सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   LPG Crisis: Youth Congress Stages Unique Protest Over Gas Shortage in Bhopal; Leaders 'Fill' Gas from a Drain,

LPG Crisis: भोपाल में गैस संकट पर यूथ कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, नाले से नेताओं ने भरी गैस, सरकार पर कसा तंज

न्यूज डेस्क,अमर उजाला भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Fri, 13 Mar 2026 07:06 PM IST
विज्ञापन
सार

भोपाल में एलपीजी सिलिंडर की कमी और कालाबाजारी के आरोपों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। यूथ कांग्रेस के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सिलिंडर के कटआउट और बैनर लेकर नारेबाजी की तथा सरकार पर गैस संकट को लेकर निशाना साधा। नेताओं ने चेतावनी दी कि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन आगे भी जारी रहेगा।

LPG Crisis: Youth Congress Stages Unique Protest Over Gas Shortage in Bhopal; Leaders 'Fill' Gas from a Drain,
नाले के पास गैस भरने का प्रतीकात्मक प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राजधानी भोपाल में एलपीजी गैस की किल्लत को लेकर सियासत तेज होती जा रही है। इसी कड़ी में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को शहर में अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने गैस सिलिंडर और पाइप लेकर नाले के पास पहुंचकर उसमें से गैस भरने का प्रतीकात्मक प्रदर्शन किया और सरकार की नीतियों पर तीखा तंज कसा। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि शहर में गैस की कमी के कारण आम लोगों से लेकर छोटे होटल और ढाबा संचालकों तक को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। हालात ऐसे हो गए हैं कि कई जगहों पर गैस एजेंसियों के बाहर लंबी कतारें लग रही हैं और लोगों को समय पर सिलिंडर नहीं मिल पा रहा है।
Trending Videos

विज्ञापन
विज्ञापन


नाले से गैस भरने का प्रतीकात्मक प्रदर्शन
यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता खाली सिलिंडर और पाइप लेकर नाले के पास पहुंचे और वहां से गैस भरने की प्रतीकात्मक कोशिश की। इस दौरान उन्होंने कहा कि अगर गैस की किल्लत इसी तरह बनी रही तो आने वाले समय में लोगों को नालों से ही गैस ढूंढनी पड़ेगी। यह प्रदर्शन सरकार का ध्यान इस समस्या की ओर खींचने के लिए किया गया।

पीएम ने कहा था नाले-नाली से गैस बनती है
यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अमित खत्री ने कहा कि आज नाले से गैस निकालने का काम किया गया क्योंकि हमारे देश के प्रधानमंत्री ने बोला था कि नाले से नाली से गैस बनेगी तो हमने ऐसा प्रयास किया कि हमारे देश की जनता को कहीं ना कहीं फायदा मिल जाए। अगर नाले से गैस बनती है तो। लेकिन उनकी बातें झूठी निकली ना तो नाले से कोई गैस बनती है ना कुछ होता है।  कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यदि गैस की किल्लत और कालाबाजारी पर जल्द रोक नहीं लगी तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं को लेकर चरणबद्ध तरीके से प्रदर्शन जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें-गैस आपूर्ति को लेकर सीएस ने की कलेक्टरों के साथ बैठक, अफवाह रोकने और व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश

सरकार पर लगाए लापरवाही के आरोप
कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला ने आरोप लगाया कि गैस की सप्लाई व्यवस्था पूरी तरह अव्यवस्थित हो चुकी है, लेकिन सरकार इस पर गंभीरता से ध्यान नहीं दे रही है। उनका कहना था कि गैस की कमी का असर सबसे ज्यादा छोटे व्यवसायों और आम परिवारों पर पड़ रहा है। यूथ कांग्रेस नेताओं ने कहा कि राजधानी में यदि समय पर गैस उपलब्ध नहीं होगी तो होटल, रेस्टोरेंट और छोटे कारोबार भी प्रभावित होंगे। इससे हजारों लोगों की रोजी-रोटी पर असर पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें-भोपाल के छोटे होटल होने लगे बंद, बड़े रेस्टोरेंट इंडक्शन पर पका रहे खाना, डोसा बनाने की आई मशीन

गैस सप्लाई सामान्य करने की मांग
प्रदर्शन के दौरान यूथ कांग्रेस ने सरकार से मांग की कि घरेलू और कमर्शियल गैस सिलिंडरों की सप्लाई जल्द से जल्द सामान्य की जाए। साथ ही गैस वितरण व्यवस्था को पारदर्शी और सुचारु बनाया जाए ताकि लोगों को परेशान न होना पड़े। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही गैस संकट का समाधान नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed