सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: 3,552 LPG cylinders seized in the state so far, FIRs registered in 10 cases, minister says don't pay

MP News: प्रदेश में अब तक 3552 एलपीजी सिलिंडर जब्त, 10 मामलों में एफआईआर, मंत्री बोले- अफवाहों पर ध्यान न दें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Sun, 05 Apr 2026 10:20 PM IST
विज्ञापन
सार

मध्य प्रदेश में पेट्रोलियम पदार्थों की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है। एलपीजी, पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है, किसी भी प्रकार की कमी नहीं है। खाद्य मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और घबराहट में पैनिक बाइंग न करें। कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई जारी है, अब तक 3552 एलपीजी सिलेंडर जब्त किए जा चुके हैं।

MP News: 3,552 LPG cylinders seized in the state so far, FIRs registered in 10 cases, minister says don't pay
मंत्री गोविंद सिंह राजपूत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री  गोविंद सिंह राजपूत ने रविवार को कहा कि मध्य प्रदेश में पेट्रोलियम पदार्थों की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है। कच्चे तेल का पर्याप्त भंडार होने से सभी रिफाइनरियां पूरी क्षमता से चल रही हैं। प्रदेश में एलपीजी, पेट्रोल, डीजल, पीएनजी और सीएनजी का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। सप्लाई में कोई रुकावट नहीं है। मंत्री ने अपील की कि अफवाहों पर ध्यान न दें और घबराहट में पैनिक बाइंग से बचें। कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई जारी है। आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत अब तक 2693 स्थानों पर जांच की गई, जिसमें 3552 एलपीजी सिलेंडर जब्त किए गए और 10 मामलों में एफआईआर दर्ज की गई। साथ ही 666 पेट्रोल पंपों की जांच में 2 मामलों में एफआईआर हुई है। जिला आपूर्ति अधिकारियों को नियमित जांच के निर्देश दिए गए हैं।  
Trending Videos


ये भी पढ़ें-  MP News: आंधी-बारिश से नुकसान का तुरंत आकलन करें; सीएम यादव बोले- किसानों को तुरंत उपलब्ध कराएंगे सहायता
विज्ञापन
विज्ञापन


घरेलू उपभोक्ताओं को बुकिंग के अनुसार नियमित सिलेंडर मिल रहे हैं। कमर्शियल उपभोक्ताओं को भी प्राथमिकता के आधार पर आपूर्ति हो रही है। गैस बॉटलिंग प्लांट अतिरिक्त समय तक चलाए जा रहे हैं। पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति भी सुचारू है। सभी ऑयल कंपनियों के डिपो में पर्याप्त भंडार है और बढ़ती मांग को देखते हुए डिपो अधिक समय तक संचालित किए जा रहे हैं। 
पीएनजी कनेक्शन विस्तार पर विशेष जोर दिया जा रहा है। सभी सीजीडी संस्थाओं को अगले तीन माह का लक्ष्य तय करने और प्रतिदिन आवेदनों की मॉनीटरिंग के निर्देश दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें-  भाजपा स्थापना दिवस: 14 जिलों में कार्यालय का भूमिपूजन, गांव-बस्ती चलो अभियान से जनता के बीच पहुचेंगे नेता

पाइपलाइन वाले क्षेत्रों में आवेदन करने वालों को 5 दिन में कनेक्शन दिए जाएंगे। जिन्होंने आवेदन नहीं किया, उनके एलपीजी कनेक्शन 3 माह बाद बंद किए जा सकते हैं। विभाग ने पीएनजी कनेक्शन के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किए हैं और विभिन्न कंपनियों के संपर्क नंबर जारी किए हैं। आरओयू अनुमति 24 घंटे में दी जा रही है। मंत्री ने कहा कि सरकार उपभोक्ताओं की सुविधा और आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed