{"_id":"6a15a26f6ca9830ac8004fe5","slug":"guest-teachers-left-wandering-in-the-sun-anger-erupts-over-technical-glitches-in-verification-demand-raised-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूप में भटक रहे अतिथि शिक्षक: सत्यापन में तकनीकी गड़बड़ी पर फूटा गुस्सा, सरकार से तारीख बढ़ाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूप में भटक रहे अतिथि शिक्षक: सत्यापन में तकनीकी गड़बड़ी पर फूटा गुस्सा, सरकार से तारीख बढ़ाने की मांग
Tue, 26 May 2026 07:09 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
Published by: Sandeep Kumar Tiwari
Updated Tue, 26 May 2026 07:09 PM IST
सार
प्रदेश में अतिथि शिक्षक सत्यापन और अनुभव प्रमाण पत्र की तकनीकी समस्याओं से परेशान हैं। संगठन ने सत्यापन की तारीख बढ़ाने, पोर्टल सुधारने और 1 जून से जॉइनिंग शुरू करने की मांग की है। कई शिक्षकों ने संकुल केंद्रों पर दुर्व्यवहार और अव्यवस्था की शिकायत भी की है।
विज्ञापन
डीपीआई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश में अतिथि शिक्षकों का गुस्सा अब खुलकर सामने आने लगा है। अनुभव प्रमाण पत्र और सत्यापन प्रक्रिया में आ रही तकनीकी दिक्कतों से अतिथि शिक्षक परेशान हैं। अतिथि शिक्षक समन्वय समिति ने लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई) से सत्यापन की तारीख बढ़ाने और पोर्टल की समस्याएं तुरंत दूर करने की मांग की है। समिति के प्रदेश अध्यक्ष सुनील सिंह परिहार ने कहा कि प्रदेशभर से अतिथि शिक्षक भीषण गर्मी में सत्यापन के लिए दर-दर भटक रहे हैं। कई शिक्षकों के अनुभव प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहे, तो कहीं पोर्टल तकनीकी खामियों के कारण काम नहीं कर रहा। इससे शिक्षकों में भारी नाराजगी है।
संकुलों में हो रहा दुर्व्यवहार
समिति ने आरोप लगाया कि दूरदराज से पहुंचे अतिथि शिक्षकों को कई संकुल केंद्रों पर परेशान किया जा रहा है। कुछ जगहों से दुर्व्यवहार और सहयोग नहीं मिलने की शिकायतें भी सामने आई हैं। संगठन ने संकुल प्राचार्यों से अपील की है कि वे शिक्षकों की समस्याओं को समझें और मानवीय व्यवहार करें। प्रदेश सचिव रविकांत गुप्ता ने मांग की है कि अतिथि शिक्षकों की 1 जून से यथावत जॉइनिंग कराई जाए, ताकि स्कूलों में समय पर पढ़ाई शुरू हो सके और बच्चों का कोर्स प्रभावित न हो।
यह भी पढ़ें-भोपाल में भाईचारे की मिसाल बनी बकरीद, दाऊदी बोहरा समाज ने सादगी और अमन के साथ मनाया पर्व
विज्ञापन
अनुभव का पूरा लाभ मिले
समिति ने स्कोर कार्ड में सेवाकाल के अनुसार अनुभव अंक जोड़ने की मांग भी उठाई है। संगठन का कहना है कि वर्षों से सेवा दे रहे अनुभवी अतिथि शिक्षकों को भर्ती और रिक्त पदों में प्राथमिकता मिलनी चाहिए। समिति ने दावा किया कि सीधी भर्ती, प्रमोशन, ट्रांसफर और सरकारी नीतियों के कारण हजारों अतिथि शिक्षक बेरोजगार हो चुके हैं। ऐसे में सरकार को उनके साथ न्याय करना चाहिए।