{"_id":"6a7f2c31e4fd2b58d100d125","slug":"mp-news-chief-minister-yadav-takes-action-in-barwani-seven-officials-including-the-tehsildar-and-the-ceo-of-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: बड़वानी में मुख्यमंत्री यादव का एक्शन, तहसीलदार, सीईओ जनपद पंचायत समेत सात अधिकारियों पर गिरी गाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: बड़वानी में मुख्यमंत्री यादव का एक्शन, तहसीलदार, सीईओ जनपद पंचायत समेत सात अधिकारियों पर गिरी गाज
Fri, 14 Aug 2026 08:25 PM IST
Anand Pawar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Anand Pawar
Updated Fri, 14 Aug 2026 08:25 PM IST
सार
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बड़वानी जिले में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत समाधान ऑनलाइन कार्यक्रम के दौरान जनहित से जुड़ी शिकायतों की समीक्षा की। इस दौरान योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही पाए जाने पर कई अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
बड़वानी में मुख्यमंत्री मोहन यादव बैठक लेते हुए
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शुक्रवार को बड़वानी जिले में समाधान ऑनलाइन कार्यक्रम के दौरान तीन प्रमुख शिकायतों की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान राजस्व, नगरीय प्रशासन और पंचायत विभाग से जुड़े मामलों में लापरवाही सामने आने पर अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से जुड़ी शिकायत की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने तत्कालीन तहसीलदार आशा परमार, जो वर्तमान में धार जिले में डिप्टी कलेक्टर हैं, को निलंबित करने के निर्देश दिए। दरअसल राजपुर तहसील के अजय ने पीएम किसान सम्मान निधि राशि के भुगतान को लेकर शिकायत की थी। इस मामले में लापरवाही बरतने पर संबंधित तहसीलदार वर्तान में डिप्टी कलेक्टर धार आशा परमार को निलंबित कर दिया। इसके अलावा मामले में दोषी पाए गए पटवारी मांगीलाल निगवाए और ललित बोरसे को भी तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिए गए।
ये भी पढें- MP News: CM भोपाल में नहीं होंगे तब अधिकारी सुनेंगे जनता की बात, ACS मंडलोई ने सीएमओ में हर दिन तय की ड्यूटी
पीएम आवास से जुड़े मामले मे दो नगर पालिका सीईओ निलंबित
दूसरा मामला प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) से जुड़ा था। रूपेश शर्मा की शिकायत की समीक्षा के बाद मुख्यमंत्री ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी मायाराम सोलंकी सोलंकी और जगदीश धांगड़ को निलंबित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा राजपुर के सहायक यंत्री बाबू डावर को भी निलंबित कर दिया गया। वहीं, संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन इंदौर एस.के सिन्हा को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- MP News: सीएम मोहन यादव का प्रदेश के नाम संदेश, कहा- आपसी सहयोग से निरंतर होगा प्रदेश का विकास
तत्कालीन सीईओ जनपंद पंचायत निलंबित
वहीं, तीसरा मामला पानसेमल क्षेत्र में संबल योजना के तहत अंत्येष्टि और अनुग्रह सहायता राशि के भुगतान में देरी से संबंधित था। मामले की समीक्षा के बाद पानसेमल जनपद पंचायत के तत्कालीन मुख्य कार्यपालन अधिकारी सौरभ सिंह ठाकुर, जो वर्तमान में मुरैना में जिला संयोजक जनजातीय कार्य विभाग के पद पर पदस्थ हैं, को निलंबित करने के निर्देश दिए गए। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि आम लोगों से जुड़ी योजनाओं में लापरवाही किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी योजनाओं का लाभ समय पर पात्र हितग्राहियों तक पहुंचे और शिकायतों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जाए।
ये भी पढ़ें- MP News: एमपी के 20 पुलिस अधिकारी सम्मानित होंगे, 4 को मिलेगा राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक, केंद्र ने की घोषणा
कृषि को अधिक लाभकारी बनाने के लिए प्रतिबद्ध
मुख्यमंत्री यादव ने मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने किसानों से खेती-किसानी से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की । मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की समृद्धि और कृषि को अधिक लाभकारी बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि किसानों के सुझावों और समस्याओं को गंभीरता से सुना जाएगा और उनका समाधान किया जाएगा। किसानों ने मुख्यमंत्री को बताया कि जिले में एचडी पद्धति से कपास की खेती शुरू की गई है। इस पद्धति में कम खाद की जरूरत पड़ती है और उत्पादन भी बढ़ रहा है। किसानों के अनुसार, जिले में करीब पांच हजार हेक्टेयर क्षेत्र में इस तकनीक से कपास की खेती की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कृषि क्षेत्र में नई तकनीकों को अपनाने पर जोर देते हुए कहा कि ऐसी तकनीकों को बढ़ावा दिया जाना चाहिए, जिनसे उत्पादन लागत कम हो और किसानों की आय बढ़े।
ये भी पढ़ें- MP News: विभाजन की पीड़ा को किया याद, सांसद बोले- पाकिस्तान और चीन से आने वाले फंड की जानकारी सामने आनी चाहिए
छात्राओं से बोले- तकनीक उपयोगी, लेकिन आंख बंद न करे भरोसा
मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों से कहा कि वे अपने मन में उठने वाले सवालों को दबाएं नहीं, बल्कि उनका जवाब खोजने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जीवन सीखने का सबसे महत्वपूर्ण समय होता है और इसी दौरान सीखी गई बातें जीवनभर काम आती हैं। मुख्यमंत्री ने स्कूल की अटल टिंकरिंग लैब और आईसीटी लैब का भी निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए मॉडलों की सराहना की और उनके भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी ली। कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि तकनीक उपयोगी है, लेकिन किसी भी तकनीक पर आंख बंद करके भरोसा नहीं करना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने विवेक का उपयोग करने की अपील की।