सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Guna Lok Sabha Constituency BJP Candidate Jyotiraditya Scindia Asset Details

MP Lok Sabha: सिंधिया के पास अपना कोई जेवर नहीं, जो भी है परिवार का, कुल संपत्ति साढ़े चार सौ करोड़

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: रवींद्र भजनी Updated Tue, 16 Apr 2024 08:24 PM IST
विज्ञापन
सार

गुना लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंगलवार को अपना नामांकन दाखिल किया। उन्होंने साथ ही हलफनामा भी दाखिल किया है, जिसमें उन्होंने अपनी और परिवार की संपत्ति का ब्योरा दिया है। 
 

Guna Lok Sabha Constituency BJP Candidate Jyotiraditya Scindia Asset Details
ज्योतिरादित्य सिंधिया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

गुना लोकसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया के पास न तो कोई अपनी कार है और न ही जेवरात। कार के नाम पर एक बीएमडब्ल्यू है जो 1960 की है और उन्हें विरासत में मिली है। इसके अलावा जो भी जेवरात वह पहनते हैं, वह परिवार का है। उनका अपना नहीं। उनके या पत्नी और बेटी के नाम पर तो कोई कृषि भूमि या गैर-कृषि भूमि तक नहीं है। एक आवासीय भवन है, जिसकी कीमत करीब 35 करोड़ रुपये है। बाकी सब हिंदू अविभाजित परिवार का है। सबकी संपत्ति मिलाएं तो उनके पास करीब 62 करोड़ रुपये की चल और 360 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। 

Trending Videos


गुना लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंगलवार को नामांकन दाखिल किया। उन्होंने इसके साथ ही अपनी संपत्ति का ब्योरा भी प्रस्तुत किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्योतिरादित्य सिंधिया की स्वयं की कुल चल संपत्ति 4.64 करोड़ रुपये है, जबकि उनकी पत्नी के पास 14.18 लाख रुपये की संपत्ति है। परिवार के पास 56.29 करोड़ रुपये की चल संपत्ति है जबकि बेटी अनन्या के पास 1.49 करोड़ रुपये की चल संपत्ति है। हलफनामे के अनुसार उनके पास सिर्फ 25 हजार रुपये कैश है। वहीं, उनकी पत्नी प्रियदर्शनी राजे के पास सिर्फ 20 हजार रुपये कैश। उन पर आश्रित बेटी अनन्या के पास पांच हजार रुपये कैश है। बैंक में डिपॉजिट्स की बात करें तो ज्योतिरादित्य के पास 2.55, प्रियदर्शनी राजे के पास 12.63 लाख और अनन्या के पास 85.41 लाख रुपये है। हिंदू अविभाजित परिवार के बैंक खातों में जरूर 20.96 करोड़ रुपये जमा है। निवेश की बात करें तो ज्योतिरादित्य और उनकी पत्नी ने जरूर लिस्टेड के साथ-साथ अनलिस्टेड बॉन्ड, डिबेंचर और शेयर में निवेश किया है। ज्योतिरादित्य ने लिस्टेड कंपनियों में 1.62 करोड़, अनलिस्टेड कंपनियों में 29.73 लाख रुपये का निवेश किया है। इसी तरह उकी पत्नी ने 8,030 रुपये लिस्टेड में और 1.26 लाख रुपये अनलिस्टेड कंपनियों में निवेश किए हैं। बेटी अनन्या और हिंदू अविभाजित परिवार ने जरूर क्रमशः 63.90 लाख और 12.67 करोड़ रुपये का निवेश किया है। 

सिंधिया के पास सिर्फ एक बीएमडब्ल्यू
दिलचस्प बात यह है कि सिंधिया राजघराने के श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया के पास सिर्फ एक कार है और वह भी 1960 में बनी बीएमडब्ल्यू। यह कार उन्हें विरासत में मिली थी। न तो उनकी पत्नी के पास कोई कार है और न ही परिवार के पास। जेवर की बात करें तो 22.66 करोड़ रुपये के जेवरात परिवार के पास है। उनका कुछ नहीं है। 

अचल संपत्ति भी परिवार के ही पास
सिंधिया अविभाजित परिवार के पास 326 करोड़ रुपये की संपत्ति है। इसमें भी कृषि या गैर-कृषि जमीनें या कमर्शियल कॉम्प्लेक्स नहीं ही है। ज्योतिरादित्य के पास 35.53 करोड़ रुपये की संपत्ति है जो एक आवासीय संपत्ति है। हैरानी की बात यह है कि अरबपति सिंधिया भी कर्जदार है। उन पर 47.50 लाख रुपये का और पत्नी पर 74 हजार रुपये का कर्ज है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed