सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MLA's Bungalow Employee Drowns in Resort Swimming Pool; Dies

MP: पार्टी मनाने आया युवक स्विमिंग पूल में डूबा, तलाशी के बाद मिला शव; भाजपा विधायक के बंगले पर करता था काम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: भोपाल ब्यूरो Updated Sat, 16 May 2026 07:23 PM IST
विज्ञापन
सार

भोपाल के कजलीखेड़ा स्थित रिसोर्ट में स्विमिंग पूल में डूबने से 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक भाजपा विधायक भगवानदास सबनानी के बंगले पर काम करता था और दोस्तों के साथ पार्टी मनाने रिसोर्ट पहुंचा था।

MLA's Bungalow Employee Drowns in Resort Swimming Pool; Dies
मृतक कुनाल महावत। फाइल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

भोपाल के कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित एक रिसोर्ट में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात दर्दनाक हादसा हो गया। भाजपा विधायक भगवानदास सबनानी के बंगले पर कार्यरत 22 वर्षीय युवक की स्विमिंग पूल में डूबने से मौत हो गई। युवक अपने दोस्तों के साथ पार्टी मनाने रिसोर्ट पहुंचा था। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मृतक की पहचान कुनाल महावत (22) निवासी बरखेड़ी के रूप में हुई है। वह विधायक भगवानदास सबनानी के बंगले पर काम करता था। शुक्रवार रात वह अपने दोस्त अनिकेत शाक्य और अन्य साथियों के साथ कजलीखेड़ा स्थित केके रिसोर्ट गया था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

करीब 20 मिनट तक आसपास खोजबीन के बाद मिला शव
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सभी दोस्त रिसोर्ट के एक हिस्से में बैठे हुए थे। इसी दौरान कुनाल वहां से उठकर चला गया। दोस्तों को लगा कि वह कुछ देर में वापस आ जाएगा, लेकिन काफी समय तक नहीं लौटा। जब मोबाइल कॉल का जवाब नहीं मिला तो दोस्तों ने उसकी तलाश शुरू की। करीब 20 मिनट तक आसपास खोजबीन करने के बाद वे स्विमिंग पूल के पास पहुंचे, जहां कुनाल का शव पानी में तैरता दिखाई दिया।

नहीं आता था तैरना, गहरे पानी में जाने से डूबने की आशंका

दोस्तों ने तुरंत उसे बाहर निकाला और पास के निजी अस्पताल ले गए, जहां से उसे जेके अस्पताल रेफर कर दिया गया। जेके अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के दोस्त अनिकेत शाक्य ने बताया कि कुनाल को ठीक से तैरना नहीं आता था। आशंका जताई जा रही है कि वह गलती से गहरे पानी में चला गया, जिससे यह हादसा हुआ।


ये भी पढ़ें- MP: कॉपी सही नहीं लिखने पर छात्र काव्य की टीचर ने की बेरहमी से पिटाई, इलाज के दौरान भोपाल एम्स में हुई मौत

पुलिस के अनुसार, मामले में फिलहाल मर्ग कायम कर लिया गया है और रिसोर्ट प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था तथा घटना के समय मौजूद लोगों से पूछताछ की जा रही है। इस हादसे ने एक बार फिर स्विमिंग पूल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। विशेषज्ञों के अनुसार थोड़ी सी लापरवाही भी जानलेवा साबित हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed