{"_id":"6a0b38d0f49975b4af01d90c","slug":"mp-news-central-regional-council-meeting-in-bastar-today-amit-shah-will-preside-cm-yadav-will-also-attend-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक आज बस्तर में, अमित शाह करेंगे अध्यक्षता, सीएम यादव होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक आज बस्तर में, अमित शाह करेंगे अध्यक्षता, सीएम यादव होंगे शामिल
Tue, 19 May 2026 06:05 AM IST
Anand Pawar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Anand Pawar
Updated Tue, 19 May 2026 06:05 AM IST
सार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंगलवार को छत्तीसगढ़ के बस्तर में होने वाली मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक में शामिल होंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में चार राज्यों के मुख्यमंत्री साझा मुद्दों और आपसी समन्वय पर चर्चा करेंगे।
विज्ञापन
सीएम यादव के जगदलपुर पहुंचने पर छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने स्वागत किया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंगलवार को छत्तीसगढ़ के बस्तर में आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक में शामिल होंगे। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह करेंगे। बैठक में मध्यप्रदेश के साथ उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ राज्य हिस्सा लेंगे। छत्तीसगढ़ सरकार इस बार परिषद की मेजबानी कर रही है। बैठक में राज्यों के बीच समन्वय बढ़ाने, आपसी मुद्दों के समाधान और केंद्र-राज्य संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा होगी।
ये भी पढ़ें- Twisha Sharma Case: छत पर जाती दिखी ट्विशा, फिर नीचे लाते दिखा पति; सीसीटीवी फुटेज ने बढ़ाई सस्पेंस की परतें
बैठक में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी शामिल होंगे। मध्य क्षेत्रीय परिषद की यह बैठक मंगलवार सुबह 11 बजे से बस्तर में आयोजित होगी। इसमें सदस्य राज्यों के मुख्य सचिव, नीति आयोग के प्रतिनिधि, अंतर्राज्यीय परिषद सचिवालय के अधिकारी और अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। बता दें, मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक हर वर्ष आयोजित की जाती है, जिसका उद्देश्य राज्यों के बीच सहयोग बढ़ाना और साझा मुद्दों का सौहार्दपूर्ण समाधान निकालना होता है। परिषद की पिछली बैठक जून 2025 में वाराणसी में आयोजित हुई थी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Twisha Sharma Death Case: 'मैं फंस गई हूं यार', मौत से पहले ट्विशा का सहेली को दर्दभरा मैसेज, खुल रहे कई राज