{"_id":"6a620dfd3bb0b08af8053e76","slug":"major-relief-for-patients-at-aiims-cashless-payments-via-smart-cards-to-start-from-august-15-no-more-long-qu-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"एम्स में मरीजों को बड़ी राहत: 15 अगस्त से स्मार्ट कार्ड से होगा कैशलेस भुगतान, लंबी कतारों से मिलेगी छुट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एम्स में मरीजों को बड़ी राहत: 15 अगस्त से स्मार्ट कार्ड से होगा कैशलेस भुगतान, लंबी कतारों से मिलेगी छुट्टी
Thu, 23 Jul 2026 06:21 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
Published by: Sandeep Kumar Tiwari
Updated Thu, 23 Jul 2026 06:21 PM IST
सार
एम्स भोपाल में अब मरीजों को इलाज और जांच के भुगतान के लिए नकद लेकर आने की जरूरत नहीं होगी। अस्पताल ने भारतीय स्टेट बैंक के सहयोग से प्री-पेड स्मार्ट कार्ड सुविधा शुरू की है, जो 15 अगस्त से लागू होगी। इस कार्ड के जरिए मरीज अस्पताल की विभिन्न सेवाओं का आसानी से कैशलेस भुगतान कर सकेंगे।
विज्ञापन
एम्स भोपाल और एसबीआई के साथ समझौता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एम्स भोपाल में इलाज कराने आने वाले मरीजों और उनके परिजनों के लिए बड़ी राहत की खबर है। अब अस्पताल में फीस और अन्य भुगतान के लिए नकद रुपये लेकर घूमने की जरूरत नहीं होगी। एम्स ने भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के सहयोग से प्री-पेड स्मार्ट कार्ड सुविधा शुरू की है, जो 15 अगस्त 2026 से मरीजों के लिए उपलब्ध होगी। इस कार्ड की मदद से मरीज अस्पताल की विभिन्न सेवाओं का भुगतान कैशलेस और कुछ ही मिनटों में कर सकेंगे। इससे भुगतान काउंटरों पर लगने वाली लंबी कतारों से भी छुटकारा मिलेगा।
दूर-दराज़ से आने वाले मरीजों को सबसे ज्यादा फायदा
एम्स प्रशासन के अनुसार, बाहर से आने वाले मरीजों को अब अपने साथ अधिक नकद राशि रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी। स्मार्ट कार्ड में राशि जमा कर अस्पताल की अलग-अलग सेवाओं का भुगतान आसानी से किया जा सकेगा। इससे इलाज की पूरी प्रक्रिया पहले से अधिक आसान और तेज होगी।
यह भी पढ़ें-बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के कुलगुरु का इस्तीफा, अपर मुख्य सचिव अनुपम राजन संभालेंगे अतिरिक्त प्रभार
विज्ञापन
डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं की ओर बड़ा कदम
एम्स भोपाल के कार्यपालक निदेशक एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रो. (डॉ.) माधवानन्द कर ने कहा कि यह पहल अस्पताल को पूरी तरह डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में आगे बढ़ाने वाला महत्वपूर्ण कदम है। स्मार्ट कार्ड से भुगतान में समय बचेगा और मरीजों को बेहतर सुविधा मिलेगी।
यह भी पढ़ें-भोपाल पर मेहरबान मानसून: दो दिन में 3 इंच बारिश, बड़े तालाब का जलस्तर बढ़ा, सड़कों में हुए गड्ढों से बढ़ीं आफत
22 जुलाई को हुआ शुभारंभ
स्मार्ट कार्ड सेवा का शुभारंभ 22 जुलाई को एम्स भोपाल और भारतीय स्टेट बैंक के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से किया। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि नई व्यवस्था से मरीजों का अनुभव पहले की तुलना में अधिक सुविधाजनक और परेशानी मुक्त होगा।