{"_id":"6a06968e1c1b3cd9c00fe450","slug":"petrol-becomes-3-14-and-diesel-3-11-costlier-in-mp-petrol-crosses-109-in-bhopal-hike-of-over-3-in-all-ci-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा: भोपाल में पेट्रोल 109 के पार, लोग बोले- महंगाई में आम आदमी का बजट बिगड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा: भोपाल में पेट्रोल 109 के पार, लोग बोले- महंगाई में आम आदमी का बजट बिगड़ा
Fri, 15 May 2026 09:15 AM IST
Sandeep Kumar Tiwari
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
Published by: Sandeep Kumar Tiwari
Updated Fri, 15 May 2026 09:15 AM IST
सार
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में करीब चार साल बाद बढ़ोतरी हुई है। पेट्रोल 3.14 रुपए और डीजल 3.11 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है। भोपाल में पेट्रोल 109.70 रुपए और डीजल 95.04 रुपए प्रति लीटर पहुंच गया है। लोगों का कहना है कि बढ़ती ईंधन कीमतों से घरेलू बजट और रोजमर्रा की जरूरतों पर असर पड़ेगा।
विज्ञापन
पेट्रोल पंप
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश में आम आदमी को महंगाई का एक और बड़ा झटका लगा है। गैस सिलेंडर महंगा होने के बाद अब पेट्रोल और डीजल के दामों में भी बढ़ोतरी कर दी गई है। करीब चार साल बाद तेल कंपनियों ने खुदरा कीमतों में बड़ा बदलाव किया है, जिसके बाद प्रदेश के बड़े शहरों में पेट्रोल 3 रुपए से ज्यादा महंगा हो गया है। नई दरें देर रात से लागू हो गई हैं। तेल कंपनियों ने पेट्रोल के दाम में 3.14 रुपए प्रति लीटर और डीजल में 3.11 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है।
लोगों की कमाई नहीं बढ़ रही
पेट्रोल और डीजल के दामों में हुई बढ़ोतरी पर अमर उजाला की टीम ने लोगों से पेट्रोल पंप में बात की है। लोगों ने अपनी राय दी है। तुलसी नगर निवासी विशाल बंसल ने कहा कि जिस रफ्तार से महंगाई बढ़ रही है, उस हिसाब से लोगों की कमाई नहीं बढ़ रही। उन्होंने कहा कि रोज काम पर जाने के लिए वाहन जरूरी है और पेट्रोल-डीजल महंगा होने से सबसे ज्यादा असर मजदूर और मध्यम वर्ग पर पड़ रहा है। विशाल ने कहा कि सरकार को कीमतों को स्थिर रखना चाहिए ताकि आम आदमी पर अतिरिक्त बोझ न पड़े।
इसका असर केवल आम जनता पर
वहीं एस.के. चौहान ने बढ़ी कीमतों पर नाराजगी जताते हुए कहा कि इसका असर केवल आम जनता पर पड़ता है। उन्होंने कहा कि मंत्री और रसूखदार लोगों को बढ़ती कीमतों से कोई फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि वे सरकारी संसाधनों का इस्तेमाल करते हैं। चौहान ने कहा कि मध्यम वर्ग और गरीब आदमी लगातार महंगाई की मार झेल रहा है।
विज्ञापन
महंगाई का बोझ डाल दिया गया
सुखेन्द्र मिश्रा ने कहा कि चुनाव खत्म होते ही जनता पर महंगाई का बोझ डाल दिया गया है। उनका कहना था कि पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से केवल ईंधन ही नहीं, बल्कि सब्जी, राशन और दूसरी जरूरत की चीजें भी महंगी हो जाती हैं। उन्होंने सरकार से आम जनता की जेब का ख्याल रखने की अपील की।
भोपाल में 109.70 रुपए प्रति लीट पेट्रोल
राजधानी भोपाल में पहले पेट्रोल 106.56 रुपए प्रति लीटर बिक रहा था, जो अब बढ़कर 109.70 रुपए प्रति लीटर हो गया है। वहीं डीजल 91.93 रुपए से बढ़कर 95.04 रुपए प्रति लीटर पहुंच गया है। इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर और उज्जैन समेत प्रदेश के अन्य बड़े शहरों में भी नई दरें लागू हो गई हैं।
बड़े शहरों में क्या थे पुराने दाम, अब कितने हुए
इंदौर
पेट्रोल पहले: 106.48 रुपए
अब: 109.62 रुपए
डीजल पहले: 91.86 रुपए
अब: 94.97 रुपए
ग्वालियर
पेट्रोल पहले: 106.95 रुपए
अब: 110.09 रुपए
डीजल पहले: 92.28 रुपए
अब: 95.39 रुपए
जबलपुर
पेट्रोल पहले: 106.72 रुपए
अब: 109.86 रुपए
डीजल पहले: 92.07 रुपए
अब: 95.18 रुपए
उज्जैन
पेट्रोल पहले: 106.83 रुपए
अब: 109.97 रुपए
डीजल पहले: 92.16 रुपए
अब: 95.27 रुपए
यह भी पढ़ें-मध्य प्रदेश में आग उगल रहा मौसम, 40 जिलों में लू का कहर, दोपहर में घरों में रहने की सलाह
तेल कंपनियों ने बताया घाटे का दबाव
सरकारी तेल कंपनियों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के कारण उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ रहा था। कंपनियों ने दावा किया है कि वे रोजाना करीब 1000 करोड़ रुपए का घाटा झेल रही थीं।
केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने भी पहले संकेत दिए थे कि अगर दाम नहीं बढ़ाए गए तो तेल कंपनियों का घाटा एक तिमाही में 1 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा पहुंच सकता है।
यह भी पढ़ें-पुराने भोपाल की मस्जिदों पर बढ़ाई सुरक्षा, संवेदनशील इलाकों में पुलिस तैनात
अब हर चीज पर दिखेगा असर
पेट्रोल-डीजल महंगा होने के बाद ट्रांसपोर्ट खर्च बढ़ना तय माना जा रहा है। इसका असर सब्जियों, किराना, दूध और रोजमर्रा की जरूरत की वस्तुओं की कीमतों पर भी पड़ सकता है। प्रदेश में पहले से बढ़ती गर्मी और महंगाई के बीच ईंधन के दाम बढ़ने से आम लोगों की चिंता और बढ़ गई है।