फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: 2,000 kg of ghee seized on suspicion of adulteration; entire supply chain to be investigated.

MP News: मिलावटी होने की आशंका में दो हजार किलो घी जब्त; अब पूरी सप्लाई चेन की होगी जांच

Thu, 06 Aug 2026 10:03 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Thu, 06 Aug 2026 10:03 PM IST
सार

भोपाल में मिलावटी घी के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 2,095 लीटर/किलोग्राम से अधिक संदिग्ध घी जब्त किया है। अब निर्माता से लेकर सुपर स्टॉकिस्ट, वितरक और रिटेलर तक पूरी सप्लाई चेन की जांच होगी।

विज्ञापन
MP News: 2,000 kg of ghee seized on suspicion of adulteration; entire supply chain to be investigated.
खाद्य विभाग के अधिकारी कार्रवाई करते हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने हमीदिया रोड स्थित श्रीराम डिस्ट्रीब्यूटर्स पर छापा मारकर 2,095 लीटर/किलोग्राम से अधिक घी मिलावटी होने की आशंका में जब्त किया है। 
विज्ञापन

जब्त घी की अनुमानित बाजार कीमत करीब 12.66 लाख रुपये बताई गई है। प्रथम दृष्टया घी की गुणवत्ता संदिग्ध मिलने और उसमें मिलावट की आशंका के चलते पूरे स्टॉक को जब्त कर जांच के लिए सुरक्षित रखा गया है। यह कार्रवाई खाद्य सुरक्षा प्रशासन के आयुक्त के निर्देश और भोपाल कलेक्टर के आदेश पर जिले में दूध एवं दुग्ध उत्पादों में मिलावट रोकने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: 'जन-विश्वास अभियान' कल से, हर शुक्रवार जनता के बीच जाएगी सरकार, मौके पर होगा समस्याओं का समाधान
विज्ञापन
विज्ञापन


दो ब्रांड का भारी मात्रा में घी मिला
निरीक्षण के दौरान धौलपुर फ्रेश दानेदार देसी घी और गोवर्धन प्योर काउ घी के 200 मिली, 500 मिली, एक लीटर और 15 किलोग्राम पैक बड़ी मात्रा में मिले। जांच में करीब 655 किलोग्राम धौलपुर फ्रेश घी (अनुमानित कीमत 4.48 लाख रुपये) और 1,440 लीटर गोवर्धन घी (अनुमानित कीमत 8.18 लाख रुपये) जब्त किया गया।


ये भी पढ़ें-  MP: विशेषज्ञ डॉक्टरों का 'अकाल',दो दर्जन संचालनालय में अफसरी झाड़ रहे,स्त्री और शिशु रोग विशेषज्ञों की भी कमी

इंदौर से भोपाल तक सप्लाई चेन जांच के दायरे में
जांच के दौरान मिले चालानों और दस्तावेजों से पता चला कि यह घी इंदौर स्थित सुपर स्टॉकिस्ट और सी एंड एफ एजेंटों के माध्यम से भोपाल पहुंचाया गया था। धौलपुर फ्रेश घी की आपूर्ति भोले बाबा मिल्क फूड इंडस्ट्रीज (धौलपुर) प्राइवेट लिमिटेड के इंदौर कार्यालय से, जबकि गोवर्धन घी की सप्लाई पराग मिल्क फूड्स लिमिटेड के अधिकृत इंदौर सुपर स्टॉकिस्ट के जरिए की गई थी। अब विभाग ने निर्माता, सुपर स्टॉकिस्ट, वितरक, परिवहनकर्ता और रिटेलर तक पूरी सप्लाई चेन की जांच शुरू कर दी है। यदि जांच में किसी स्तर पर गड़बड़ी या मिलावट की पुष्टि होती है तो संबंधित पक्षों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें-  MP News:  दतिया उपचुनाव की जीत का 'इनाम', भाजपा के पूर्व नेता को कांग्रेस ने प्रदेश महासचिव की दी जिम्मेदारी

प्रयोगशाला जांच के बाद होगी अगली कार्रवाई
जब्त किए गए घी के विधिक नमूने राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं। रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। खाद्य सुरक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि भोपाल जिले में दूध, घी, पनीर, मावा और अन्य दुग्ध उत्पादों की जांच का विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा। उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा और मिलावट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed