सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Madhya Pradesh Weather Update Today: Alert of heavy rain in Malwa-Nimar including Chhindwara-Seoni

MP Weather Today: छिंदवाड़ा-सिवनी समेत मालवा-निमाड़ में भारी बारिश का अलर्ट

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 08 Jul 2022 03:05 PM IST
विज्ञापन
सार

पूर्वी मप्र की तुलना में पश्चिमी मप्र में ज्यादा पानी गिरा है। इसी के कारण पश्चिमी इलाकों में तापमान में गिरावट हो रही है। पूर्वी हिस्से में तापमान में मामूली बढ़त रही। उमस भी परेशान कर रही है।

MP Madhya Pradesh Weather Update Today: Alert of heavy rain in Malwa-Nimar including Chhindwara-Seoni
एमपी मौसम आज: पूर्वी मप्र की तुलना में पश्चिमी मप्र में ज्यादा पानी गिरा है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मध्य प्रदेश के कई इलाकों में तेज तो कई जगह धीमी बारिश का सिलसिला जारी है। प्रदेश के मौसम को प्रभावित करने वाले अलग-अलग सिस्टम एक्टिव होने से खंड बारिश की स्थिति बनी हुई है। अगले 24 घंटों में छिंदवाड़ा-सिवनी समेत मालवा-निमाड़ में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 
Trending Videos


मौसम केंद्र की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के भोपाल एवं उज्जैन संभागों के जिलों में अधिकांश स्थानों पर, जबलपुर, सागर, नर्मदापुरम, इंदौर एवं ग्वालियर संभागों के जिलों में अनेक स्थानों पर, शहडोल संभाग के जिलों में कुछ स्थानों पर तथा रीवा एवं चंबल संभाग के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा दर्ज की गई। थांदला में 8, मंदसौर, बाडी में 7, बरेली, देवास, सरदारपुर में 6, आलोट, बागली, धार, गैरतगंज, कन्नौद, बरघाट, पनागर, बिछुआ में 5 सेमी तक पानी गिरा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अगले 24 घंटों के लिए मौसम विभाग का पूर्वानुमान कहता है कि इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम, भोपाल, चंबल, ग्वालियर, शहडोल, जबलपुर संभाग के जिलों में अने स्थानों पर, रीवा-सागर संभाग के जिलों में कुछ स्थानों पर वर्षा या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। विभाग ने यलो अलर्ट जारी कर चेतावनी जारी की है। इसके अनुसार नर्मदापुरम संभाग के जिलों में तथा छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, बुरहानपुर, खंडवा, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, देवास, मंदसौर जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। संभावना जताई जा रही है कि ढाई से पांच इंच तक बारिश हो सकती है। इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम, भोपाल, सागर, जबलपुर, शहडोल संभाग के जिलों में कहीं-कहीं गरज के साथ बिजली चमकने-गिरने की संभावना है। 

मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो वर्तमान में अलग–अलग स्थानों पर बनी मौसम प्रणालियों के असर से नमी आने का सिलसिला बना हुआ है। मानसून ट्रफ भी मप्र से होकर गुजर रहा है। इस वजह से अलग–अलग जिलों में गरज–चमक के साथ वर्षा होने का सिलसिला बना हुआ है। अभी इस तरह की स्थिति बनी रहेगी। ओडिशा तट पर बना चक्रवात रविवार से आगे बढ़ने लगेगा। इसके असर से वर्षा की गतिविधियों में और तेजी आने की संभावना है। 

मौसम जानकारों की मानें तो वर्तमान में दक्षिणी पाकिस्तान के आसपास निम्न दाब क्षेत्र बना हुआ है। है। इससे लेकर मानसून ट्रफ लाइन अहमदाबाद, गुना, जबलपुर, पेन्ड्रा रोड और झारसुगड़ा-गोपालपुर से होते हुए पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है। वहीं बंगाल की खाड़ी में ओडिशा–आंध्र प्रदेश के तट के पास हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात मौजूद है। दक्षिणी महाराष्ट्र से उत्तरी केरल तट के समानांतर अपतटीय ट्रफ लाइन बनी हुई है। इन वेदर सिस्टम के कारण मप्र में रुक–रुक कर वर्षा हो रही है।

मौसम विभाग के आंकड़ों की बात करें तो पूर्वी मप्र की तुलना में पश्चिमी मप्र में ज्यादा पानी गिरा है। इसी के कारण पश्चिमी इलाकों में तापमान में गिरावट हो रही है। पूर्वी हिस्से में तापमान में मामूली बढ़त रही। उमस भी परेशान कर रही है। प्रदेश में सबसे गर्म सीधी रहा। सीधी में अधिकतम तापमान 38 डिग्री तक पहुंच गया। वहीं प्रदेश में सबसे गर्म रात ग्वालियर में रही। ग्वालियर में न्यूनतम तापमान 28.1 डिग्री दर्ज किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed