सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: A 45-crore 'high-tech' auditorium will be built in the CM House, the CM performed the Bhoomi Pujan on

MP News: CM हाउस में बनेगा 45 करोड़ का 'हाई-टेक' ऑडिटोरियम, जन्मदिन पर सीएम ने किया भूमिपूजन

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Wed, 25 Mar 2026 07:45 PM IST
विज्ञापन
सार

भोपाल स्थित मुख्यमंत्री निवास परिसर में 45 करोड़ रुपए की लागत से हाईटेक ऑडिटोरियम और गेस्ट हाउस का निर्माण होगा। सीएम डॉ. मोहन यादव ने अपने जन्मदिन पर इस प्रोजेक्ट का भूमिपूजन किया, जो सरकारी कार्यक्रमों और बैठकों को आधुनिक सुविधाएं देगा।

MP News: A 45-crore 'high-tech' auditorium will be built in the CM House, the CM performed the Bhoomi Pujan on
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मुख्यमंत्री निवास परिसर में हाईटेक, ऑडिटोरियम और गेस्ट हाउस का निर्माण होगा। बुधवार को मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपने जन्मदिन पर 45 करोड़ से बनने वाले ऑडिटोरियम और गेस्ट हाउस का भूमिपूजन किया। यह प्रोजेक्ट सरकारी आयोजनों और बैठकों को एक नया स्तर प्रदान करेगा। इसका निर्माण 18 माह में पूरा होगा। बता दें, मुख्यमंत्री निवास परिसर में विद्यमान डोम के स्थान पर विशाल ऑडिटोरियम का निर्माण होना है। इसका क्षेत्रफल 2226.70 वर्गमीटर होगा। इसमें 2000 लोगों के बैठने की व्यवस्था के साथ ही वीआईपी लाउंज होगा। 
Trending Videos


ये भी पढ़ें-  भोपाल में हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, तीन युवकों की दर्दनाक मौत; चाय पीने के लिए निकले थे
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्नप्रसादम के नाम से बनने वाले भोजन क्षेत्र में लगभग दो हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था प्रस्तावित है। इसे जन-मन सभागार नाम दिया गया है। इसमें साउंड सिस्टम, एलईडी स्क्रीन्स, ध्वनि इन्सुलेशन के लिए एकोस्टिक पैनल की विशेष व्यवस्था होगी। इसके साथ ही समत्व भवन में प्रथम तल पर गेस्ट हाऊस-चिंतन का निर्माण किया जाएगा। चिंतन के रूप में विकसित हो रहे गेस्ट हाऊस में दो कक्ष, डाइनिंग रूम, वीआईपी लाउंज आदि होंगे।   

ये भी पढ़ें-  MP Board 5th 8th Result: 5वीं-8वीं में छोटे जिलों का परचम,बड़े शहरों की रफ्तार पड़ी धीमी,राजधानी टॉप से बाहर

प्रोजेक्ट की मुख्य विशेषताएं
बड़ी क्षमता: मुख्य ऑडिटोरियम में 1800 से अधिक लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी (1730 कुर्सियां और 96 सोफा सीटें)।
दो मंजिला डाइनिंग हॉल: 2579 वर्ग मीटर में फैले इस हॉल में एक साथ 2400 लोग भोजन कर सकेंगे।
आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर: 12x29 मीटर का विशाल स्टेज, साउंड कंट्रोल रूम, मीडिया बिट और वीआईपी लाउंज।
भव्य गेस्ट हाउस: इसमें 2 लग्जरी बेडरूम, ड्राइंग रूम और ड्रेसिंग रूम की सुविधा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed