फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Datia By-Election: Jitu Patwari makes a big claim – we will win the Datia seat 100%

Datia By Election: जीतू पटवारी बड़ा दावा- 100% हमारी होगी दतिया सीट, भ्रष्टाचार और बदलाव चुनावी मुद्दा

Sun, 12 Jul 2026 11:03 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 12 Jul 2026 11:03 PM IST
सार

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने दावा किया कि दतिया उपचुनाव में कांग्रेस 100 प्रतिशत जीत दर्ज करेगी। उन्होंने भाजपा पर भ्रष्टाचार, वादाखिलाफी और अहंकार के आरोप लगाए। कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने भ्रष्टाचार खत्म करने का वादा किया, जबकि भाजपा के टिकट वितरण को लेकर हुए विरोध को कांग्रेस ने उसका आंतरिक मामला बताया।

विज्ञापन
Datia By-Election: Jitu Patwari makes a big claim – we will win the Datia seat 100%
पीसीसी चीफ जीतू पटवारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि दतिया माई की नगरी है और यह कांग्रेस की सीट है। जनता इस बार भी कांग्रेस के साथ खड़ी रहेगी और पार्टी 100 प्रतिशत जीत दर्ज करेगी। पटवारी ने कहा कि दतिया की जनता ने लोकतंत्र का खराब चेहरा देखा है। जिस भावना के साथ यहां परिवर्तन हुआ था, उसी भावना के साथ इस बार भी जनता कांग्रेस के पक्ष में मतदान करेगी।
विज्ञापन


भाजपा के अंदरूनी विवाद पर बोले
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के जीत के दावे और नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने के बाद हुए विरोध पर पटवारी ने कहा कि यह भारतीय जनता पार्टी का अंदरूनी मामला है, उनकी खींचतान है। जनता क्या चाहती है, इसका सर्वे कराइए, जवाब मिल जाएगा।
विज्ञापन


भ्रष्टाचार और बदलाव होगा चुनावी मुद्दा
पटवारी ने कहा कि कांग्रेस जनता के बीच परिवर्तन, भ्रष्टाचार और भाजपा सरकार की कथित वादाखिलाफी के मुद्दों को लेकर जाएगी। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा का अहंकार रावण से भी बड़ा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- दतिया उपचुनाव: नितिन नवीन से मिले नरोत्तम मिश्रा, टिकट को लेकर चर्चा; रात में सीएम से भी हुई थी मुलाकात

उम्मीदवार पर जताया भरोसा
पटवारी ने कहा कि कांग्रेस ने सभी वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं की सहमति से घनश्याम सिंह को उम्मीदवार बनाया है। पार्टी पूरी एकजुटता के साथ चुनाव लड़ रही है। जब उनसे पूर्व विधायक राजेंद्र भारती के साथ होने को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा, 500 प्रतिशत साथ हैं। उन्होंने कहा कि वह सोमवार सुबह राजेंद्र भारती के घर चाय पीने भी जाएंगे।

घनश्याम सिंह बोले- भ्रष्टाचार खत्म करेंगे
कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता भ्रष्टाचार खत्म करना होगी, ताकि विकास कार्यों का लाभ सीधे जनता तक पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा शासन में क्षेत्र का सामाजिक माहौल भी खराब हुआ है।

उन्होंने यह भी कहा कि यदि पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा चुनाव लड़ते तो मुकाबला ज्यादा कठिन होता। मौजूदा भाजपा उम्मीदवार को उन्होंने उतनी बड़ी चुनौती नहीं बताया।

क्यों हो रहा है उपचुनाव
दतिया विधानसभा सीट विधायक राजेंद्र भारती की अयोग्यता के बाद खाली हुई थी। अब इस सीट पर कांग्रेस ने घनश्याम सिंह और भाजपा ने अशुतोष तिवारी को मैदान में उतारा है। भाजपा में टिकट वितरण को लेकर हाल ही में बड़ा विरोध भी देखने को मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed