{"_id":"66c439ad12900e851c045cd5","slug":"corona-returne-former-chief-minister-digvijay-singh-corona-positive-2024-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Corona Returned: पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह हुए कोरोना पॉजिटिव, डॉक्टरों ने दी पांच दिन आराम करने की सलाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona Returned: पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह हुए कोरोना पॉजिटिव, डॉक्टरों ने दी पांच दिन आराम करने की सलाह
Tue, 20 Aug 2024 12:08 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Tue, 20 Aug 2024 12:08 PM IST
सार
प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। एक्स पर खुद उन्होंने इसकी जानकारी साझा की है। वे अब पांच दिन लोगों से नहीं मिलेंगे।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम और वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश में लगातार मौसम में उतार-चढ़ाव से बीमारियां बढ़ने लगी हैं। कहां एक तरफ डेंगू, मलेरिया का प्रकोप बढ़ रहा है, वहीं वायरल फीवर और अब कोरोना के भी मरीज मिलने लगे हैं। मंगलवार को एमपी पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। हल्के लक्षण दिखने के बाद उन्होंने अपना टेस्ट कराया, जिसके बाद उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी है।
पांच दिन तक कार्यकर्ताओं से रहेगी दूरी
पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने अपने सोशल साइड एक्स पर लिखा कि मेरा COVID टेस्ट पॉजिटिव आया है। मुझे 5 दिनों के लिए आराम करने के लिए कहा गया है। इसलिए मैं कुछ समय के लिए नहीं मिल पाऊंगा। क्षमा करें। आप सभी भी कोरोना से बचने के लिए अपना ख्याल रखें।
विज्ञापन
रक्षाबंधन पर आए थे सागर
बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह 19 अगस्त को रक्षा बंधन पर सागर जिले के खुरई के बरोदिया नोनागिर गांव पहुंचे थे। उन्होंने मृतक नितिन उर्फ लालू अहिरवार और मृतक अंजना अहिरवार की मां से मुलाकात कर राखी बंधवाई और अपना वादा निभाया। दिग्विजय सिंह ने पिछले साल नितिन अहिरवार की हत्या के बाद गांव का दौरा किया था, जहां उन्होंने मृतक की मां और बहन से राखी बंधवाई थी और यह वचन दिया था कि वे हर रक्षाबंधन पर यहां आएंगे। उन्होंने कोरोना पॉजिटिव आने के बाद संपर्क में आए लोगों से जांच कराने की बात भी कही है।