फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Officials to hear your grievances in the CM's absence; ACS Mandloi has scheduled daily duty rosters f

MP News: CM भोपाल में नहीं होंगे तब अधिकारी सुनेंगे जनता की बात, ACS मंडलोई ने सीएमओ में हर दिन तय की ड्यूटी

Fri, 14 Aug 2026 05:19 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Fri, 14 Aug 2026 05:19 PM IST
सार

मुख्यमंत्री कार्यालय ने अधिकारियों के लिए नई व्यवस्था लागू की है। अब मुख्यमंत्री की अनुपस्थिति में अधिकारी आम लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनेंगे और बैठकों व कार्यक्रमों का समन्वय भी करेंगे।

विज्ञापन
MP News: Officials to hear your grievances in the CM's absence; ACS Mandloi has scheduled daily duty rosters f
डॉ. सुदाम खाड़े, कौशलेंद्र विक्रम सिंह, डॉ. इलैया राजा टी, अरविंद दुबे, सुधीर कोचर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री कार्यालय और मुख्यमंत्री निवास में होने वाली बैठकों, कार्यक्रमों और आम लोगों से मुलाकात को लेकर नया रोस्टर जारी किया गया है। इसके तहत सप्ताह के अलग-अलग दिनों में सचिव, अपर सचिव और उप सचिव स्तर के अधिकारियों की ड्यूटी तय की गई है। मुख्यमंत्री कार्यालय के अपर मुख्य सचिव नीरज मंडलोई की ओर से जारी आदेश के अनुसार, अधिकारी मुख्यमंत्री के कार्यक्रमों और बैठकों में समन्वय की जिम्मेदारी संभालेंगे। इसके अलावा, मुख्यमंत्री की अनुपस्थिति में उनसे मिलने आने वाले लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं भी सुनेंगे।
विज्ञापन

 

ये भी पढ़ें-  MP News: विभाजन की पीड़ा को किया याद, सांसद बोले- पाकिस्तान और चीन से आने वाले फंड की जानकारी सामने आनी चाहिए
विज्ञापन


नई व्यवस्था के तहत मंत्रालय और मुख्यमंत्री निवास (समत्व भवन) दोनों जगह अधिकारियों की तैनाती की गई है। अधिकारियों को अलग-अलग दिनों के हिसाब से जिम्मेदारी सौंपी गई है, ताकि कामकाज प्रभावित न हो और लोगों को अपनी बात रखने के लिए इंतजार न करना पड़े। आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि यदि रोस्टर में शामिल कोई अधिकारी अनुपस्थित रहता है, तो संबंधित लिंक अधिकारी उसकी जिम्मेदारी संभालेगा। मुख्यमंत्री कार्यालय का मानना है कि इस व्यवस्था से बैठकों और कार्यक्रमों में बेहतर समन्वय स्थापित होगा। साथ ही, आम लोगों की समस्याओं के समाधान की प्रक्रिया भी तेज होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP: प्रदेश की सबसे बड़ी तिरंगा यात्रा को CM यादव ने दिखाई हरी झंडी, 2027 को युवा वर्ष के रूप में मनाएगी सरकार

मंत्रालय में इस तरह रहेगी अधिकारियों की ड्यूटी
सोमवार: सचिव डॉ. सुदाम खाड़े और अपर सचिव अरविंद दुबे
मंगलवार: सचिव डॉ. सुदाम खाड़े और अपर सचिव अरुण परमार
बुधवार: सचिव  कौशलेंद्र विक्रम सिंह और उप सचिव सुधीर कोचर
गुरुवार: सचिव डॉ. इलैया राजा टी. और उप सचिव आदित्य शर्मा
शुक्रवार: सचिव कौशलेंद्र विक्रम सिंह और अपर सचिव अरुण परमार 

ये भी पढ़ें-  MP News: भारत माता को नमन कर बोले सीएम मोहन यादव- विभाजन की पीड़ा आज भी करती है व्यथित

समत्व भवन में इस तरह रहेगा रोस्टर
सोमवार: सचिव कौशलेंद्र विक्रम सिंह और उप सचिव सुधीर कोचर
मंगलवार: सचिव डॉ. इलैया राजा टी.और आदित्य शर्मा
बुधवार:  सचिव डॉ. सुदाम खाड़े और अपर सचिव अरविंद दुबे
गुरुवार: सचिव डॉ. सुदाम खाड़े और अपर सचिव अरविंद दुबे
शुक्रवार: कुमार पुरुषोत्तम और  अपर सचिव अरुण परमार
शनिवार: सचिव डॉ. इलैया राजा टी. और  उप सचिव आदित्य शर्मा
रविवार: सचिव कौशलेंद्र विक्रम सिंह और उप सचिव सुधीर कोचर
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed