फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP: Maulana Jarjis's remarks on Krishna and Shiva spark protest in Bhopal; Hindu groups warn they will parade

MP: मौलाना जर्जिस के कृष्ण-शिव पर बयान का भोपाल में विरोध, हिंदू संगठन बोले- यहां आए तो गधे पर बैठाकर घुमाएंगे

Fri, 31 Jul 2026 06:58 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Fri, 31 Jul 2026 06:58 PM IST
सार

 मौलाना जर्जिस के भगवान कृष्ण और शिव को लेकर कथित विवादित बयानों का भोपाल में हिंदू संगठनों ने विरोध किया है। संस्कृति बचाओ मंच ने कार्रवाई की मांग करते हुए चेतावनी दी कि जर्जिस भोपाल आए तो उनका कड़ा विरोध किया जाएगा।

विज्ञापन
MP: Maulana Jarjis's remarks on Krishna and Shiva spark protest in Bhopal; Hindu groups warn they will parade
श्री हिंदू उत्सव समिति और संस्कृति बचाओ मंच के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भगवान श्रीकृष्ण को लेकर कथित विवादित बयान के बाद मौलाना जर्जिस अंसारी एक बार फिर विवादों में हैं। इस बार भगवान शिव और भगवान ब्रह्मा को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी वाला एक वीडियो सामने आने का दावा किया जा रहा है। वीडियो को लेकर हिंदू संगठनों और संत समाज में नाराजगी है। इसी के विरोध में भोपाल में श्री हिंदू उत्सव समिति और संस्कृति बचाओ मंच ने मौलाना के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है। संगठनों का दावा है कि यह वीडियो झारखंड में दिए गए भाषण का है। इसमें मौलाना ने भगवान शिव और भगवान ब्रह्मा को लेकर ऐसी बातें कहीं, जिन्हें हिंदू संगठनों ने धार्मिक भावनाओं का अपमान बताया है। अलग-अलग माध्यमों में इस वीडियो की अवधि और स्थान को लेकर अलग-अलग दावे सामने आए हैं, इसलिए इसकी स्वतंत्र पुष्टि होना बाकी है।
विज्ञापन


श्रीकृष्ण वाले बयान के बाद फिर विवाद
मौलाना जर्जिस अंसारी इससे पहले भगवान श्रीकृष्ण को लेकर दिए गए कथित बयान से सुर्खियों में आए थे। वायरल वीडियो में उन्होंने कथित तौर पर श्रीमद्भगवद्गीता के श्लोक की व्याख्या करते हुए श्रीकृष्ण को मुस्लिम और पांच वक्त नमाज पढ़ने वाला बताया था। इस बयान को लेकर देशभर में विरोध हुआ। इस मामले में पानीपत की अदालत ने भी मौलाना को नोटिस जारी किया है और 12 अगस्त 2026 को पेश होने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


भोपाल में संगठन ने दी खुली चेतावनी
श्री हिंदू उत्सव समिति और संस्कृति बचाओ मंच के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने कथित बयान पर तीखी आपत्ति जताते हुए कहा कि हिंदू देवी-देवताओं के बारे में बार-बार आपत्तिजनक टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मौलाना जर्जिस अंसारी के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि मौलाना भोपाल आए तो उनका संगठन विरोध करेगा और उन्हें मुंह काला कर गधे पर बैठाकर तथा जूतों की माला पहनाकर शहर में घुमाने की कोशिश करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-यूनियन कार्बाइड के आसपास पानी के 63 में 43 नमूने दूषित, गैस पीड़ित बोले- बनेगी भागीरथपुरा जैसी स्थिति

वीडियो को लेकर बढ़ा विवाद
भगवान शिव और ब्रह्मा से जुड़ा कथित वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी विरोध तेज हुआ है। लखनऊ में भी इस टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन और पुतला दहन की खबर सामने आई है। हिंदू संगठनों का कहना है कि धार्मिक आस्थाओं से जुड़े ऐसे बयानों पर प्रशासन को तत्काल संज्ञान लेकर कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed