{"_id":"6a7f16a86973b6a72709848a","slug":"mp-news-cm-mohan-yadav-s-message-to-the-state-says-the-state-s-development-will-continue-through-mutual-coop-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: सीएम मोहन यादव का प्रदेश के नाम संदेश, कहा- आपसी सहयोग से निरंतर होगा प्रदेश का विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: सीएम मोहन यादव का प्रदेश के नाम संदेश, कहा- आपसी सहयोग से निरंतर होगा प्रदेश का विकास
Fri, 14 Aug 2026 06:52 PM IST
Anand Pawar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Anand Pawar
Updated Fri, 14 Aug 2026 06:52 PM IST
सार
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए विकास, निवेश, कृषि और जनभागीदारी पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सरकार और समाज के सहयोग से मध्य प्रदेश विकास के नए रास्ते पर आगे बढ़ रहा है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्वतंत्रता की पूर्व संध्या पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रदेश के नाम संदेश जारी किया। अपने संदेश में उन्होंने राज्य के विकास, जन-सहयोग, अर्थव्यवस्था, निवेश सहित कई तथ्यों का जिक्र किया। उन्होंने संदेश में आम जनता के साथ-साथ किसानों पर बात की। उन्होंने प्रदेश में बारिश की गति बढ़ने पर प्रसन्नता भी जाहिर की। उन्होंने प्रदेश के विकास के लिए आपसी सहयोग पर जोर दिया। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने संदेश में कहा कि स्वतंत्रता की 80वीं वर्षगांठ पर आप सभी को हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं। मैं सबसे पहले देश को स्वतंत्र करवाने के लिए अपने जीवन का बलिदान करने वाले अमर शहीद सेनानियों, राष्ट्रप्रेमियों का स्मरण करते हुए उन्हें आदरांजलि अर्पित करता हूं। स्वतंत्रता दिवस हम सभी के लिए एक विशेष त्योहार है, जो हमें आत्मचिंतन, भविष्य की रूपरेखा एवं प्रदेश के विकास में अपने योगदान को नियोजित करने का अवसर प्रदान करता है।
ये भी पढ़ें- MP News: CM भोपाल में नहीं होंगे तब अधिकारी सुनेंगे जनता की बात, ACS मंडलोई ने सीएमओ में हर दिन तय की ड्यूटी
त्योहार हमारे जीवन का आधार
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि यह सुखद संयोग है कि इस महीने हम स्वतंत्रता दिवस के साथ रक्षाबंधन का पावन पर्व भी मना रहे हैं। इसके कुछ दिन बाद ही भगवान श्री कृष्ण की जन्माष्टमी और उनके साथ-साथ श्री गणेश उत्सव की लंबी परंपरा हमारी उमंग बढ़ाएगी। परमात्मा की कृपा से अब वर्षा भी अच्छी हो रही है, जिससे किसान भाई और आम नागरिकों को राहत मिली है। प्रदेश में सरकार और समाज ने मिलकर पर्व और त्योहार मनाने का काम किया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- MP News: विभाजन की पीड़ा को किया याद, सांसद बोले- पाकिस्तान और चीन से आने वाले फंड की जानकारी सामने आनी चाहिए
निरंतर आगे बढ़ता रहेगा विकास का कारवां
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के माध्यम से मध्यप्रदेश को अनेक सौगातें मिली हैं। धार में टेक्सटाइल क्षेत्र में पीएम मित्रा पार्क बन रहा है, ग्वालियर में टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन स्थापित किया जा रहा है। प्रदेश में नवकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में भी तेजी से कदम बढ़ाए जा रहे हैं। अन्य कई क्षेत्रों में निवेश आ रहा है। मेरा विश्वास है कि विकास का ये कारवां प्रदेशवासियों के सहयोग से निरंतर आगे बढ़ता रहेगा। एक बार पुनः स्वतंत्रता की वर्षगांठ की आप सभी को बधाई, बहुत-बहुत धन्यवाद। भारत माता की जय।