सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Cow Slaughter Case: Demand for Action Against Miscreants; MLA Masood Meets Police Commissioner, States—"Attemp

गोहत्या केस: उपद्रवियों पर कार्रवाई की मांग, विधायक मसूद पुलिस कमिश्नर से मिले, बोले- माहौल खराब करने की कोशिश

न्यूज डेस्क,अमर उजाला भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Mon, 30 Mar 2026 06:32 PM IST
विज्ञापन
सार

तलैया गोहत्या मामले में आरोपी की गिरफ्तारी के बाद सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस ने जहां उपद्रवियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है, वहीं पुलिस की कार्रवाई के बाद भी मामला राजनीतिक बहस का विषय बना हुआ है। विधायक आरिफ मसूद ने पुलिस कमिश्नर से मुलाकात कर उपद्रव करने वाले तत्वों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

Cow Slaughter Case: Demand for Action Against Miscreants; MLA Masood Meets Police Commissioner, States—"Attemp
पुलिस कमिश्नर से मिलने पहुंचे विधायक आरिफ ससूद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

भोपाल के तलैया थाना क्षेत्र में काली मंदिर के पास मृत बछड़ा फेंके जाने के मामले में आरोपी की गिरफ्तारी के बाद अब राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। घटना के बाद जहां शहर में तनाव का माहौल बना था, वहीं अब इस पूरे मामले को लेकर सियासी प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी हैं।मध्य विधानसभा के विधायक आरिफ मसूद ने भोपाल पुलिस कमिश्नर से मुलाकात कर उपद्रव करने वाले तत्वों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि शहर का माहौल खराब करने की कोशिश करने वाले लोगों को चिन्हित कर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। साथ ही उन्होंने पुलिस द्वारा मामले का खुलासा करने पर सराहना भी की।
Trending Videos


जनता ने संवेदनशील स्थिति में संयम दिखाया
मसूद ने कहा कि भोपाल की जनता ने संवेदनशील स्थिति में संयम दिखाया है, लेकिन कुछ लोग बार-बार माहौल बिगाड़ने की कोशिश करते हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ कठोर कदम उठाना जरूरी है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा, हालांकि उन्होंने शहर में शांति बनाए रखने को प्राथमिकता बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-साथ चलने का बनाया दबाव, मना करने पर भड़के आरोपी; समझाने पर युवक को चाकुओं से गोद डाला


घटना के बाद बढ़ा था तनाव
गौरतलब है कि 22 मार्च को काली मंदिर के पास एक बोरे में मवेशी का अवशेष मिलने के बाद शहर में आक्रोश फैल गया था। हिंदू संगठनों ने तलैया थाने का घेराव कर सख्त कार्रवाई की मांग की थी और चक्काजाम भी किया गया था।

यह भी पढ़ें-लोकतंत्र और ‘विकसित भारत 2047’ पर मंथन; सीएम बोले-राजनीति अनुशासन जरूरी


पुलिस ने 5 दिन में किया खुलासा
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने विशेष टीम बनाकर जांच शुरू की। करीब 400 से अधिक CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले गए और लगातार पांच दिन की पड़ताल के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर ही कार्रवाई की गई है।
सार:
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed