{"_id":"6651b72c8be6666aa807666d","slug":"kamal-nath-on-sidhi-rapes-kamal-nath-cornered-the-government-in-sidhi-rapes-2024-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kamal Nath On Sidhi Rapes: कमलनाथ ने सीधी मामले में सरकार को घेरा, CM से उच्च स्तरीय जांच की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kamal Nath On Sidhi Rapes: कमलनाथ ने सीधी मामले में सरकार को घेरा, CM से उच्च स्तरीय जांच की मांग
Sat, 25 May 2024 03:32 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Sat, 25 May 2024 03:32 PM IST
सार
मध्य प्रदेश के सीधी जिले में झांसा देकर सात आदिवासी लड़कियों से बलात्कार के मामले को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने एमपी सरकार को घेरा है। नाथ ने इसे व्यथित करने वाली घटना बताया है। उन्होंने मुख्यमंत्री से उच्च स्तरीय जांच करने की मांग की है।
विज्ञापन
कमलनाथ (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के सीधी जिले की सात आदिवासी लड़कियों को स्कॉलरशिप का झांसा देकर दुष्कर्म करने पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने राज्य सरकार को घेरा है। उन्होंने इस घटना को अत्यंत व्यथित करने वाला बताया है। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से मामले की उच्च स्तरीय जांच करने की मांग की है।
विज्ञापन
कमल नाथ ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि स्कॉलरशिप का झांसा देकर सात आदिवासी लड़कियों से बलात्कार का समाचार अत्यंत व्यथित करने वाला है। पुलिस का कहना है कि और भी लड़कियां इसका शिकार हो सकती हैं, अर्थात बलात्कार पीड़ित लड़कियों की संख्या सात से अधिक भी हो सकती है। देश अब तक भूला नहीं है कि इसी सीधी जिले में एक आदिवासी युवक के सिर पर भाजपा के नेता ने पेशाब की थी। क्या मध्य प्रदेश में आदिवासी समुदाय की लड़कियां निर्भय होकर कॉलेज में पढ़ाई भी नहीं कर सकतीं? ऐसे हालात में “बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ” के नारे का क्या अर्थ रह जाता है?
विज्ञापन
आदिवासी और महिलाओं के अत्याचार मामले में प्रदेश नंबर एक पर....
कमलनाथ ने आगे लिखा कि मध्य प्रदेश पहले ही आदिवासी और महिलाओं पर अत्याचार में नंबर वन है। कोई दिन ऐसा नहीं जाता जब मध्य प्रदेश में आदिवासियों पर अत्याचार का समाचार सामने न आता हो। मैं मुख्यमंत्री से अनुरोध करता हूँ कि सभी पीड़ित लड़कियों को समुचित आर्थिक सहायता दी जाए। इस मामले की उच्च स्तरीय जांच की जाए।
विज्ञापन
किसी भी व्यक्ति को नहीं बख़्शा जाए
कमलनाथ ने मांग की है कि बेटियों से अत्याचार में शामिल किसी भी व्यक्ति को नहीं बख़्शा जाए। मुख्यमंत्री प्रदेश में आदिवासी बच्चियों की सुरक्षा के लिए विशेष टास्क फ़ोर्स का गठन करें ताकि आदिवासी समाज की लड़कियां समाज की मुख्यधारा में शामिल हो सकें और अपने भविष्य का निर्माण कर सकें।
