फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Tech giants from India and abroad to gather in Bhopal; deliberations to focus on investments in semic

MP News: भोपाल में जुटेंगे देश-विदेश के टेक दिग्गज, सेमीकंडक्टर, डेटा सेंटर और जीसीसी निवेश पर होगा मंथन

Sun, 12 Jul 2026 10:08 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Sun, 12 Jul 2026 10:08 PM IST
सार

प्रदेश को देश के बड़े टेक्नोलॉजी निवेश केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में सरकार सोमवार को एक और बड़ा कदम उठाने जा रही है। भोपाल में आयोजित एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव 3.0 में देश-विदेश की प्रमुख टेक कंपनियां, निवेशक और नीति विशेषज्ञ एक मंच पर जुटेंगे।

विज्ञापन
MP News: Tech giants from India and abroad to gather in Bhopal; deliberations to focus on investments in semic
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल में सोमवार को आयोजित होने वाले एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव 3.0 में मुख्यमंत्री मोहन यादव प्रदेश की नई टेक्नोलॉजी आधारित औद्योगिक नीति और निवेश का रोडमैप उद्योग जगत के सामने रखेंगे। कॉन्क्लेव का मुख्य फोकस ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (जीसीसी), डेटा सेंटर और सेमीकंडक्टर उद्योग में निवेश आकर्षित करना रहेगा। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री उद्योगपतियों के साथ वन-टू-वन बैठक करेंगे। इसमें निवेश प्रस्तावों, नई परियोजनाओं और भविष्य के सहयोग पर चर्चा होगी। मुख्यमंत्री प्रदर्शनी का भी अवलोकन करेंगे, जिसमें प्रदेश की तकनीकी और औद्योगिक क्षमताओं को प्रदर्शित किया जाएगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: मप्र में इसी महीने लागू होगा यूनिफॉर्म सिविल कोड, सीएम मोहन यादव ने लाड़ली बहनों को भेजे 1835 करोड़
विज्ञापन


इन सेक्टरों पर रहेगा फोकस
कॉन्क्लेव में तीन प्रमुख क्षेत्रों पर विशेष चर्चा होगी। इसमें ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (जीसीसी), डेटा सेंटर और सेमीकंडक्टर उद्योग शामिल हैं। विशेषज्ञ मध्य प्रदेश में इन क्षेत्रों के विस्तार, निवेश की संभावनाओं और आवश्यक बुनियादी ढांचे पर अपने विचार रखेंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: 'उन्होंने अपने शासनकाल में बहनों को फूटी कौढ़ी नहीं दी, अब सवाल उठा रहे', सीएम का कांग्रेस पर हमला


देश-विदेश की कंपनियां होंगी शामिल
कॉन्क्लेव में देश और विदेश की कई प्रमुख टेक कंपनियों, निवेशकों, स्टार्टअप, उद्योग संगठनों और शैक्षणिक संस्थानों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। इनके साथ निवेश, रिसर्च, स्किल डेवलपमेंट और तकनीकी सहयोग पर चर्चा होगी।  

ये भी पढ़ें-  दतिया उपचुनाव: नितिन नवीन से मिले नरोत्तम मिश्रा, टिकट को लेकर चर्चा; रात में सीएम से भी हुई थी मुलाकात

राउंड टेबल चर्चा में क्या होगा
कॉन्क्लेव में अलग-अलग विषयों पर राउंड टेबल बैठकें आयोजित होंगी। इनमें चर्चा होगी कि मध्य प्रदेश में सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम कैसे विकसित किया जाए। प्रदेश को जीसीसी का अगला बड़ा हब कैसे बनाया जाए। डेटा सेंटर निवेश के लिए कौन-सी सुविधाएं विकसित करनी होंगी। उद्योगों को कुशल मानव संसाधन कैसे उपलब्ध कराया जाए।  

ये भी पढ़ें-  Twisha Sharma Case: AIIMS की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, जिम बेल्ट पर मिले स्किन टिश्यू

पिछले दो कॉन्क्लेव के नतीजे
सरकार के अनुसार टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव 1.0 में 20 हजार करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव मिले थे, जिनसे करीब 75 हजार रोजगार के अवसर बनने का अनुमान है। टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव 2.0 में 12 हजार करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव आए थे, जिनसे लगभग 48 हजार रोजगार सृजित होने की संभावना जताई गई थी। सरकार को उम्मीद है कि तीसरे संस्करण में रणनीतिक तकनीकी क्षेत्रों में और बड़े निवेश प्रस्ताव मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed