प्रत्येक जिले से करीब 500 साइकिल यात्री इसमें शामिल होंगे। इंदौर, देवास, सीहोर और भोपाल को मिलाकर दो हजार से ज्यादा साइकिल यात्रियों को अभियान से जोड़ने की तैयारी है। इंदौर के साइकिल रेसर समूह और फिटनेस क्लबों के सदस्यों से भी संपर्क किया गया है। पूरे 200 किलोमीटर तक पटवारी के साथ चलने वाले स्थायी साइकिल यात्रियों की अलग सूची तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-एमपी में झमाझम पर ब्रेक, आज 22 जिलों में हल्की बारिश, 16 जुलाई से फिर तेज बारिश की उम्मीद


पहले दिन आष्टा में पड़ाव, अगले दिन कोठरी से फिर यात्रा
इंदौर से रवाना होने के बाद पहले दिन यात्रा सीहोर जिले के आष्टा पहुंचेगी। यहां गोकुलधाम मैरिज गार्डन में रात्रि विश्राम रखा गया है।15 जुलाई को कोठरी से यात्रा का दूसरा चरण शुरू होगा। इसके बाद साइकिल यात्री भोपाल की ओर बढ़ेंगे।कांग्रेस यात्रा का समापन भोपाल के व्यापमं चौराहे पर करना चाहती है। यात्रा समन्वयक आनंद जाट के मुताबिक कांग्रेस इंदौर के शिक्षा केंद्र से अभियान शुरू कर व्यापमं से जुड़े युवाओं के मुद्दों का संदेश देते हुए उसी नाम के चौराहे पर यात्रा खत्म करना चाहती है। हालांकि, कांग्रेस का आरोप है कि प्रशासन व्यापमं चौराहे पर कार्यक्रम की अनुमति नहीं दे रहा। पार्टी ने लिली टॉकीज चौराहा और इमामी गेट को भी विकल्प के रूप में सुझाया है। कांग्रेस के मुताबिक प्रशासन मोतिया तालाब के सामने कार्यक्रम की अनुमति देने की बात कह रहा है। पार्टी का तर्क है कि आसपास अस्पताल होने के कारण बड़ी भीड़ से मरीजों और एंबुलेंस की आवाजाही प्रभावित हो सकती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed