सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: A young man was killed after asking Aniruddhacharya about his marriage

MP News: कब होगी शादी...? अनिरुद्धाचार्य से सवाल पूछने पर जबलपुर के युवक की चली गई जान, जानें पूरा मामला

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल/जबलपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 28 Jun 2025 07:54 PM IST
विज्ञापन
सार

कथा के बाद वीडियो के जरिए ठगों ने इंद्रकुमार से संपर्क साधा और उसे शादी का झांसा देकर उत्तर प्रदेश के कुशीनगर बुला लिया। वहां ठगों ने इंद्रकुमार को बंधक बनाकर उसकी बेरहमी से हत्या कर नकदी और सामान लूट लिया। हत्या के बाद शव को फेंक दिया गया।

MP News: A young man was killed after asking Aniruddhacharya about his marriage
इंद्रकुमार तिवारी का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मध्यप्रदेश के एक युवक को कथा वाचक अनिरुद्धाचार्य की कथा पंडाल में शादी के संबंध में पूछना महंगा पड़ गया। ठगों ने अनिरुद्धाचार्य से शादी का बात पूछने वाले युवक से संपर्क किया और शादी का झांसा देकर उसे उत्तर प्रदेश बुलाया। युवक शादी के लिए उत्तर प्रदेश पहुंचा, वहां ठगों ने उसे लूटकर उसकी हत्या कर दी। स्थानीय पुलिस हत्या के आरोपियों की तलाश में जुटी है। मृतक युवक का वह पुराना वीडियो भी सोशल मडिया में वायरल हो रहा है, जिसमें वह अनिरूद्धाचार्य से शादी के संबंध में पूछताछ करता दिख रहा है।

Trending Videos


जानकारी के अनुसार जबलपुर निवासी इंद्रकुमार तिवारी नाम के युवक ने कुछ समय पहले कथावाचक अनिरूद्धाचार्य से शादी के संबंधित परेशानी साझा कर पूछा था कि शादी कब होगी। इसके ठगों ने तिवारी से संपर्क करने का प्रयास करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- रतलाम डीजल प्रकरण के बाद प्रदेश के सभी पेट्रोल पंपों की होगी जांच, दोषी पंप संचालक पर एफआईआर

शादी करने कुशी नगर बुलाकर की हत्या
जानकारी के अनुसार ठगों ने इंद्रकुमार तिवारी से संपर्क किया और उनकी शादी उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में कराने का झांसा दिया। तिवारी जब उत्तर प्रदेश के कुशीनगर पहुंचे तो ठगों ने उनकी घेराबंदी कर हाटा कोतवारी थाना क्षेत्र में ले गए। वहां बंधक बना लिया। इसके बाद ठगों ने तिवारी को धमकाते हुए परिजनों से वीडियो कॉल पर बात कराई, ताकि उन्हें भरोसे में लिया जा सके। इसके बाद ठगों ने बेरहमी से हत्या कर उनका पूरा सामान, नकदी लूट ली।

ये भी पढ़ें- NSUI प्रदेश उपाध्यक्ष को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, नर्सिंग चयन परीक्षा 2025 में शामिल होने की मिली अनुमति

परिजन पहुंचने तक हुई शिनाख्त
आरोपी हत्या के बाद शव फेंककर फरार हो गए। इसके बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर शव की शिनाख्ती के लिए प्रयास कर रही थी। परिजनों को पता था कि इंद्रकुमार तिवारी कुशीनगर गए हैं। परिजन उनकी तलाश में कुशीनगर पहुंचे तो परिजनों को पुलिस ने शव दिखाया। इसके बाद मृतक की पहचान हो सकी। परिजनों ने जबलपुर जिले के मझौली थाने में पहले से गुमशुदगी दर्ज करा चुके हैं। कुशीनगर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। आरोपियों ने पांच और छह जून के हत्याकांड को अंजाम दिया है। आरोपियों ने एक व्यक्ति को इंद्रकुमार के घर भेजकर जमीन के दस्तावेज लाने के लिए लगाया था, वह जमीन के दस्तावेज ले जाता, इससे पहले ही हत्याकांड का खुलासा हो गया।

गला रेतकर की गई हत्या
सीओ कसिया कुशीनगर कुंदन कुमार ने बताया कि थाना हटा में शिक्षक का शव 6 जून को मिला था। चाकू से गला रेतकर युवक की हत्या की गई थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आरोपियों के खिलाफ विगत 11 जून को मामला दर्ज कर लिया था। कुशीनगर पुलिस प्रकरण की जांच कर रही है। मृतक व्यक्ति के रिश्तेदारों के सूचना के आधार पर आरोपी व्यक्तियों की चिन्हित कर उनके खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।  अभी तक आरोपियों की गिरफ्तार नहीं हो पाई है तथा उसके संभावित ठिकानों में दबिश जारी है। आरोपियों ने शादी का झांसा देकर शिक्षक को सामान के साथ बुलाया था। शिक्षक के आने पर उन्होंने लूट करते हुए उसकी चाकू से हमला कर हत्या कर दी। आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

कोई नहीं था परिवार में
एसडीओपी सिहोरा पारूल शर्मा से प्राप्त जानकारी के अनुसार मझौली थानान्तर्गत ग्राम पडवार निवासी इंद्र कुमार तिवारी पिता स्व. राम दयाल तिवारी उम्र 49 साल स्कूल में शिक्षक था। आर्थिक रूप से सक्षम होने के बावजूद उनकी शादी नहीं हुई थी। उनके परिवार में कोई सदस्य नहीं होने के कारण अकेले रहते थे। शिक्षक ने विगत दिनों आध्यात्मिक धर्मगुरु की सभा में विवाह को लेकर सवाल किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed