सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: CM along with his wife performed Holika Dahan after performing puja and wished Holi to the people of

MP News: सीएम ने सपत्नीक पूजा-अर्चना कर किया होलिका दहन, प्रदेशवासियों को दी होली की मंगलकामनाएं

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Mon, 02 Mar 2026 10:39 PM IST
विज्ञापन
सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री निवास पर विधि-विधान से होलिका दहन कर प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं दीं। इस बार पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए गौ-काष्ठ से होलिका जलाई गई और 4 मार्च को भव्य चल समारोह निकलेगा।

MP News: CM along with his wife performed Holika Dahan after performing puja and wished Holi to the people of
मुख्यमंत्री निवास में पूजा अर्चना के साथ हुआ होलिका दहन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने चंद्रग्रहण से पहले सोमवार को मुख्यमंत्री निवास पर पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ होलिका दहन किया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सपत्नीक पूजन-अर्चन के बाद होलिका प्रज्ज्वलित की गई, जिसमें पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए गौ-काष्ठ का उपयोग किया गया। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी सीमा यादव और परिवार के अन्य सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री ने निवास कार्यालय के अधिकारियों, कर्मचारियों और सुरक्षाकर्मियों को होली की शुभकामनाएं दीं और प्रसाद स्वरूप गुझिया वितरित की। बता दें सोमवार को होलिका दहन के बाद तीन मार्च को चंद्रगहण होने के चलते चार मार्च को रंगोंउत्सव मनाया जाएगा। 

Trending Videos


ये भी पढ़ें-  MP News: नागलवाड़ी में पहली कृषि कैबिनेट, 27,746 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी; निमाड़ के विकास को नई रफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन


होली आपसी प्रेम, भाईचारे और एकता का संदेश देती है
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को रंगों के इस पर्व की बधाई देते हुए कहा कि होली आपसी प्रेम, भाईचारे और एकता का संदेश देती है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि मतभेद भुलाकर होलिका दहन से लेकर रंगपंचमी तक उल्लास और सौहार्द के साथ पर्व मनाएं। प्रदेश में होलिका दहन के साथ पांच दिवसीय रंगोत्सव की शुरुआत हो गई है। तिथियों को लेकर अलग-अलग स्थानों पर 2 और 3 मार्च की रात होलिका दहन किया जाएगा, जबकि 4 मार्च को धुलेंडी पर रंगों के साथ होली मनाई जाएगी। पर्व के दौरान सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन और श्री हिंदू उत्सव समिति के पदाधिकारियों के बीच बैठक भी आयोजित की गई।


ये भी पढ़ें- MP News: मुरैना में बाइक चोर के कंधे पर बर्थ-डे पार्टी मनाने वाला TI निलंबित, सीएम बोले लापरवाही बर्दाश्त नहीं


गोकाष्ठ अलग-अलग स्थानों पर उपलब्ध कराएं गए 
इस बार पर्यावरण हितैषी होली को बढ़ावा देने के लिए शहर में विभिन्न स्थानों पर गोबर से बने गोकाष्ठ उपलब्ध कराए गए हैं, ताकि पारंपरिक लकड़ी के स्थान पर हरित विकल्प अपनाया जा सके। 4 मार्च को श्री हिंदू उत्सव समिति के तत्वावधान में भव्य चल समारोह निकलेगा। समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी के अनुसार, जुलूस की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। ढोल-ताशों, आकर्षक झांकियों, दुल-दुल घोड़ी, डीजे और रंग-गुलाल के साथ शहर में उत्सव का माहौल देखने को मिलेगा। आयोजकों का कहना है कि यह आयोजन सामाजिक सद्भाव और सांस्कृतिक परंपराओं को सशक्त करने का माध्यम बनेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed