सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Madhya Pradesh Weather Update Today: Relief from heat due to continuous rain, heavy rain alert in seven districts including Chhindwara-Sagar

MP Weather Today: लगातार बारिश से तपिश से राहत, छिंदवाड़ा-सागर समेत सात जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 02 Jul 2022 03:25 PM IST
विज्ञापन
सार

अगले 24 घंटों में  रीवा, शहडोल संभाग के जिलों में, कटनी, छिंदवाड़ा, सिवनी, सागर, छतरपुर जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। 

MP Madhya Pradesh Weather Update Today: Relief from heat due to continuous rain, heavy rain alert in seven districts including Chhindwara-Sagar
एमपी मौसम आज: मध्य प्रदेश में मौसम में नमी है। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

मध्य प्रदेश में मौसम में नमी है। बीते 24 घंटों के मुकाबले दिन का पारा चढ़ा है। पूर्वी इलाकों में तापमान में उछाल रहा। बीते 24 घंटों में कई इलाकों में बारिश भी हुई है। प्रदेश में सबसे गर्म सिवनी रहा, वहीं सीधी में सबसे गर्म रात दर्ज की गई। मौसम विभाग ने यलो अलर्ट भी दिया है, जिसके मुताबिक  रीवा, शहडोल संभाग के जिलों में, कटनी, छिंदवाड़ा, सिवनी, सागर, छतरपुर जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। 
Trending Videos


मौसम केंद्र की रिपोर्ट बता रही है कि पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के शहडोल, ग्वालियर, उज्जैन संभागों के जिलों में अनेक स्थानों पर, रीवा, जबलपुर, सागर, भोपाल, नर्मदापुरम एवं चंबल संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर, इंदौर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा दर्ज की गई। चिनोर में 10, भोपाल शहर, कोलरस, कोलार में 8, पचोर, बेनिबारी में 7 सेमी तक पानी गिरा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग का अगले 24 घंटों के लिए जारी पूर्वानुमान के अनुसार रीवा, शहडोल संभाग के जिलों में अनेक स्थानों पर, भोपाल, नर्मदापुरम, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल, जबलपुर, सागर संभाग के जिलों में कुछ स्थानों पर वर्षा या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। मौसम विभाग का यलो अलर्ट बता रहा है कि रीवा, शहडोल संभाग के जिलों में, कटनी, छिंदवाड़ा, सिवनी, सागर, छतरपुर जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। वहीं भोपाल, नर्मदापुरम, चंबल, रीवा, शहडोल संभाग के जिलों में, डिंडौरी, जबलपुर, बालाघाट, नरसिंहपुर, देवास, खंडवा, शाजापुर, गुना जिलों में कहीं बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। 

मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में पूर्वी राजस्थान पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात एक्टिव है। इस चक्रवात से लेकर पश्चिम-मध्य अरब सागर तक एक द्रोणिका लाइन बनी हुई है। अरब सागर में भी हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात मौजूद है। पूर्व-पश्चिम द्रोणिका लाइन पश्चिमोत्तर राजस्थान से लेकर दक्षिणी उत्तर प्रदेश, झारखंड और पश्चिम बंगाल से होते हुए पूर्वोत्तर बंगाल की खाड़ी तक विस्तृत है। दक्षिणी गुजरात से दक्षिणी महाराष्ट्र तट के समानांतर अपतटीय द्रोणिका बनी हुई है। इन मौसम प्रणालियों के कारण गरज-चमक के साथ वर्षा हो रही है।

मौसम विभाग के आंकड़ों की बात करें तो तापमान में मामूली बढ़त रही। प्रदेश में अधिकतम तापमान अब भी 36 डिग्री के आसपास बना हुआ है। प्रदेश में सबसे गर्म सिवनी रहा। सिवनी में 36.6, नौगांव में 36.5, नरसिंहपुर में 36, दतिया में 36, ग्वालियर में 35.4, खजुराहो में 35.2, खंडवा में 35.1 डिग्री तापमान रहा। न्यूनतम तापमान की बात करें तो प्रदेश में सबसे गर्म रात सीधी में रही। सीधी में 26.8, ग्वालियर में 26.6, दमोह में 26.4, खजुराहो में 25.8, होशंगाबाद में 25.5, दतिया-रीवा में 25.4, उज्जैन में 25.2, नौगांव में 25 डिग्री तापमान रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed