{"_id":"6a09dbb3a894860d0d0e9730","slug":"mp-news-booth-management-and-restrained-behavior-taught-at-the-bjp-training-camp-election-mantras-given-in-t-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: भाजपा प्रशिक्षण शिविर में बूथ प्रबंधन और संयमित व्यहार की सीख, दो दिनी प्रशिक्षण में दिए चुनावी मंत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: भाजपा प्रशिक्षण शिविर में बूथ प्रबंधन और संयमित व्यहार की सीख, दो दिनी प्रशिक्षण में दिए चुनावी मंत्र
Sun, 17 May 2026 08:46 PM IST
Anand Pawar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Anand Pawar
Updated Sun, 17 May 2026 08:46 PM IST
सार
प्रदेश भाजपा के दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में कार्यकर्ताओं को बूथ मैनेजमेंट, संगठनात्मक अनुशासन और जनसंपर्क को लेकर विशेष प्रशिक्षण दिया गया। आगामी पंचायत और नगरीय निकाय चुनावों को देखते हुए संगठन ने जमीनी तैयारी मजबूत करने पर जोर दिया।
विज्ञापन
प्रशिक्षण शिविर को क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल संबोधित करते हुए
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश भाजपा के दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में संगठन ने आगामी पंचायत और नगरीय निकाय चुनावों को ध्यान में रखते हुए कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को कई अहम विषयों पर प्रशिक्षण दिया। पूरे प्रशिक्षण कार्यक्रम में बूथ स्तर की मजबूती, संगठनात्मक अनुशासन और जनसंपर्क को सबसे अधिक महत्व दिया गया। प्रशिक्षण वर्ग में कुल 13 सत्र आयोजित किए गए। पहले दिन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का संबोधन प्रमुख आकर्षण रहा। वहीं, अंतिम दिन समापन क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल के संबोधन के साथ हुआ।
ये भी पढ़ें- Twisha Sharma Case: न्याय की मांग लेकर CM हाउस पहुंचे परिजन, बोले-MP में न्याय का भरोसा नहीं, SIT पर उठाए सवाल
बूथ की मजबूती ही दिलाती है चुनाव में जीत
बैठक में पार्टी नेताओं ने कार्यकर्ताओं को बूथ मैनेजमेंट की बारीकियां समझाईं और कहा कि चुनाव जीतने की असली ताकत बूथ स्तर की मजबूत तैयारी से ही आती है। इसके साथ ही कार्यकर्ताओं को जनता के बीच व्यवहार और संवाद शैली को लेकर भी विशेष रूप से मार्गदर्शन दिया गया। प्रशिक्षण में यह संदेश दिया गया कि कार्यकर्ताओं का आचरण ही पार्टी की छवि बनाता है, इसलिए लोगों से सकारात्मक और संयमित व्यवहार जरूरी है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- MP: भोपाल में त्विषा शर्मा की मौत मामले की जांच के लिए SIT गठित, पूर्व जज और बेटे पर दहेज प्रताड़ना के आरोप
योजनाओंं की जानकारी जनता तक पहुंचाने पर जोर
कार्यक्रम के दौरान केंद्र और राज्य सरकार की जनहितकारी योजनाओं को आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर भी जोर दिया गया। कार्यकर्ताओं से कहा गया कि वे योजनाओं की जानकारी बार-बार लोगों तक पहुंचाएं, ताकि सरकार की उपलब्धियां सीधे जनता तक पहुंच सकें। प्रशिक्षण वर्ग का एक रोचक हिस्सा क्विज प्रतियोगिता भी रही, जिसमें संगठन, भाजपा के इतिहास और केंद्र-राज्य सरकार की योजनाओं से जुड़े प्रश्न पूछे गए।