{"_id":"6a06977e3522f145b9012dc8","slug":"bhopal-riots-love-jihad-and-beating-of-muslim-youth-fir-against-hindu-festival-committee-president-11-arrested-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal: लव जिहाद और मुस्लिम युवक की पिटाई के बाद भोपाल में बवाल, हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष पर FIR; 11 गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal: लव जिहाद और मुस्लिम युवक की पिटाई के बाद भोपाल में बवाल, हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष पर FIR; 11 गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: प्रशांत तिवारी
Updated Fri, 15 May 2026 09:19 AM IST
विज्ञापन
सार
Bhopal: भोपाल के गोविंदपुरा थाना क्षेत्र में कथित ‘लव जिहाद’ मामले को लेकर हुए विवाद के बाद पुलिस ने हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है। पुलिस का आरोप है कि उनके बयान से शहर का माहौल खराब होने की आशंका थी।
हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
भोपाल में 10 मई की रात गोविंदपुरा थाना क्षेत्र के गौतम नगर कॉलोनी स्थित एक होटल में कथित ‘लव जिहाद’ के आरोप में एक मुस्लिम युवक को पकड़कर पीटने और हंगामा करने के बाद उन्मादी भाषण देने के आरोप में हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी के खिलाफ भी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। तिवारी के खिलाफ टीटी नगर थाने में FIR दर्ज की गई है।
Trending Videos
पुलिस ने क्या कहा?
पुलिस का कहना है कि शहर में धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू है, इसके बावजूद भीड़ जुटाना, हंगामा करना, रैली-प्रदर्शन करना और ऐसे बयान देना, जिससे शहर की शांति भंग होने की आशंका हो, कानून का उल्लंघन है। पुलिस के अनुसार, चंद्रशेखर तिवारी ने ऐसा बयान दिया था जिससे शहर का माहौल खराब हो सकता था। हालांकि, उनकी गिरफ्तारी अभी तक नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
11 गिरफ्तार, 100 से अधिक लोगों पर मामला दर्ज
10 मई की रात होटल में युवक की पिटाई कर उसका वीडियो बनाकर वायरल करने के मामले में गोविंदपुरा पुलिस ने बजरंग दल के कुछ कार्यकर्ताओं सहित कई लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। इस मामले में सात लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विरोध प्रदर्शन के बाद दूसरी कार्रवाई
इस घटना के विरोध में मंगलवार रात पुराने शहर के इकबाल मैदान के पास बड़ी संख्या में एक समुदाय विशेष के युवक एकत्रित होकर हंगामा करने लगे। प्रदर्शनकारियों ने शहर का माहौल खराब करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। बिना अनुमति भारी संख्या में जुटने के मामले में कोतवाली और अन्य थाना पुलिस ने 100 से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है। इस मामले में भी सात लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि बाकी आरोपियों की पहचान फोटो, वीडियो और सोशल मीडिया पर वायरल फुटेज के आधार पर की जा रही है।
ये भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में आग उगल रहा मौसम, 40 जिलों में लू का कहर, दोपहर में घरों में रहने की सलाह
टीटी नगर थाने में दर्ज हुई FIR
हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी के खिलाफ टीटी नगर थाने में दर्ज FIR में कहा गया है कि गोविंदपुरा थाना क्षेत्र में धर्म विशेष के युवक से जुड़ी घटना के बाद तिवारी ने शहर काजी को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया था। पुलिस का आरोप है कि उनके बयान में वैमनस्यता बढ़ाने वाले शब्दों का इस्तेमाल किया गया, जिससे शहर की फिजा खराब होने की आशंका उत्पन्न हुई।

कमेंट
कमेंट X