MP News: अनूपपुर हादसे में मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख की सहायता, मुख्यमंत्री ने जताया शोक
अनूपपुर जिले में मंदिर जा रही श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ये भी पढ़ें- MP Weather Today: नौतपा में बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में ओलों-बारिश की चेतावनी, तपिश से मिलेगी राहत
घटना पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए राज्य शासन की ओर से प्रत्येक मृतक के परिवार को 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दुख की घड़ी में राज्य सरकार प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है। उन्होंने अधिकारियों को घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए हैं। प्रशासन द्वारा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार श्रद्धालु धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मंदिर जा रहे थे, तभी रास्ते में यह दुर्घटना हो गई। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों ने भी मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।
ये भी पढ़ें- त्विषा शर्मा केस: गिरिबाला सिंह को उपभोक्ता आयोग से हटाने पर मंथन, नियमों में निलंबन का प्रावधान नहीं
अनूपपुर जिले में पुष्पराजगढ़ के ग्राम बिजौरा में श्रद्धालुओं को लेकर मंदिर जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली के पलटने से हुई सड़क दुर्घटना में लोगों के असामयिक निधन एवं घायल होने का समाचार अत्यंत दुखद है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं।
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) May 30, 2026
राज्य शासन की ओर से मृतकों के परिजनों को…
