सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: CM climbs on trolley, directly interacts with farmers… Dr. Mohan Yadav's unique style emerges

MP News: ट्रॉली पर चढ़े सीएम, किसानों से सीधे संवाद…सामने आया मोहन यादव का अलग अंदाज

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Thu, 30 Apr 2026 01:59 PM IST
विज्ञापन
सार

शाजापुर और खरगोन के उपार्जन केंद्रों के दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री मोहन यादव का अलग अंदाज देखने को मिला, जहां वे ट्रॉली पर चढ़कर किसानों से सीधे बात करते नजर आए। उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लेकर अधिकारियों को किसानों को बेहतर सुविधाएं देने के निर्देश भी दिए।
 

MP News: CM climbs on trolley, directly interacts with farmers… Dr. Mohan Yadav's unique style emerges
शाजापुर में किसान से बातचीत करते सीएम मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मुख्यमंत्री मोहन यादव का गुरुवार को बिल्कुल अलग और जमीनी अंदाज देखने को मिला। उपार्जन केंद्रों की व्यवस्थाएं परखने निकले मुख्यमंत्री शाजापुर और खरगोन पहुंचे, जहां उन्होंने सिर्फ निरीक्षण ही नहीं किया, बल्कि किसानों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याएं भी सीधे सुनीं। शाजापुर जिले के मकोड़ी स्थित श्यामा वेयरहाउस में वे ट्रॉली पर चढ़ गए और वहीं खड़े होकर किसानों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने गेहूं की तौल भी मौके पर ही करवाई। उनका यह “किसान रूप” सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।  शाजापुर से पहले मुख्यमंत्री मोहन यादव सुबह अचानक खरगोन जिले की मंडलेश्वर तहसील के कतरगांव उपार्जन केंद्र पहुंचे। यहां उन्होंने व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया और किसानों से चर्चा कर फीडबैक लिया। साथ ही संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही जरूरी निर्देश दिए। 
Trending Videos


ये भी पढ़ें-  MP News: 23 मई तक गेहूं खरीदी की बढ़ी तारीख, CM का  उपार्जन केंद्र का औचक निरीक्षण, किसानों से की बात
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्नदाता को सम्मान सर्वोच्च प्राथमिकता 
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि हर किसान को उसकी उपज का उचित मूल्य सम्मानपूर्वक मिले, यह सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने निर्देश दिए कि उपार्जन केंद्रों पर किसी भी प्रकार की समस्या का तुरंत समाधान किया जाए और किसानों को अनावश्यक इंतजार न करना पड़े। 

ये भी पढ़ें-  MP: मोहन सरकार की राजनीतिक नियुक्तियों में ग्वालियर-चंबल का दबदबा, भोपाल-इंदौर-जबलपुर अब भी इंतजार में

व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के सख्त निर्देश
मुख्यमंत्री ने कलेक्टर और मंडी अधिकारियों को निर्देशित किया कि हर उपार्जन केंद्र पर कम से कम 6 तौल कांटे अनिवार्य रूप से संचालित हों। गेहूं खरीदी के नए मापदंड तुरंत लागू किए जाएं। किसानों के लिए छाया, पेयजल और बैठने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि केंद्रों पर बारदाने, सिलाई मशीन, कंप्यूटर, इंटरनेट और ऑपरेटर जैसी सभी आवश्यक सुविधाएं हमेशा उपलब्ध रहें, ताकि तौल और खरीदी प्रक्रिया बिना रुकावट जारी रह सके। 

ये भी पढ़ें-  एमपी में बदलेगा मौसम का मिजाज: भोपाल में 43.7°C की तपिश के बीच बारिश-आंधी का अलर्ट; कई जिलों में राहत के संकेत

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed