{"_id":"69f09fcbd0c9b19545045479","slug":"mp-news-cm-mohan-yadav-makes-a-major-announcement-the-life-story-of-raja-hirdesh-will-now-be-taught-in-the-s-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान, अब सिलेबस में पढ़ाई जाएगी राजा हिरदेशाह की जीवनगाथा, बनेगा तीर्थ स्थल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान, अब सिलेबस में पढ़ाई जाएगी राजा हिरदेशाह की जीवनगाथा, बनेगा तीर्थ स्थल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Anand Pawar
Updated Tue, 28 Apr 2026 05:23 PM IST
विज्ञापन
सार
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने घोषणा की है कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राजा हिरदेशाह लोधी की जीवनगाथा अब स्कूलों के सिलेबस में शामिल की जाएगी और उनके नाम पर तीर्थ स्थल भी विकसित किया जाएगा। यह घोषणा भोपाल के जंबूरी मैदान में आयोजित शौर्य दिवस कार्यक्रम के दौरान की गई। नर्मदा तट के राजा हिरदेशाह के नाम पर हीरापुर तीर्थ स्थल बनाया जाएगा।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ऐलान किया है कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राजा हिरदेशाह लोधी की जीवनगाथा अब स्कूलों के सिलेबस में शामिल की जाएगी। साथ ही उनके नाम पर तीर्थ स्थल विकसित करने की भी योजना है। सीएम ने यह घोषणा मंगलवार को भोपाल के जंबूरी मैदान में आयोजित राजा हिरदेशाह की 168वीं पुण्यतिथि (शौर्य दिवस) कार्यक्रम के दौरान की। उन्होंने कहा कि राजा हिरदेशाह का जीवन संघर्ष, साहस और देशभक्ति का प्रतीक है, जिसे नई पीढ़ी को जानना चाहिए। मुख्यमंत्री ने बताया कि नर्मदा तट के हीरापुर में राजा हिरदेशाह के नाम पर एक तीर्थ स्थल बनाया जाएगा। साथ ही उनके जीवन और संघर्ष पर शोध कराकर शिक्षा विभाग में इसे पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाया जाएगा। नर्मदा टाइगर के नाम से पहचान रखने वाले राजा हिरदेशाह ने अंग्रेज शासन के खिलाफ 1842 में संघर्ष का संकल्प लिया। वे अपने भाइयों के साथ 1858 तक संघर्ष करते रहे।
सीएम ने कहा कि राजा हिरदेशाह का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणादायी और आदर्श है। समाज के महापुरुषों के संघर्ष को भी याद करने की आवश्यकता है। जो संघर्षों से लड़ना जानता है, समाज उसका अभिनंदन करता है। राजा हिरदेशाह ने बुंलेदखंड के बुंदेला और आदिवासी समाज को एकजुट कर अंग्रेजों के समाने आंदोलन शुरू किया था। राज्य सरकार उनके संघर्ष पर शोध कराएगी। उनके जीवन के महत्वपूर्ण घटनाक्रम को लिपिबद्ध कर शिक्षा विभाग में पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाया जाएगा। राज्य सरकार ने प्रदेश की विरासत और महान हस्तियों का सम्मान करते हुए सबसे पहले रानी अवंतीबाई के नाम पर सागर में राजकीय विश्वविद्यालय की स्थापना की। रानी अवंतीबाई का योगदान 1857 की क्रांति में सबसे बड़ा है।
ये भी पढ़ें- मध्यप्रदेश मंत्री-अफसरों के बीच विवाद: अब राकेश सिंह पर IAS शाह को धमकाने का आरोप; आईएएस एसोसिएशन ने की शिकायत
संस्कृति को सहेज रही राज्य सरकार
मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि राज्य सरकार सनातन संस्कृति के सभी तीज-त्योहार धूमधाम से मना रही है। राज्य सरकार ने किसान भाई-बहनों के कल्याण के लिए कृषक कल्याण वर्ष मनाने की पहल की है। नर्मदा किनारे हीरापुर में राजा हिरदेशाह के नाम से एक तीर्थ स्थल का निर्माण किया जाएगा। इतिहास के गौरवशाली पृष्ठ फिर से खुलने चाहिए। महान सम्राट विक्रमादित्य पर भी शोध संस्थान बनाया गया है। प्रदेश सरकार सांस्कृतिक पुनरोत्थान के लिए संकल्पित है। इसीलिए प्रत्येक नगरीय निकाय में सर्व सुविधायुक्त भव्य गीता भवन बनाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सभी जनपदों में एक-एक वृंदावन ग्राम भी तैयार किए जा रहे हैं।
ये भी पढ़ें- MP Weather Update: मध्य प्रदेश में बदलेगा मौसम का मिजाज, कहीं आंधी-बारिश, तो कहीं लू का प्रकोप; रहें सतर्क
अमूल्य है राजा हिरदेशाह का योगदान
पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने कहा कि राजा हिरदेशाह ने वर्ष 1842 से वर्ष 1858 तक लगातार ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ संघर्ष जारी रखा। लोधी समाज सामर्थ्यवान है। इस समाज के सदस्यों ने देश की रक्षा के लिए दुश्मनों से लोहा लिया। समाज के युवाओं को साहसी, शक्तिमान, शिक्षित और संस्कारवान बनने की आवश्यकता है। हमारा संकल्प समाज के साथ है। संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी ने कहा कि राजा हिरदेशाह लोधी ने 1857 की क्रांति से पहले आजादी के लिए 1842 में क्रांति का बिगुल फूंका था। उन्होंने देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। लोधी-लोधा समाज के प्रदेशाध्यक्ष एवं विधायक जालम सिंह पटेल ने कहा कि लोधी समाज के गौरव राजा हिरदेशाह ने देश की आजादी के लिए अपना बलिदान दिया। उन्होंने ब्रिटिश शासन के कानूनों का विरोध करते हुए 1842 की क्रांति का नेतृत्व किया। इस संघर्ष में उनके करीब 12 भाई बलिदान हुए।
ये भी पढ़ें- मोहन कैबिनेट: दिल्ली में पढ़ने वाले OBC छात्रों का वजीफा 10 हजार, विकास कार्यों को 26,800 करोड़ की मंजूरी
उमा भारती बोलीं- आरक्षण कोई नहीं छीन सकता
लोधी शौर्य दिवस कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने आरक्षण को लेकर बड़ा बयान दिया। उमा भारती ने कहा कि समाज की राजनीतिक भागीदारी का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि लोधी समाज की संख्या और योगदान दोनों बड़े हैं और यह समाज सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाता है। उन्होंने समानता की लड़ाई को आगे बढ़ाने की बात कही। उन्होंने कहा कि देश में सामाजिक असमानता लंबे समय तक बनी रही है और आरक्षण उस असमानता को दूर करने का संवैधानिक माध्यम है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आरक्षण को कोई खत्म नहीं कर सकता। जब तक व्यवस्था में समान अवसर नहीं मिलेंगे, तब तक इसकी आवश्यकता बनी रहेगी।
ये भी पढ़ें- MP कैबिनेट बैठक: प्रदेश के 38,901 आंगनवाड़ी भवन होंगे ‘रोशन’, विकास कार्यों के लिए 26,800 करोड़ की मंजूरी
लोधी समाज से बने अलगा मुख्यमंत्री
वहीं, पिछोर विधायक प्रीतम लोधी ने समाज की राजनीतिक हिस्सेदारी बढ़ाने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि देश में लोधी समाज को और बड़ा प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए। उन्होंने लोधी समाज से अगला मुख्यमंत्री बनाने की मांग कर डाली। साथ ही उन्होंने कहा कि पूर्व सीएम उमा भारती और कल्याण सिंह को भारत मिलना चाहिए। प्रीतम लोधी ने जनता से नशा ना करने की अपील भी की।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X