सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: A new strategy will be made to increase the income of the Forest Development Corporation, Chairman Ra

MP News: वन विकास निगम की आय बढ़ाने नई रणनीति बनेगी, रोजगार और पौधारोपण पर अध्यक्ष रामनिवास रावत का फोकस

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Thu, 28 May 2026 07:47 AM IST
विज्ञापन
सार

रामनिवास रावत ने कहा है कि वन विकास निगम की आय बढ़ाने और रोजगार सृजन के लिए नई कार्ययोजना तैयार की जा रही है। इसके तहत पौधारोपण, वन संरक्षण और स्थानीय लोगों की आजीविका बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

MP News: A new strategy will be made to increase the income of the Forest Development Corporation, Chairman Ra
मध्य प्रदेश वन विकास निगम के अध्यक्ष रामनिवास रावत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मध्य प्रदेश वन विकास निगम के नवनियुक्त अध्यक्ष रामनिवास रावत ने कहा कि निगम की आय बढ़ाने और वन संरक्षण को मजबूत करने के लिए नई कार्ययोजना तैयार की जा रही है। इसके तहत उत्पादन बढ़ाने वाली वन और कृषि आधारित प्रजातियों के चयन के लिए अलग कमेटी बनाई जाएगी, वहीं आदिवासी और वन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को रोजगार से जोड़ने पर भी विशेष जोर रहेगा। अमर उजाला प्रतिनिधि से चर्चा में अध्यक्ष रावत ने वन विकास निगम और प्रदेश की सियासत से जुड़े तमाम विषयों पर चर्चा की।  


ये भी पढ़ें-  MP Weather Today: एमपी में डबल अटैक वाला मौसम, 46 जिलों में लू का असर, कई इलाकों में आंधी-बारिश बनेगी मुसीबत
विज्ञापन
विज्ञापन

 
सवाल-  आज आपने पदभार संभालने के बाद दूसरी लंबी बैठक की। बैठक में किन विषयों पर चर्चा हुई?
रावत: वन विकास निगम का कार्यक्षेत्र सीमित है और हमारे 11 डिवीजन हैं। बैठक में वन संरक्षण, पौधारोपण, रोजगार बढ़ाने और निगम की आय बढ़ाने जैसे विषयों पर चर्चा हुई। हमारा प्रयास है कि वन संरक्षण और विकास दोनों साथ-साथ चलें। 
विज्ञापन
Trending Videos


ये भ्ज्ञी पढ़ें-  Twisha Sharma Case: त्विषा की सास गिरिबाला सिंह को बड़ा झटका, एमपी हाई कोर्ट ने रद्द की अग्रिम जमानत याचिका

सवाल- अक्सर कहा जाता है कि विकास के लिए वनों की कटाई जरूरी होती है। ऐसे में आपका प्लान क्या है?
रावत: हम केवल कटाई पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। जहां जरूरत होगी वहां वैज्ञानिक तरीके से कटाई होगी, लेकिन साथ ही बड़े स्तर पर पौधारोपण और जंगलों के सुधार का काम भी किया जाएगा। हमारा उद्देश्य संतुलन बनाकर काम करना है। 

ये भी पढ़ें-  Twisha Sharma Case: तीन घंटे तक गिरिबाला सिंह के घर की जांच व पूछताछ, केस सुलझने तक भोपाल में रहेगी CBI टीम

सवाल- निगम की आय बढ़ाने के लिए क्या नई योजना बनाई जा रही है?
रावत: हम एक कमेटी बनाने जा रहे हैं, जो ऐसे पौधों और कृषि आधारित प्रजातियों का चयन करेगी जिनसे उत्पादन और आय दोनों बढ़ सके। बड़े पौधों का रोपण, उनकी सुरक्षा और बेहतर रखरखाव पर विशेष फोकस रहेगा। 

ये भी पढ़ें- मुख्य सचिव का सख्त संदेश: हर जिला बने आर्थिक रूप से आत्म निर्भर, माफियाओं में दिखे शासन का भय

सवाल- वन क्षेत्रों पर आदिवासी समाज की आजीविका निर्भर है, उनके लिए निगम क्या करेगा?
रावत: हमारा प्रयास है कि स्थानीय लोगों को ज्यादा से ज्यादा रोजगार मिले। ऐसे वर्ग को हम औषधि पोधे लगाने की ट्रेनिंग देंगे, उनसे बांस के पौधे लगवाएंगे और उनसे बनने वाले सामान भी तैयार कराए जाएंगे। इसके लिए उनको पौधरोपण, उसकी सुरक्षा जैसे कामों भी लगाया जाता है। पौधारोपण, वन उत्पादों की तैयारी और अन्य गतिविधियों से गरीब और वन क्षेत्रों पर निर्भर लोगों को जोड़ा जाएगा ताकि उनकी आजीविका मजबूत हो सके।

ये भी पढ़ें- MP: परमाणु परियोजनाओं को गति देने के लिए राज्य स्तरीय समिति का गठन, अपर मुख्य सचिव ऊर्जा होंगे अध्यक्ष

सवाल- कॉकरोज पार्टी को कितना गंभीरता से लेते है, विपक्ष उसको सपोर्ट कर रहा है? 
रावत: मैं समझता हूं इसका कोई अर्थ नहीं है। इसकी चर्चा करना व्यर्थ है। भाजपा यदि इस तरह सोशल मीडिया पर बनने वाली पार्टियों को लेकर चर्चा करेगी तो शोभा नहीं देता। 

सवाल- ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ आने वाले कई पूर्व विधायक निगम-मंडल में पद मिलने की उम्मीद लगाए बैठे थे, वे अब भी वेटिंग में हैं? 
रावत: यह पार्टी का निर्णय है। संगठन यह फैसले करता है। मुझे लगता है कि यह कोई विशेष बात नहीं है कि जिस पर चर्चा की जाए। 

सवाल- चर्चा है कि निगम मंडल में नियुक्त पदाधिकारियों को हारी सीटों की जिम्मेदारी दी जाएगी? वह भी दूसरे क्षेत्र की? ऐसे में क्या श्योपुर जिले की विजयपुर सीट पर चुनाव होते हैं तो आप प्रत्याशी होंगे? 
रावत: पार्टी नेतृत्व जो जिम्मेदारी देगा, उसे पूरी निष्ठा से निभाया जाएगा। संगठन और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर काम करना हमारी प्राथमिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed