{"_id":"69d3d2eaa2f0c843dd0ebec0","slug":"mp-by-april-next-year-all-62-bjp-districts-in-the-state-will-have-state-of-the-art-offices-with-all-offices-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP: प्रदेश में BJP के 62 जिलों में अगले वर्ष अप्रैल तक अत्याधुनिक कार्यालय होंगे, VC से जुड़ सकेंगे सभी दफ्तर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP: प्रदेश में BJP के 62 जिलों में अगले वर्ष अप्रैल तक अत्याधुनिक कार्यालय होंगे, VC से जुड़ सकेंगे सभी दफ्तर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Anand Pawar
Updated Mon, 06 Apr 2026 09:06 PM IST
विज्ञापन
सार
भाजपा ने स्थापना दिवस पर मध्यप्रदेश के 17 जिलों में नए जिला कार्यालयों के निर्माण का भूमिपूजन किया, जिन्हें आधुनिक सुविधाओं से लैस बनाया जाएगा। पार्टी का लक्ष्य है कि 2027 तक सभी 62 संगठनात्मक जिलों में अपने कार्यालय तैयार हो जाएं।
सीएम, प्रदेश अध्यक्ष ने 14 जिलों में कार्यालयों का वर्चुअली भूमिपूजन किया
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को अपने स्थापना दिवस के मौके पर मध्य प्रदेश में संगठन को मजबूत करने के लिए बड़ा और रणनीतिक कदम उठाया। एक साथ 17 जिलों में नए जिला कार्यालयों के निर्माण के लिए भूमिपूजन किया गया, जिसे आने वाले चुनावों की तैयारी से जोड़कर देखा जा रहा है। पार्टी के ये नए कार्यालय आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे। छोटे जिलों में करीब 8 हजार वर्गफीट और बड़े जिलों में 10 से 12 हजार वर्गफीट क्षेत्र में नए भवन बनाए जाएंगे। इनमें मीटिंग हॉल, कॉन्फ्रेंस रूम, डिजिटल सुविधाएं और कार्यकर्ताओं के लिए पर्याप्त बैठने की व्यवस्था रहेगी। खास बात तो यह है कि भोपाल में बैठकर प्रदेश के किसी भी जिले से वीसी के माध्यम से सीधे जुड़ सकेंगे। सोलर के द्वारा पर्यावरण की भी हम रक्षा करें।
ये भी पढ़ें- गैस-पेट्रोल का भरपूर स्टॉक: प्रदेश में रोज 2.20 लाख सिलिंडर वितरण, कंपनियों ने किया अफवाहों से सावधान
7 ग्रामीण जिलों में भी हाईटेक सुविधा
मध्य प्रदेश में वैसे 55 जिले हैं, लेकिन भाजपा ने संगठन की दृष्टि से प्रदेश में 62 जिले बनाए हैं। इसमें भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, सागर, उज्जैन और धार के सात ग्रामीण जिले भी हैं। भाजपा के अभी बुरहानपुर, आगर, सीधी, सीहोर, अशोकनगर, अनूपपुर, ग्वालियर, निवाड़ी, छिंदवाड़ा, पांढुर्ना, मऊगंज, रतलाम, नीमच, मंदसौर, मैहर, भिंड और धार ग्रामीण 17 जिला कार्यालय का भूमिपूजन किया गया। इनमें से आगर, मंदसौर और रतलाम में काम भी शुरू हो गया है। इसके अलावा इंदौर ग्रामीण जिला कार्यालय का भूमिपूजन बाद में किया जाएगा। वहीं, जहां पुराने कार्यालय बने है, उनको भी सुधारा जाएगा। साथ ही कुछ जिलों में पुराने कार्यालय के अलावा नए कार्यालय बनाए जाएंगे।
ये भी पढ़ें- Bhopal News: भोपाल में पाइप से गैस का विस्तार तेज, 3 महीने में 70-75 हजार घरों तक PNG पहुंचाने का टारगेट
1.5 करोड़ से 2.5 करोड़ रुपये तक खर्च आएगा
इन भवनों के निर्माण पर प्रति जिला करीब 1.5 करोड़ से 2.5 करोड़ रुपये तक खर्च आने का अनुमान है। पार्टी का लक्ष्य है कि अगले एक साल यानी अगली 6 अप्रैल 2027 तक सभी कार्यालय तैयार कर लिए जाएंगे, ताकि संगठनात्मक गतिविधियों को स्थायी आधार मिल सके। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह कदम केवल भवन निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके जरिए पार्टी बूथ स्तर तक अपनी पकड़ मजबूत करने और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की तैयारी कर रही है। आगामी नगरीय निकाय और पंचायत चुनावों को देखते हुए इसे भाजपा की बड़ी संगठनात्मक रणनीति माना जा रहा है।
ये भी पढ़ें- Samrat Vikramaditya Mahanatya: वाराणसी में 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य'
कार्यालयों को और आधुनिक बनाया जाएगा
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि हमारे 62 संगठनात्मक के जिले हैं और इन 62 जिले में 7 ग्रामीण जिले हैं और 55 हमारे शहरी जिले हैं। स्थापना दिवस पर 17 जिलों में कार्यालय का भूमिपूजन किया गया। वर्ष 2027 के स्थापना दिवस पर इन 14 जिलों सहित प्रदेश के सभी 62 संगठनात्मक जिलों में अपना कार्यालय बनकर तैयार हो जाएगा। भाजपा के सभी जिलों के कार्यालयों को और आधुनिक बनाया जाएगा। हमारा प्रयास रहेगा कि सोलर के द्वारा पर्यावरण की भी हम रक्षा करें।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X