{"_id":"6a04a79c4a53b173b20c1a84","slug":"cyber-fraud-woman-trader-retired-commissioner-and-electricity-officer-duped-of-lakhs-bhopal-news-c-1-1-noi1404-4279272-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Cyber Fraud: भोपाल में महिला व्यापारी, रिटायर्ड कमिश्नर और बिजली अधिकारी के साथ लाखों की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Cyber Fraud: भोपाल में महिला व्यापारी, रिटायर्ड कमिश्नर और बिजली अधिकारी के साथ लाखों की ठगी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: भोपाल ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
सार
भोपाल में साइबर ठगी के तीन मामले सामने आए हैं। महिला व्यापारी से सामान सप्लाई के नाम पर 14 लाख रुपये ठगे गए। वहीं एक रिटायर्ड कमिश्नर के खाते से यूपीआई के जरिए 1 लाख रुपये निकल गए। बिजली बिल और ई-केवाईसी के नाम पर जालसाजों ने एक रिटायर्ड अधिकारी से 3 लाख रुपये ठग लिए।
cyber
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
राजधानी भोपाल में रहने वाली एक महिला व्यापारी सहित तीन व्यक्तियों से ठगी का मामला सामने आया है। दो मामलों में रिटायर्ड अधिकारियों को निशना बनाया गया है। जबकि एक महिला व्यापारी को सामान डिलीवरी के नाम पर एडवांस भेजने का झांसा देकर जालसाजों ने 14 लाख की ठगी कर ली है। पुलिस ने तीनों मामलों में अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos
बागसेवनिया पुलिस के अनुसार सागर ग्रीन होम्स निवासी प्रिया मीना अपने घर से ही ऑनलाइन व्यापार संचालित करती हैं। उन्होंने फेसबुक पर एक सप्लायर का विज्ञापन देखकर संपर्क किया था। जालसाज ने खुद को एक निजी कंपनी का संचालक बताते हुए सामान सप्लाई का भरोसा दिया। पीड़िता ने जालसाज पर भरोसा कर एडवांस के रूप में मांगने पर चार किश्तों में 14 लाख के करीब रकम ऑनलाइन ट्रांसफर कर दी। प्रिया पहले भी एक जालसाज के झांसे में आकर 60 हजार रुपए गवां चुकी हैं, इसके बाद भी ठग पर भरोसा कर लिया। जब सामान की डिलीवरी नहीं हुई तो उन्हें थाने में शिकायत की। पुलिस ने जांच के बाद प्रकरण दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- रिटायर्ड जिला एवं सत्र न्यायाधीश की गर्भवती बहू ने लगाई फांसी, भाई ने ससुराल वालों पर लगाए आरोप
रिटायर्ड कमिश्नर के खाते से यूपीआई से निकले एक लाख
कोलार पुलिस के अनुसार 81 वर्षीय बलवान सिंह आदिम जाति कल्याण विभाग से रिटायर्ड कमिश्नर हैं। उनके खाते से यूपीआई के माध्यम से एक लाख दो हजार रुपये निकल गए। फिलहाल उन्हें यह याद नहीं है कि रकम किस प्रक्रिया के दौरान कटी। मामले की शिकायत मिलने के बाद कोलार पुलिस बैंकिंग ट्रांजेक्शन और मोबाइल गतिविधियों की जांच कर रही है।
रिटायर्ड अधिकारी से हो गई तीन लाख की ठगी
बागसेवनिया पुलिस के अनुसार 67 वर्षीय शिवचरण करोडे़ बिजली विभाग में अधिकारी से सेवानिवृत्त हैं। इसी महीने की आठ मई को उनके मोबाइल पर एक जालसाज ने खुद को बिजली कंपनी का अधिकारी बताकर फोन किया है। जालसाज ने कहा कि उनका बिजली बिल लंबित है और ई-केवायसी नहीं होने पर कनेक्शन काट दिया जाएगा। इसके बाद उसने एक लिंक भेजी और यूपीआई पासवर्ड डलवा लिया। कुछ ही देर में अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए उनके खाते से तीन लाख रुपये निकाल लिए गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कमेंट
कमेंट X