{"_id":"6a7b1ab69a51b8503307b873","slug":"mp-has-received-19-6-inches-of-rainfall-so-far-3-2-inches-below-normal-498-3-mm-of-rain-recorded-eastern-mp-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP में अब तक 19.6 इंच बारिश, सामान्य से 3.2 इंच कम: 498.3 मिमी पानी गिरा,पूर्वी MP 18% पीछे,पश्चिम में 10% कमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP में अब तक 19.6 इंच बारिश, सामान्य से 3.2 इंच कम: 498.3 मिमी पानी गिरा,पूर्वी MP 18% पीछे,पश्चिम में 10% कमी
Tue, 11 Aug 2026 06:22 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
Published by: Sandeep Kumar Tiwari
Updated Tue, 11 Aug 2026 06:22 PM IST
सार
एमपी में अब तक 19.6 इंच बारिश, सामान्य से 3.2 इंच कम: प्रदेश में 498.3 मिमी बारिश हुई, जबकि सामान्य आंकड़ा 579.7 मिमी है। बारिश 14% कम है। पूर्वी मध्य प्रदेश में 20.3 इंच बारिश हुई, लेकिन कमी 18% है, जबकि पश्चिमी हिस्से में 19.1 इंच बारिश और 10% कमी है। बुरहानपुर में सबसे ज्यादा 33% अधिक, जबकि रीवा में सबसे ज्यादा 57% कम बारिश हुई।
विज्ञापन
भोपाल में बारिश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश में लगातार तीन दिन से हो रही बारिश के बाद भी मानसून की बारिश का आंकड़ा अब भी सामान्य से नीचे चल रहा है। मौसम विभाग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश में अब तक 498.3 मिलीमीटर यानी 19.6 इंच बारिश दर्ज की गई है। इस अवधि में सामान्य बारिश 579.7 मिलीमीटर यानी 22.8 इंच होनी चाहिए थी। इस तरह प्रदेश में 3.2 इंच बारिश कम हुई है और बारिश सामान्य से 14 प्रतिशत कम है। खास बात यह है कि प्रदेश का औसत आंकड़ा भले ही 14% कम हो, लेकिन तस्वीर पूरी तरह अलग-अलग है। बुरहानपुर में सामान्य से 33% ज्यादा बारिश हुई है तो रीवा में 57% कमी है। यानी इस बार मध्य प्रदेश में मानसून का वितरण बेहद असमान रहा है। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक आने वाले दिनों में भी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। 11 से 16 अगस्त के दौरान मध्य प्रदेश समेत मध्य भारत में सक्रिय मानसून की स्थिति रहने का पूर्वानुमान है।
पूर्वी MP में 20.3 इंच, फिर भी 4.6 इंच पीछे
पूर्वी मध्य प्रदेश में अब तक 516.8 मिमी यानी 20.3 इंच बारिश हुई है। यहां सामान्य बारिश 632.8 मिमी यानी 24.9 इंच होनी चाहिए थी। यानी पूर्वी हिस्से में 4.6 इंच बारिश की कमी है और सामान्य से 18 प्रतिशत कम बारिश हुई है। वहीं पश्चिमी मध्य प्रदेश में अब तक 484.2 मिमी यानी 19.1 इंच बारिश दर्ज हुई है। सामान्य आंकड़ा 539 मिमी यानी 21.2 इंच है। यहां करीब 2.2 इंच बारिश कम हुई है और कमी 10 प्रतिशत है।
सामान्य से ज्यादा बारिश वाले जिले
बुरहानपुर: 590.4 मिमी, सामान्य से 33% ज्यादा
भिंड: 454.4 मिमी, 23% ज्यादा
राजगढ़: 663.3 मिमी, 20% ज्यादा
भोपाल: 667.3 मिमी, 14% ज्यादा
देवास: 617.1 मिमी, 11% ज्यादा
खरगोन: 488.3 मिमी, 10% ज्यादा
गुना: 621.3 मिमी, 6% ज्यादा
ग्वालियर: 442 मिमी, 5% ज्यादा
सीहोर: 652 मिमी, करीब 1% ज्यादा
यह भी पढ़ें-कांग्रेस पीएसी की बैठक में तय हुई आगे की रणनीति, सरकार के खिलाफ आंदोलन और कानूनी लड़ाई का ऐलान
विज्ञापन
इन जिलों में सबसे ज्यादा कमी
सबसे ज्यादा कमी रीवा में 57 प्रतिशत है। इसके बाद मैहर 52 प्रतिशत, अलीराजपुर 46 प्रतिशत, मोरेना 38 प्रतिशत, टीकमगढ़ 37 प्रतिशत, धार और नर्मदापुरम 31-31 प्रतिशत, सागर 31 प्रतिशत तथा जबलपुर 30 प्रतिशत पीछे हैं।
रीवा में: 252.5 मिमी, सामान्य 586.4 मिमी
मैहर में: 277.4 मिमी, सामान्य 537.6 मिमी
अलीराजपुर में: 294.7 मिमी, सामान्य 545.8 मिमी
मोरेना में: 243.1 मिमी, सामान्य 393.8 मिमी
टीकमगढ़ में: 361.8 मिमी, सामान्य 573.4 मिमी
भोपाल में सामान्य से 14% ज्यादा बारिश
राजधानी भोपाल इस बार प्रदेश के उन जिलों में शामिल है जहां बारिश सामान्य से ज्यादा हुई है। भोपाल में अब तक 667.3 मिमी यानी करीब 26.3 इंच बारिश दर्ज की गई है। सामान्य बारिश 584.8 मिमी यानी 23 इंच है। इस हिसाब से भोपाल में 3.2 इंच ज्यादा बारिश हुई है और बारिश सामान्य से 14 प्रतिशत अधिक है।
यह भी पढ़ें-भोपाल में 154 करोड़ के अंबेडकर फ्लाईओवर की खुली पोल: सालभर में ही उखड़ने लगी सड़क, डामर हटा तो बाहर निकले सरिए
पूरा बारिश का गणित
क्षेत्र अब तक सामान्य कमी/ज्यादा
मध्य प्रदेश 19.6 इंच 22.8 इंच 3.2 इंच कम
पूर्वी मध्य प्रदेश 20.3 इंच 24.9 इंच 4.6 इंच कम
पश्चिमी मध्य प्रदेश 19.1 इंच 21.2 इंच 2.2 इंच कम
भोपाल 26.3 इंच 23.0 इंच 3.2 इंच ज्यादा